
Chatra : लावालौंग लमटा पंचायत के कसियाडीह गांव से सटे जंगल की पहाड़ी पर शनिवार को एक 15 वर्षीय किशोरी का शव करम के पेड़ से दुपट्टे के फंदे में झूलता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।मृतका की पहचान गांव निवासी मुकेश भुइयां की पुत्री पूजा कुमारी के रूप में हुई है,जो शुक्रवार रात से लापता थी।
जानकारी के अनुसार,परिजन रात से ही किशोरी की तलाश कर रहे थे।शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पिता मुकेश भुइयां खोजबीन करते हुए पहाड़ी पर पहुंचे,जहां उन्होंने अपनी पुत्री का शव पेड़ से लटका देखा।इसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी।शव को नीचे उतारकर घर लाया गया और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।सूचना मिलने पर लावालौंग पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।उन्होंने कहा कि पुलिस हर संभावित एंगल पर छानबीन कर रही है और जल्द ही किसी ठोस निष्कर्ष तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
मृतका के पिता ने अपने ही सगे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है।वहीं, ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ में कई अन्य तथ्य भी सामने आए हैं।बताया जाता है कि मृतका का शिवराजपुर गांव के एक युवक नटवा उरांव के साथ संपर्क था। ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार रात को मृतक नटवा को पांच बोतल माड़ी लेकर गांव के एकांत वाले इलाके में बुलाई थी। इसके बाद नटवा अपने दोस्त दिलीप उरांव के साथ मिलने पहुंचा।दस बजे रात को मृतक भी अपने दो दोस्तों के साथ मिलने पहुंची थी।इसी दौरान लड़कियों के परिजन वहां पहुंच गए जिन्हें देखकर तीनों लड़कियां और दिलीप भाग खड़ा हुआ। वहीं नटवा को पकड़कर लड़की के परिजनों ने जमकर पिटाई कर दिया।इसके बाद किशोरियों को भी फटकार लगाई गई थी। इसके बाद तीनों लड़कियां गांव के ही एक अन्य व्यक्ति के छत पर सो गई। मृतक की माता ने बताया कि मैं भी लड़कियों के साथ सो गई थी। चार बजे भोर में शिवराजपुर गांव का पुसन भुइयां घर के पिछे डोरही चुनने के लिए पहुंचे।जिसे देखकर मैं भी उनके साथ चली गई। जिस घर में सोई थी उसी घर की छोटी बच्ची ने बताया कि चार बजे भोर में ही पूजा दरवाजा खुलवाई और चार्ज में लगे मोबाइल को लेकर उस ओर ही चली गई जिधर उसकी मां एक अन्य व्यक्ति के साथ गई थी।बाद में उसका शव जंगल की पहाड़ी पर मिला।इधर मृतका के दादा और चाची ने दावा किया है कि गांव के ही एक अन्य युवक के साथ भी उसका प्रेम प्रसंग था।उनका कहना है कि हाल ही में उस युवक की शादी होने के बाद किशोरी मानसिक रूप से परेशान थी और उसने आत्महत्या करने की बात भी कही थी।घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का कहना है कि मामले में कई पहलू सामने आ रहे हैं। उनका मानना है कि निष्पक्ष एवं गहन जांच से ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
रिपोर्टर मो0 साजिद
