Chatra : आगामी 19 अप्रैल को जिले में आयोजित होने वाली JPSC परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री द्वारा आज निर्धारित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में उपायुक्त ने चतरा कॉलेज, चतरा एवं जवाहर नवोदय विद्यालय, चतरा का भ्रमण कर परीक्षा आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ एवं मानक अनुरूप सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त द्वारा चतरा कॉलेज परिसर में निर्मित लाइब्रेरी का भी…
Author: Sankalan News
चतरा के प्रतापपुर वन क्षेत्र स्थित भरही-केवलिया मार्ग के जंगलों में भीषण आग लग गई है। आग की भयावहता देख आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है।जंगलों से उठती ऊंची लपटें और काला धुआं अब रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रहा है। आग इतनी विकराल है कि पास से गुजर रही 11,000 वोल्ट की बिजली तारें भी इसकी चपेट में हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। इस अग्निकांड में बहुमूल्य वनस्पति और वन्यजीवों के आशियाने जलकर खाक हो गए हैं। वनरक्षक अजय कुमार ने बताया कि टीम मौके पर रवाना कर दी गई है और आग…
Chatra : सिविल सर्जन, परिसर स्थित कार्यालय जिला यक्ष्मा केंद्र, चतरा के प्रांगण में जिला स्तर पर टीबी मरीजों को पोषण टोकरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन,चतरा डॉo सत्येंद्र कुमार सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में WHO Consultant,राँची डॉ0 अनुपमा टी अड़वड़ उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा टीबी मरीजों को 120 पोषण टोकरी वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा जिला में निश्चय मित्र सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड एवं सिनी संस्था के संयुक्त तत्वावधान चलाया जा रहे कार्यक्रम की सराहनीय करते हुये सत प्रतिशत टीबी…
Ranchi : उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा पूरी तरह आक्रामक है। इस मामले को लेकर पार्टी लोकभवन का दरवाजा तक खटखटा चुकी है। आज इसी मुद्दे पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्य सचेतक नवीन जयसवाल और प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल ने संयुक्त पीसी कर राज्य सरकार की मंशा पर सवाल उठाया है। प्रेसवार्ता में विधानसभा में मुख्य सचेतक सह हटिया विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि 12 अप्रैल को हुई उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक की घटना कोई पहली घटना नहीं है। झामुमो, कांग्रेस और राजद की सरकार में जितने भी एग्जाम हुए हैं, लगभग सभी…
Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की सभी इकाइयों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV), झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय (JBAV) एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय (NSCBAV) के वार्डेन-सह-शिक्षिका एवं लेखापाल-सह-कम्प्यूटर ऑपरेटर को आवश्यक निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत छात्राओं का जिला नामांकन समिति द्वारा अनुमोदित सूची के अनुरूप अभिभावकों से संपर्क स्थापित करते हुए एक सप्ताह के भीतर रिक्त सीटों पर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए। जिन अभिभावकों से मोबाइल…
Chatra : लावालौंग थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अफीम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.350 किलोग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अफीम तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिलदाग की ओर से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार एक व्यक्ति अवैध अफीम लेकर लावालौंग की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व…
लावालौंग/चतरा : प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री हाई स्कूल लावालौंग में वर्ष 2026 की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सादे समारोह में सम्मानित किया गया। कक्षा 1 से 7 तक के विद्यार्थियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया, जबकि चौथे से दसवीं स्थान तक आने वाले विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने नियमित उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थियों को भी मेडल देकर सम्मानित करने की घोषणा की। साथ ही यह भी बताया गया कि कक्षा 8, 9, 10, 11 एवं…
Chatra : हजारीबाग जोन के डीआईजी अंजनी कुमार झा ने हाल ही में चतरा जिले का दौरा कर पुलिस व्यवस्था और कानून‑व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में जिले में कार्यरत पुलिस टीम की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि टीम बेहतर दिशा में काम कर रही है।निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों, पुलिस निरीक्षकों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर केस निष्पादन, अनुसंधान की गुणवत्ता और कानून की बारीकियों पर गहन चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित मामलों…
चतरा जिला प्रशासन द्वारा जनकल्याण एवं समावेशी विकास के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण पहल करते हुए सीसीएल चंद्रगुप्त एवं एनटीपीसी टंडवा के साथ अलग-अलग समझौता ज्ञापन (एमओयू) संपन्न किया गया है। सीसीएल चंद्रगुप्त के साथ संपन्न एमओयू के तहत ईटखोरी प्रखंड के 28 वीरहोर परिवारों के आवासों की मरम्मति का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए कुल 28,21,700 रुपये की प्राक्कलित राशि निर्धारित की गई है। इस पहल के माध्यम से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय परिवारों को सुरक्षित एवं बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराते हुए उनके जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।वहीं,…
Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के कोलकोले पंचायत अंतर्गत भुसार से लावालौंग जाने वाली जर्जर मिट्टी सड़क की मरम्मत कार्य आखिरकार शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से खराब पड़ी इस सड़क पर आवागमन में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बारिश के दिनों में सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय हो जाती थी, जिससे मरीजों को अस्पताल, बच्चों को स्कूल और किसानों को बाजार तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।ग्रामीणों की मांग और पहल पर मुखिया राजेश साहू के नेतृत्व में वन विभाग के माध्यम से सड़क मरम्मत का कार्य…
