Author: Sankalan News

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में 24 अप्रैल को बैंक ऑफ महाराष्ट्रा की शाखा से हुई सनसनीखेज लूट की वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया था। चार हथियारबंद अपराधियों ने दोपहर सवा तीन बजे बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाकर 4.22 लाख रुपये नकद और लगभग 4 किलोग्राम सोना (78 पैकेट, वजन 3.987 किग्रा) लूट लिया था। कर्मचारियों को स्ट्रॉन्ग रूम में बंद कर दो पल्सर बाइकों से फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर बरही थाने में मामला दर्ज कर विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई।…

Read More

चतरा जिले में कांग्रेस की जड़ें कटने की कगार पर हैं। पूर्व जिला महासचिव राज वीर ने वर्तमान जिला अध्यक्ष पर गंभीर आरोप ठोक दिए हैं। उनका कहना है कि राजद से आये इस ‘बाहरी’ नेता को आलाकमान ने जिले की बागडोर सौंप दी, और नतीजा? पार्टी खत्म होने की कगार पर!छह महीने गुजर गये, जिला कांग्रेस कमेटी का गठन तक नहीं हुआ। जिला कार्यालय पर ताला लटका पड़ा है—महीनों से। न बैनर, न झंडा, न अध्यक्ष की परछाईं। कार्यकर्ता गुस्से से फूट रहे हैं। “गैर-कांग्रेसी कुर्सी पर बैठा है, हम समर्पित कांग्रेसी सड़कों पर भटक रहे,” यही उनकी पीड़ा…

Read More

चतरा जिले के सांसद कालीचरण सिंह ने सदर अस्पताल को दो नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये एम्बुलेंस हजारीबाग फोर्ड हॉस्पिटल के निदेशक माजिद खान और स्थानीय समाजसेवी दिलीप यादव ने संयुक्त रूप से सांसद कालीचरण सिंह के हाथों दान कीं।ये एम्बुलेंस 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। मरीजों को केवल डीजल का खर्चा देना होगा, और एम्बुलेंस के पीछे लिखे नंबर पर कॉल करके इन्हें बुलाया जा सकेगा।दिलीप यादव की आंखों में चमक थी जब उन्होंने कहा, “मरीजों की परेशानी देखकर जी नहीं लगता था। माजिद भाई के साथ मिलकर हमने संकल्प लिया कि अब कोई इलाज के…

Read More

चतरा:आजसू पार्टी के शीर्ष प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को चतरा के उपायुक्त रवि आनंद से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिले में जनमानस से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को विस्तारपूर्वक उनके समक्ष रखा और त्वरित समाधान की मांग की प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख रूप से चतरा-सिमरिया रोड पर हाइवा वाहनों के अव्यवस्थित संचालन से उत्पन्न हो रही परेशानियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने बताया कि अनियंत्रित परिचालन के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है और आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।इसके अलावा चतरा बाईपास रोड की जर्जर स्थिति को…

Read More

चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला निर्वाचन शाखा, चतरा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने डेमोग्राफिक डेटा की सम्यक प्रविष्टि (सेमुलर एंट्री) की स्थिति का आकलन किया। जिन प्रखंडों में कार्य की प्रगति अपेक्षाकृत कम पाई गई, वहां के संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन से संबंधित प्रत्येक कार्य समयबद्ध एवं शुद्धता के साथ…

Read More

Chatra : कान्हाचट्टी प्रखंड के राजपुर पंचायत में शनिवार को पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा एवं विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित ग्राम सभा सह शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया गया। शिविर में मुख्य रूप से कान्हाचट्टी प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील प्रकाश, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित, राजपुर पंचायत मुखिया विकास सिंह, कान्हाचट्टी उपप्रमुख सुमन सिंह,वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहे। ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य पंचायत क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित करना था। पहली प्राथमिकता में शिक्षा, स्वास्थ्य,…

Read More

चतरा जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने आज कुंदा प्रखंड क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण कर प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जहां कर्मियों की उपस्थिति की गहन जांच की गई। कई कर्मियों के अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण मांगने एवं एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। कार्यालयों के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने साफ-सफाई की स्थिति का भी बारीकी से अवलोकन किया। व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्होंने संबंधित कर्मियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालय…

Read More

Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के रिमी पंचायत टीकदा गांव में शुक्रवार को हुए वज्रपात की घटना में एक पशुपालक की दो दुधारू गाय तथा दो बैल की मौत हो गई। मृत पशुओं के मालिक कैलाश गंझू, पिता: चेता गंजु केबताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर के समय अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान खेत के समीप खुले में चर रही दो गाय तथा दो बैल पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे चारों जानवर की मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिजली गिरने के…

Read More

चतरा। एक मई का वो दिन जो श्रम दिवस की मेहनत और बृज किशोर उर्फ बिरजू तिवारी के जन्मदिन का अनोखा संगम। जिला परिषद उपाध्यक्ष और भाजपा के इस मेहनती नेता के सम्मान में चतरा व कान्हाचट्टी के युवाओं ने कुछ ऐसा किया, जो दिल को छू गया। रेडक्रॉस सोसायटी में दर्जनों युवा स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आए। हर बूंद रक्त में छिपी थी एक नई जिंदगी की उम्मीद, जरूरतमंदों के लिए। युवाओं की जुबानी, “ये संयोग नहीं, प्रेरणा है! श्रम दिवस पर ऐसा व्यक्तित्व का जन्मदिन जो खुद पसीना बहाकर समाज बदल रहा है। बिरजू तिवारी हमारे…

Read More

Chatra : जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं भवन गणना के तहत सेल्फ एन्यूमरेशन की प्रक्रिया का शुक्रवार को जिले में विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सांसद, चतरा लोकसभा क्षेत्र कालीचरण सिंह ने अपने आवासीय कार्यालय में स्वयं सेल्फ एन्यूमरेशन कर अभियान की शुरुआत की। विधायक, चतरा विधानसभा क्षेत्र जनार्दन पासवान ने भी अपने आवास पर सेल्फ एन्यूमरेशन करते हुए इस राष्ट्रीय कार्य में सहभागिता सुनिश्चित की। वहीं उपायुक्त रवि आनंद ने गोपनीय शाखा में सेल्फ एन्यूमरेशन करते हुए जिले में इस प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया। अनुमंडल पदाधिकारी, चतरा जहूर आलम ने भी अपने आवास…

Read More