Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : फौजी के घर लाखों की चोरी, चंद घंटों में ही बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना !
    Chatra News

    Chatra News : फौजी के घर लाखों की चोरी, चंद घंटों में ही बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना !

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा सदर थाना क्षेत्र के दारियातू पंचायत अंतर्गत कमात गांव में चोरों ने जमकर उत्पात मचाया है। चोरों नें एक बंद घर को निशाना बनाते हुए घर में छीपाकर रखे लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, नकदी और अन्य सामान की चोरी कर ली है। मामले को लेकर पीड़ित रंजीत सिंह ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।थाना को दिए आवेदन में रंजीत सिंह ने कहा है कि 19 जून की शाम करीब चार बजे वे गांव से एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए घर में ताला बंद कर पलामू के पांकी गए थे। जहाँ समारोह में शिरकत करने के बाद रात करीब 2:50 बजे जब वे वापस लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा एवं अंदर के कमरों के ताले टूटे हुए मिले। घर के अंदर प्रवेश करने पर सामान बिखरा पड़ा था और गोदरेज सहित अन्य अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे। पीड़ित के आवेदन के अनुसार चोरों नें घर में रखे सोने के मंगलसूत्र, चार बाला, दो अंगूठी, सोने का सिक्का, बिछिया, चांदी का पायल, सोने की चेन, कान का झुमका, चांदी का दो कटोरा, चांदी के 10 सिक्के, चांदी का 10 पान पत्ता, पांच मछली सहित अन्य आभूषण एवं करीब 3500 रुपये नगद समेत करीब आठ लाख रुपये का सामान चुराया है। रंजीत सिंह ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि गांव में एक संदिग्ध चार पहिया वाहन घटना के दौरान घर के आस-पास घूमता देखा गया है। जिस पर कुछ लोगों के होने की जानकारी मिली है। उन्होंने आशंका जताई है कि चोरी की घटना में उसी वाहन से जुड़े लोगों का हाथ हो सकता है। पुलिस को उन्होंने कुछ संदिग्धदों व की जानकारी उपलब्ध कराने की बात भी कही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में इस तरह कि भीषण चोरी की घटना से लोगों में भय व्याप्त है और पुलिस को शीघ्र कार्रवाई कर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करनी चाहिए। गौरतलब है कि पीड़ित रंजीत सिंह के छोटे पुत्र सतीश सिंह भारतीय वायुसेना (एयरफोर्स) में आगरा में तैनात है।

    *हर संभावित पहलू की हो रही जांच, जल्द होगा खुलासा : एसडीपीओ*

    इधर इस मामले में एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने कहा कि सदर थाना में प्राप्त आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों से साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।  चोरी में शामिल अपराधियों की पहचान के लिए तकनीकी एवं मानवीय स्रोतों की मदद ली जा रही है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : 60 लाख रु मूल्य के 277 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद

    June 20, 2026

    Chatra News : कान्हाचट्टी में राजद को बड़ा झटका, प्रखण्ड महासचिव राजेश कुमार दास भाजपा में शामिल

    June 20, 2026

    Chatra News : मदगड़ा पंचायत सचिवालय में चतुर्थ वर्षगांठ समारोह आयोजित, मैट्रिक एवं इंटर टॉपर छात्रों को किया गया सम्मानित

    June 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : 60 लाख रु मूल्य के 277 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद June 20, 2026
    • Chatra News : फौजी के घर लाखों की चोरी, चंद घंटों में ही बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना ! June 20, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी में राजद को बड़ा झटका, प्रखण्ड महासचिव राजेश कुमार दास भाजपा में शामिल June 20, 2026
    • Chatra News : मदगड़ा पंचायत सचिवालय में चतुर्थ वर्षगांठ समारोह आयोजित, मैट्रिक एवं इंटर टॉपर छात्रों को किया गया सम्मानित June 20, 2026
    • Chatra News : नशामुक्त समाज के निर्माण का दिया संदेश, खेलो इंडिया सेंटर एवं आवासीय फुटबॉल केंद्र के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया उत्साहपूर्वक भाग June 20, 2026
    • Chatra News : नक्सली संगठन एमसीसी के नाम पर अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार, तीन निरुद्ध June 20, 2026
    • Chatra News : एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद क्षेत्र में बालू का अवैध उठाव जारी,प्रशासन मौन June 20, 2026
    • Chatra News : झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा,सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी अनुपालन पर दिया जोर June 19, 2026
    • Chatra News : लावालौंग प्रखण्ड में बिरसा कृषि रथ भ्रमण । किसानों को दी गई योजनाओं जानकारी June 19, 2026
    • Chatra News : डिजिटल कृषि रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचकर किसानों को देगा कृषि योजनाओं की जानकारी June 19, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.