Chatra : जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में विद्यालय के खेल मैदान तक पहुंच पथ की समस्या पर विचार करते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विद्युत बिल की अनियमितता के संबंध में उपायुक्त ने झारखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (JREDA) के माध्यम से सोलर पैनल स्थापना की दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया,…
Author: Sankalan News
चतरा: सिमरिया थाना क्षेत्र के जबड़ा कसारी मोड़ के पास एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां बेलगाम टेलर वाहन ने कमलेश उरांव को कुचलकर मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। सगली गांव निवासी कमलेश उरांव एनटीपीसी डिप्टी के लिए घर से निकले थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि ये सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। हादसा इतना भयावह था कि शव की हालत देखकर किसी का भी दिल दहल जाए – पूरा शरीर बुरी तरह कुचल गया। मौके पर उनकी बेटी पूजा कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है, पिता के शव…
Chatra : लावालौंग प्रखण्ड में एक ओर वन संपदा और वन्य जीव के संरक्षण की जिम्मेदारी वन विभाग के कंधों पर है। वहीं लावालौंग में स्वयं वन विभाग के द्वारा कराए जा रहे पुलिया निर्माण में अवैध पत्थर का उपयोग किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नियमों की अनदेखी करते हुए वनरक्षक अमित कुमार ने पुलिया निर्माण कार्य में जंगलों से अवैध रूप से पत्थर निकलवा रहे हैं जो सीधे तौर पर वन अधिनियम का उल्लंघन है। ज्ञात हो कि लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के चानी तथा कदहे गांव नजदीक वन विभाग के द्वारा एक पुलिया का निर्माण किया…
चतरा। चतरा-बगरा मार्ग पर पनसलवा के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार को आज तड़के एक ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल की पहचान लावालौंग निवासी यशोदा देवी पति जगदेव गंझू के रूप में हुई है।दूसरी ओर मानवीय पहलू दिखाते हुए, टक्कर मारने वाले ऑटो चालक ने ही घायल महिला को तत्काल चतरा सदर अस्पताल पहुँचाया और भर्ती कराया। अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया है। समाचार…
Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के कटिया पंचायत अंतर्गत ठाकुरडीह से एनएच 99 को जोड़ने वाली पीसीसी सड़क निर्माण के महज दो वर्षों बाद ही जर्जर होकर खंडहर में तब्दील हो गई है।सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि राहगीरों और वाहन चालकों के लिए यह कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया और जहां गार्डवाल की आवश्यकता थी,वहां केवल खानापूर्ति कर सड़क बना दी गई। नतीजा यह हुआ कि थोड़े ही समय में सड़क जगह-जगह टूटकर उखड़ गई।ग्रामीणों ने यह…
Chatra : जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने सदर अस्पताल, चतरा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं सेवा की गुणवत्ता का मूल्यांकन कर आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना रहा। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने अस्पताल परिसर के विभिन्न वार्डों, ओपीडी कक्षों, इमरजेंसी यूनिट, प्रसूति वार्ड, शिशु वार्ड, दवा भंडारण कक्ष सहित अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों एवं कर्मियों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन करते हुए ड्यूटी रोस्टर के अनुपालन की भी जांच की तथा सभी को…
चतरा/कान्हाचट्टी: कान्हाचट्टी प्रखंड की पंचायतों ने राज्य स्तर पर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। झारखंड सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने कान्हाचट्टी प्रखंड की दो पंचायतों के मुखियाओं को सम्मानित किया। मदगाड़ पंचायत की मुखिया सुप्रिया कुमारी एवं राजपुर पंचायत के मुखिया विकास उर्फ छोटू सिंह को पंचायत स्तर पर बेहतर प्रशासन, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन, स्वच्छता, ग्रामीण विकास तथा जनभागीदारी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल दोनों जनप्रतिनिधियों के लिए गर्व की बात…
चतरा में मुंडन की खुशियाँ उस वक्त मातम में बदल गईं, जब फुआ के घर आए एक 8 वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।दर्दनाक हादसा सदर थाना क्षेत्र के पकरिया गांव का है। जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के ही सलैया गांव का रहने वाला 8 वर्षीय सुनील कुमार अपने फुआ के घर आयोजित एक मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने आया था। शुक्रवार को वह अपनी फुआ के साथ पास के ही एक अहार (तालाब) में गया था, जहाँ उसकी फुआ कपड़े धो रही…
चतरा में आसमान से बरसती आग और भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। जिले में बढ़ते तापमान और लू के खतरों को देखते हुए सिविल सर्जन ने आम जनता के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी की है। चतरा जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। तपती धूप और लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए चतरा के सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने आम लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। सिविल सर्जन ने कहा है कि लोग दोपहर के समय अनावश्यक घर…
Chatra : जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद के नेतृत्व में 24 अप्रैल से 11 मई 2026 तक संचालित होने वाले पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ आज चतरा प्रखंड अंतर्गत लेम पंचायत से किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन उपायुक्त आनंद, उप विकास आयुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी चतरा श्री हरिनाथ महतो एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ लेम पंचायत पहुंचे, जहां उनकी उपस्थिति में प्राथमिकता आधारित योजनाओं के चयन हेतु ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पेयजल संसाधनों के सुदृढ़ीकरण तथा पंचायत क्षेत्र में उपलब्ध आधारभूत संरचना के अनुरूप योजनाओं का चयन किया गया। कार्यक्रम के उपरांत…
