Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : नक्सली संगठन एमसीसी के नाम पर अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार, तीन निरुद्ध
    Chatra News

    Chatra News : नक्सली संगठन एमसीसी के नाम पर अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार, तीन निरुद्ध

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। चतरा पुलिस ने अपराधियों द्वारा प्रतिबंधित नक्सली संगठन एमसीसी के नाम पर छह लोगों की अपहरण की योजना को बिफल कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस को यह सफलता जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के टूटीलावा से हेसातू जानेवाली रास्ते के हडगड़ी जंगल से मिली है। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस कार्यालय में आज आयोजित प्रेस वार्ता में सिमरिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नागरगोजे शुभम भाऊ साहेब ने बताया कि चतरा एसपी अनिमेष नैथानी को शुक्रवार की रात्री 10:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि टुटीलावा से हेसातु जाने वाले रास्ते हडगड़ी जंगल में अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर नक्सली संगठन एमसीसी के नाम पर टंडवा थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव के छह लोगों का अपहरण कर लिया गया है। अपहृत लोगों में विनोद साव, पिता-रघु साव,महेन्द्र साव, पिता-भिखारी साव,संतोष साव, पिता-चोहन साव, प्रदीप साव पिता-कोली साव, बिन्दु देवी पति-स्व० राजु भुईयां, सभी ग्राम-तेलियाडीह थाना टंडवा एवं सोनी देवी पति-स्व० बुटन भुईयां, ग्राम-गोबदा, थाना-केरेडारी, जिला हजारीबाग के रहनेवाले हैं। श्री भाऊ साहेब ने बताया कि अपहृत को छोड़ने के एवज में अपराधी एक लाख रूपये की फिरौती की मांग कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए उनके नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने हड़गड़ी जंगल में सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के क्रम में हुए अपहृत लोगों के पास पुलिस बल को पहुंचते देख अपराधकर्मियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई मे अपराधकर्मी भयभीत होकर अपहृत लोगों को छोड़कर भाग गये। सभी छः अपहृत लोगों पुलिस दल द्वारा सकुशल बरामद कर लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि सभी 06 अपराधकर्मियों में से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है,वहीं तीन अन्य को निरुद्ध किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 03 देशी भराठि बंदूक, एक पिस्टल जैसा दिखने वाला लाईटर,एक गुप्ती (बड़ा चक्कू) एवं इस घटना में लुटे गये 03 मोबाईल बरामद किया है।इस संदर्भ में सिमरिया थाना कांड सं- 116/26, दिनांक 19.06.2026, धारा-140(2)/109/132/308(4)/311/312/121(2) भा0न्या0सं0 & 25 (1-बी) ए/27/28/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 (i)(ii) सीएलए एक्ट दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में टंडवा थाना क्षेत्र के हेसातु, टोला लेम्बोडीह के रमेश कुमार गंझू (24 वर्ष) पिता मंगर गंझू एवं सतीश कुमार गंझू (19 वर्ष) पिता मीटन गंझू को गिरफ्तार किया गया है।छापामारी दल में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नागरगोजे शुभम भाऊ साहेब, सिमरिया थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह, सअनि चन्द्रमौलेश्वर कुमार,पुअनि राजु राणा, सिमरिया थाना सशस्त्र बल के गृह रक्षक-11423 अंकित कुमार सिंह शामिल थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    अब झारखंड में ओपीडी की लंबी कतार से मुक्ति: घर बैठे मोबाइल से बुक होगा अपॉइंटमेंट

    November 4, 2026

    कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक,ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर उत्पीड़न एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा पर दी गई जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य पर भी हुई चर्चा

    November 4, 2026

    नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार

    November 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • अब झारखंड में ओपीडी की लंबी कतार से मुक्ति: घर बैठे मोबाइल से बुक होगा अपॉइंटमेंट November 4, 2026
    • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक,ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर उत्पीड़न एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा पर दी गई जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य पर भी हुई चर्चा November 4, 2026
    • नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार November 3, 2026
    • कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा November 3, 2026
    • नावाड़ीह बेल मोड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: पांच लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार November 2, 2026
    • विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश November 2, 2026
    • लावालौंग के हेडुम में 25 दिवसीय बेंत/बांस प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवा बनेंगे आत्मनिर्भर,मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की विशेष घटक योजना, JVK चतरा कर रहा संचालन November 2, 2026
    • विकसित भारत युवा संसद में युवाओं ने रखे विचार, राजनंदनी कुमारी ने हासिल किया प्रथम स्थान November 2, 2026
    • चतरा की आवाज दिल्ली के रामलीला मैदान से गूंजी, अरुण कुमार सिंह ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में उठाया लोकतंत्र का मुद्दा November 1, 2026
    • चतरा में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान, लक्ष्मणपुर भेड़ी फॉर्म डैम में वाटर स्पोर्ट्स सुविधाओं का सफल ट्रायल November 1, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.