
कान्हाचट्टी (चतरा): कान्हाचट्टी प्रखंड की चारु पंचायत अंतर्गत अरुगड़ा गांव में आयोजित 5 दिवसीय देवी प्राण प्रतिष्ठा नवचंडी महायज्ञ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हो रहा है। महायज्ञ को लेकर पूरे गांव में धार्मिक उत्साह का वातावरण बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु यज्ञ में शामिल होकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
महायज्ञ के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण सिंह तथा आशुतोष सिंह के मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह आयोजन स्थल पहुंचे। उन्होंने आयोजन समिति को सहयोग राशि (चंदा) प्रदान कर महायज्ञ के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा भी जताया। इस दौरान रंजीत कुमार, बेचन कुमार, शिव कुमार, महेंद्र राम, बसंत कुमार एवं कालीचरण दांगी सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने विधिवत पूजा-अर्चना की तथा ग्रामीणों से मिलकर महायज्ञ की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
