Chatra : कान्हाचट्टी: प्रखंड क्षेत्र के मदगड़ा ग्राम (हरहद) में माता कोलेश्वरी प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी यज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा में आस्था का अद्भुत जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों की सहभागिता ने पूरे आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।कलश यात्रा के दौरान सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर सिर पर कलश लिए भक्ति गीतों के साथ आगे बढ़ीं। श्रद्धालु निकटवर्ती नदी तक पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर कलश में पवित्र जल भरा गया।…
Author: Sankalan News
Chatra : भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री रवि आनंद ने आज चतरा जिले के 40वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी से विधिवत कार्यभार प्राप्त किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उपायुक्त श्री रवि आनंद ने कहा कि वे जिले के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के साथ समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में महिला एवं बाल विकास, शिक्षा के सुदृढ़ीकरण तथा राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्राथमिकता में रहेगा, ताकि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया…
चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र से आज सुबह एक खौफनाक वारदात सामने आई है। ग्राम पाराडीह में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें चाकू के वार से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार है। पाराडीह गांव में शनिवार सुबह करीब 8 बजे उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब बसंत भारती नामक शख्स ने अपने ही पड़ोसी रामदेव भारती के घर पर हमला बोल दिया। परिजनों के अनुसार, आरोपी सुबह घर के बाहर आकर गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर बात हाथापाई तक पहुँच गई और आरोपी…
चतरा : जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में कुंदा थाना पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से भारी मात्रा में अवैध अफीम बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुंदा थाना क्षेत्र के अनगड़ा गांव में अफीम तस्करी की योजना बनाए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर…
Ranchi : झारखंड-बिहार की सुरक्षा एजेंसियों को गुरुवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। खपिया के घने जंगलों में चलाए गए नक्सल उन्मूलन अभियान में 209 कोब्रा कमांडो और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने भाकपा (माओवादी) के रिजनल कमेटी सदस्य शहदेव महतो समेत चार हाई-प्रोफाइल नक्सलियों को मार गिराया। दोपहर करीब 1 बजे हुई मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन में चार शव, चार घातक हथियार और रोजमर्रा की सामग्री बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में मारे गए नक्सलियों की पहचान हो गई है। इनमें 15 लाख रुपये का इनामी शहदेव महतो (कुटहन, केरेडारी, हजारीबाग—41 कांड), 10 लाख के रंजीत गंझु (सतीटाड़,…
लावालौंग/चतरा : सामुदायिक पुलिसिंग के तहत लावालौंग मुख्य चौक के समीप स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान थाना के एएसआई सुरेन्द्र चातर एवं अभिषेक कुमार द्वारा छात्राओं के बीच कैरम बोर्ड,वॉलीबॉल सहित अन्य खेल सामग्री का वितरण किया गया।साथ ही कॉपी,कलम, डायरी एवं बच्चों के लिए बिस्कुट भी उपलब्ध कराया गया।मौके पर दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि पब्लिक और पुलिस के बीच तालमेल को मजबूत करने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं।उन्होंने कहा कि लोग पुलिस के प्रति डर और संकोच की भावना को अपने…
हजारीबाग | पबरा रोड स्थित मिलेनियम पब्लिक स्कूल, जो कि सीबीएसई (नई दिल्ली) से मान्यता प्राप्त है, ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों से जिले में अपनी मजबूत पहचान कायम की है। इस वर्ष आयोजित सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के छात्र यावर हुसैन ने 96% अंक प्राप्त कर न सिर्फ स्कूल में पहला स्थान हासिल किया, बल्कि पूरे जिले के टॉप 10 विद्यार्थियों की सूची में भी अपना स्थान बनाया। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल, परिवार और पूरे क्षेत्र में गर्व…
Chatra : आगामी 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में आज जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल, चतरा में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार अग्रवाल द्वारा संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित कर परीक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। संयुक्त ब्रीफिंग के दौरान सभी दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को परीक्षा को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए…
चतरा। जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोबना गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक प्रेमिका ने प्रेम प्रसंग में प्रताड़ित होकर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। चौंकाने वाली बात यह है कि इसी महीने की 29 तारीख को दोनों की सगाई होने वाली थी। 24 वर्षीय नेहा कुमारी और सोनू तिवारी के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों की सहमति के बाद अक्टूबर में दोनों की शादी तय हुई थी। मृतका के चाचा धर्मेंद्र पांडेय का आरोप है कि प्रेमी सोनू अक्सर शक के आधार पर…
कान्हाचट्टी /चतरा : कान्हाचट्टी प्रखंड के ग्राम हरहद में माता कोलेश्वरी प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी यज्ञ को लेकर भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।इस धार्मिक अनुष्ठान के अंतर्गत विभिन्न तिथियों पर अलग-अलग कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।18 अप्रैल 2026 (शनिवार) को जल यात्रा के साथ आयोजन की शुरुआत होगी, जिसमें श्रद्धालु पवित्र जल लेकर पूजा स्थल तक पहुंचेंगे।इसके बाद 23 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को नगर परिक्रमा एवं भव्य शोभा…
