Author: Sankalan News

चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सड़क दुर्घटना में 40 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना मूर्व स्थित ईश्वर दयाल पेट्रोल पंप के समीप हुई, जहां कटिया मूर्व गांव निवासी बिखी देवी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गईं। जानकारी के अनुसार, बिखी देवी डाड़ी चौक से आवास योजना की राशि निकालकर अपने घर लौट रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों…

Read More

Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के मनधनिया पंचायत अंतर्गत महरागंज गांव में बीते दिन आई तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा में गांव निवासी मुकेश राम का कच्चा मकान पूरी तरह धराशायी हो गया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर मौजूद नहीं थे और गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ा और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते तेज झोंकों ने मुकेश राम के कच्चे मकान उजड़ गया और घर पानी भर गया। मकान के मलबे में घरेलू सामान…

Read More

चतरा जिले में 24 अप्रैल से 11 मई 2026 तक संचालित “पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा” अब केवल एक प्रशासनिक अभियान नहीं, बल्कि आमजनों के जीवन में राहत पहुंचाने वाला प्रभावी जन-आंदोलन बनता जा रहा है। उपायुक्त श्री रवि आनंद के स्पष्ट निर्देश एवं सतत मॉनिटरिंग के कारण जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी वार्डों तक पेयजल समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।उपायुक्त रवि आनंद स्वयं इस अभियान की प्रगति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं तथा संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जहां भी पेयजल संकट की सूचना मिले, वहां त्वरित रूप…

Read More

Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आज उपायुक्त रवि आनंद द्वारा जनगणना-2027 के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान जनगणना की प्रक्रिया, समय-निर्धारण एवं जिले में की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गई। उपायुक्त ने बताया कि भारत की जनगणना विश्व की सबसे बड़ी प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय प्रक्रिया है, जो देश की योजनाओं एवं विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जनगणना-2027 देश की 16वीं तथा स्वतंत्रता के बाद की 8वीं जनगणना होगी, जिसे इस बार डिजिटल माध्यम से संपन्न कराया जाएगा। प्रगणक विशेष मोबाइल एप के माध्यम से घर-घर जाकर आंकड़ों का संग्रहण करेंगे। उन्होंने…

Read More

Chatra : आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है। इसी क्रम में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा-बैठक सह ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। बैठक में परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि जिले में NEET (UG) परीक्षा के संचालन हेतु एक परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है, जो सीएम स्कूल ऑफ…

Read More

चतरा :-कुंदा पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिला अफीम के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के चिलोई गांव में अवैध रूप से घर में अफीम छिपाकर रखा गया है।सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की,इस दौरान चिलोई गांव निवासी मोहित कुमार भारती पिता स्वo कारू भारती को गिरफ्तार किया गया,तलाशी के दौरान उसके घर से लगभग 1 किलो 500 ग्राम गिला अफीम बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कुंडा थाना में के संख्या…

Read More

चतरा : हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. ईरफान अंसारी की मौजूदगी में न्यूज 18 के पत्रकार सुशांत सोनी समेत दो पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना का विरोध अब चतरा तक पहुंच गया है। इस घटना को लेकर जिले के पत्रकारों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय परिसर में द प्रेस क्लब चतरा की अहम बैठक हुई। बैठक में हजारीबाग की घटना की कड़ी निंदा करते हुए सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। उपस्थित पत्रकारों ने एक स्वर में मंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति में पत्रकारों के…

Read More

चतरा : चतरा सदर थाना पुलिस ने अफीम तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 319 ग्राम अफीम के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही काले रंग की मारुति स्विफ्ट कार जिसका रजि. नं. PB08FT-1403 भी जब्त की गई है। बीते सोमवार को पुलिस अधीक्षक चतरा को गुप्त सूचना मिली थी कि टिकर जितनी रोड के तरफ से एक काले रंग की मारुति स्विफ्ट कार अफीम की खरीद-बिक्री के उद्देश्य से टिकर होते हुए लावालौंग की तरफ जाएगी। सूचना के सत्यापन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर चतरा के नेतृत्व में…

Read More

Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र में आज भी कोलकोले पंचायत के पांच गावों में बदहाली भुसाड़,मढ़वा,सम्भे,लेमोडीह और विशनपुर आजादी के करीब 78 वर्ष बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।सड़क,बिजली और मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने अपने मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश कुमार साहू के कुशल नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम आवेदन सौंपते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि देश जहां आधुनिकता,डिजिटल भारत,आत्मनिर्भर भारत और तेज विकास की ओर बढ़ रहा है, वहीं उनका गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है।गांवों तक पहुंचने के लिए पक्की…

Read More

चतरा : राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हैया पंचायत के सुकरी गांव निवासी 18 वर्षीय मंजू कुमारी बीते 21 अप्रैल 2026 की संध्या से लापता है। मंजू कुमारी, नागेश भुइयाँ की पुत्री है। परिजनों के अनुसार वह शाम के समय अपने घर से निकली थी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि मंजू की शादी 17 अप्रैल 2026 को सदर थाना क्षेत्र के लोवागड़ा निवासी अशोक भुइया के साथ हुई थी। परिवार वालों के अनुसार मंजू को अंतिम बार लोवागड़ा के पास देखा गया था। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने…

Read More