
Chatra : समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला मत्स्य कार्यालय द्वारा संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, लाभुकों को प्रदान की जा रही सुविधाओं तथा मत्स्य उत्पादन बढ़ाने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने जिले में मत्स्य पालन गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया।
उपायुक्त ने कहा कि मत्स्य पालन स्वरोजगार एवं आय संवर्धन का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके विस्तार के लिए पात्र मत्स्य पालकों को ऋण सुविधा एवं विभागीय योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लाभुकों तक योजनाओं की पहुंच बढ़ाने तथा मत्स्य उत्पादन को प्रोत्साहित करने हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक में मत्स्य पदाधिकारियों द्वारा योजनाओं की वर्तमान स्थिति, उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी प्रस्तुत की गई। उपायुक्त ने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के माध्यम से जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने पर विशेष जोर दिया।
