
कान्हाचट्टी (चतरा): कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत मदगड़ा पंचायत सचिवालय में चतुर्थ वर्षगांठ समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर पंचायत क्षेत्र के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक जनार्दन पासवान तथा पंचायत की मुखिया श्रीमती सुप्रिया कुमारी ने छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में पंचायत सेवक मुनेश तिर्की, रोजगार सेवक संतोष कुमार, राष्ट्रीय संयोजक (ग्राम विकास) अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के बिन्देश्वर साहू, गंधरिया मुखिया श्रीमती अनीता यादव, चिरीदीरी मुखिया घनश्याम पासी, मदगड़ा पंचायत समिति सदस्या ममता देवी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा वार्ड सदस्य अरुण कुमार, संगीता नाग, अरविंद भुइयां, पम्मी कुमारी, आंगनबाड़ी सेविकाएं प्रमिला कश्यप, किरण कुमारी एवं ललिता देवी, जलसहिया, स्वास्थ्य कर्मी प्रकाश माथुर, राजद नेता सीताराम यादव, सांसद प्रतिनिधि रामसेवक गोप, अजय सिंह, मुकेश सिंह, सकलदेव कुमार, राजेश कुमार यादव, लखन राणा, केदार प्रजापति तथा वीरू यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंचायत के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान अन्य बच्चों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा। साथ ही वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की गई।
कान्हाचट्टी संवाददाता, नितेश कुमार सिंह
