चतरा शहर के बीचों-बीच रोजगार सेवक राजेश कुमार शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब एक नया मोड़ ले चुका है। जहाँ एक तरफ परिजन इसे सोची-समझी साजिश और हत्या करार दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस की जांच एक अलग ही दिशा में इशारा कर रही है। क्या राजेश कुमार शर्मा किसी साजिश का शिकार हुए या फिर आधी रात की उस खामोशी में किसी पिकअप वैन ने उनकी जिंदगी छीन ली? आइए, विस्तार से समझते हैं इस उलझी हुई गुत्थी को। हंटरगंज प्रखंड के डाहा पंचायत में कार्यरत रोजगार सेवक राजेश कुमार शर्मा, जिन्हें लोग प्यार से…
Author: Sankalan News
चतरा। जिले के सिविल सर्जन डॉ. सतेंद्र सिन्हा ने सोमवार को आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को दवा खिलाकर फोकल एमडीए कार्यक्रम की शुरुआत की। यह अभियान 20 अप्रैल से 5 मई तक चलेगा, जिसमें 88 गांवों के 1,02,670 लोगों को दवा पहुंचाने का लक्ष्य है। वीबीडी कंसल्टेंट अभिमन्यु कुमार ने बताया कि आज बूथ स्तर पर गतिविधि हुई। कल से सहींया दीदी अतिप्रभावित गांवों में घर-घर जाकर लाभार्थियों को दवा पिलाएंगी। कार्यक्रम में पिरामल टीम के प्रोग्राम लीडर अजीत मिश्रा, चतरा सीएचसी के एमटीएस और अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हुए। संवाददाता ,प्रवीण कुमार सिंह
चतरा: जिले के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 1 अप्रैल से 23 अप्रैल तक चल रहे होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का सोमवार को उपायुक्त रवि आनंद ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बहाली प्रक्रिया के विभिन्न चरणों पंजीकरण, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन का अवलोकन किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने अभ्यर्थियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पेयजल, छाया, चिकित्सा सुविधा, शौचालय एवं विश्राम स्थल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया. साथ ही उन्होंने प्रतिनियुक्त…
Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत कोलकोले पंचायत के भूषाड़ गांव में रविवार को श्री श्री रूद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन की गई। इस क्रम में यज्ञ स्थल पर विधि विधान के साथ भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न किया गया। यह पावन कार्य की पूज्य मोनी बाबा अवधेश के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ है।यह यज्ञ के मुख्य पुजारी उमेश प्रसाद गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी विद्या देवी द्वारा विधि पूर्वक पूजा अर्चना कर आगे की कार्य का शुभारंभ किया गया है। श्री श्री रुद्र महायज्ञ का दिव्य एवं भव्य आयोजन आगामी सात जून तक किया जाना सुनिश्चित हुआ है।…
चतरा सदर प्रखंड के भोज्या गांव में आज एक ऐसी त्रासदी घटी, जिसने हर दिल को छलनी कर दिया। बड़का आहर तालाब की ठंडी, गहरी चपेट में मां परवा देवी और उनकी दो नन्ही परी गीता (8 वर्ष) व मालती (6 वर्ष) हमेशा के लिए सो गईं। खीरू यादव की पत्नी परवा देवी बेटियों संग कपड़े धोने तालाब किनारे पहुंची थीं। अचानक मासूम मालती का पैर फिसला और वह गहरे पानी में लहरों संग खेलने लगी।मां का मातृत्व जागा—बिना एक पल गंवाए परवा ने छलांग लगा दी, ‘बेटी को बचा लूं!’ लेकिन घबराई दूसरी बेटी गीता भी पानी की ओर…
Chatra : झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 जिले में रविवार को शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुई।जिले के कुल 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रथम पाली में 2644 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली में 2637 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा के निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने हेतु सभी केंद्रों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। साथ ही, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS)-2023 की धारा-163 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा प्रभावी रही। उपायुक्त रवि आनंद एवं पुलिस अधीक्षक…
चतरा शहर के धंगरटोली मुहल्ला चतरा में श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठात्मक यज्ञ को लेकर आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई साथ ही नगर परिभ्रमण का कार्यक्रम भी निर्धारित है। धंगरटोली मुहल्ला मे निर्मित शिव परिवार मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा हेतू तीन दिवसीय महायज्ञ का आयोजन 18 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक चलेगा इस बीच समापन दिवस पर संध्या भजन जागरण का कार्यक्रम भी रखा गया है।शनिवार को जल यात्रा सह नगर भ्रमण,मण्डप प्रवेश कार्यक्रम था,19 अप्रैल द्वितीया रविवार को वेदी पूजन, पाठ, अनाधिवाश,पुष्पाधिवाश,घृताधिवाश मिष्ठानिधिवाश सम्पन्न होंगें तथा 20 अप्रैल दिन सोमवार को प्रतिष्ठा, वेदी पूजन ,हवन ,प्राण प्रतिष्ठा…
चतरा : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और समाज के सहयोग का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है, जहां एक लापता बच्चे की खोज में अहम जानकारी देने वाले युवक को सम्मानित किया गया। हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने ग्राम जबड़ा निवासी पंकज कुमार को अपने कार्यालय में इनाम की राशि देकर सम्मानित किया। इस सम्मान को पाकर पंकज भावुक हो उठे और उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का यादगार पल है। दरअसल, 11 अप्रैल 2026 को संजय दास ने अपने 13 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत कुमार के अचानक लापता होने की सूचना थाना में दी थी।…
चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड क्षेत्र में राजपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाकचम्बा गांव के भीड़ मोहल्ला निवासी साजिद नामक व्यक्ति को गोमांस के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि साजिद अवैध रूप से गाय का मांस लेकर जा रहा था। इसी दौरान राजपुर थाना पुलिस को इसकी सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से गाय का मांस बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजपुर थाना में केस संख्या 17/26…
टंडवा/चतरा : सिमरिया मुख्य सड़क पर किशनपुर के पास शनिवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जहां 57 वर्षीय टेंपू चालक मथुरा साव की जान चली गई। नावाडीह उर्फ तेलियाडीह पंचायत के पनहैया गांव के इस मेहनती परिवार के मुखिया की मौत ने पूरे इलाके को शोक की लहर दौड़ा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मथुरा कुछ लोगों संग बोरा-बोरा सब्जियां लादे केरेडारी बाजार की ओर जा रहे थे। लेकिन वाहन पर भारी बोझ और स्टेयरिंग की खराबी ने मौत को न्योता दे दिया। अचानक स्टेयरिंग ने साथ देना छोड़ दिया, टेंपू अनियंत्रित हो सड़क पर पलट गया। चालक…
