Author: Sankalan News

हजारीबाग | मिलेनियम पब्लिक स्कूल, हजारीबाग ने विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से “कॉइन हेल्प प्रोजेक्ट” के तहत एक प्रेरणादायक सामाजिक सेवा अभियान चलाया। इस पहल में बच्चों की छोटी-छोटी बचत ने जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। विद्यालय की नर्सरी से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों ने पूरे एक महीने तक अपनी पॉकेट मनी से स्वेच्छा से ₹1, ₹2 और अन्य छोटे सिक्के कॉइन हेल्प बॉक्स में जमा किए। सभी कक्षाओं से एकत्रित राशि की गणना के बाद अच्छी धनराशि जुटाई गई, जिससे जरूरतमंद परिवारों के लिए राशन किट…

Read More

Chatra : लावालौंग थाना क्षेत्र के कोची गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक तीन माह की गर्भवती महिला का गर्भपात हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोची गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान पीड़िता संगीता कुमारी, जो लगभग तीन माह की गर्भवती थी, के साथ कथित रूप से मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट…

Read More

कान्हाचट्टी/चतरा : कैंडी नगर पंचायत भवन में रविवार को चौपारण स्थित लोकनायक जयप्रकाश नेत्र अस्पताल के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 60 से अधिक ग्रामीणों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर के दौरान नेत्र विशेषज्ञों ने मोतियाबिंद सहित विभिन्न नेत्र रोगों की जांच की। जांच के बाद गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई। अस्पताल की ओर से मरीजों के लिए निःशुल्क वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उन्हें अस्पताल ले जाकर उपचार कराया जाएगा तथा इलाज के बाद सुरक्षित उनके…

Read More

Chatra : लावालौंग प्रखंड मुख्यालय में अवस्थित मुख्य चौक के पास पैंतीसवीं वाहिनी एसएसबी के ‘सी’ समवाय द्वारा शनिवार को पीएमश्री स्कूल में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ एवं वृक्षारोपण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम कमांडेंट संजीव कुमार सिंह के निर्देश पर आयोजित हुआ। वहीं सहायक कमांडेंट प्रकाश चंद्र दास के नेतृत्व में 20 एसएसबी जवानों ने छात्र-छात्राओं को बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षित और सशक्त बनाकर ही समाज एवं देश का सर्वांगीण विकास संभव है। इसके बाद स्कूल परिसर में शिक्षकों, छात्रों और एसएसबी जवानों ने संयुक्त…

Read More

चतरा। जिले के सुप्रसिद्ध पत्थर व्यवसाई और समाजसेवी प्रेमचंद सिंह से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी मामले में चतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रिंस खान गिरोह तक पैसे को पहुंचाने और रेकी करने वाले दो अपराधियों को बिहार पुलिस के सहयोग से शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। अपने कार्यालय कक्ष में आज आयोजित एक प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बताया कि चतरा के नवपदस्थापित एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में बिहार के भोजपुर जिले के कायम नगर थाना गिद्दा निवासी मो० अस्फाक आलम, (30 वर्ष) और धनबाद जिला के कादिर…

Read More

Chatra : लावालौंग़ प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को कल्याण विभाग के पदाधिकारी अजय यादव के कुशल नेतृत्व में 200 स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन भारती, कल्याण पदाधिकारी अजय यादव, प्रमुख प्रतिनिधि श्रवण रजक, बीस सूत्री उपाध्यक्ष सरजू यादव, उपमुखिया प्रतिनिधि मुकेश यादव ने संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं को साइकिल की चाबी एवं साइकिल सौंपकर किया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार की इस योजना का उद्देश्य दूर-दराज के गांवों…

Read More

कान्हाचट्टी/चतरा : कल्याण विभाग के तत्वावधान में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं के बीच 1000 साइकिलों का वितरण किया गया। इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना, शिक्षा के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना तथा विद्यालय में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है।साइकिल वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साइकिल प्राप्त करने के बाद लाभुक विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यार्थियों ने कहा कि अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी, समय की बचत होगी तथा वे नियमित…

Read More

Chatra : लावालौंग़ प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को कल्याण विभाग के पदाधिकारी मनोज कुमार के कुशल नेतृत्व में 200 स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन भारती, कल्याण पदाधिकारी मनोज कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि श्रवण रजक, बीस सूत्री उपाध्यक्ष सरजू यादव, उपमुखिया प्रतिनिधि मुकेश यादव ने संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं को साइकिल की चाबी एवं साइकिल सौंपकर किया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार की इस योजना का उद्देश्य दूर-दराज के गांवों…

Read More

Chatra : झारखंड राज्य खाद्य आयोग की प्रभारी अध्यक्ष सह सदस्या शबनम परवीन ने दो दिवसीय चतरा भ्रमण के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं संस्थानों का निरीक्षण किया तथा परिसदन, चतरा में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक कर संबंधित विभागों के कार्यों की समीक्षा की। भ्रमण के प्रथम दिन प्रभारी अध्यक्ष ने सदर अस्पताल स्थित कुपोषण उपचार केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान भोजन संबंधी मेन्यू को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित कराने, लाभुकों को देय प्रोत्साहन राशि का शीघ्र भुगतान…

Read More

Chatra : सीआरपीएफ जवान लक्ष्मण कुमार यादव की मौत ने एक बार फिर कोयला ढुलाई की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस सड़क पर रोजाना सैकड़ों हाईवा दौड़ते हैं और लगातार हो रहे हादसों में बेगुनाह लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस सुधार नहीं किया जा रहा। दरअसल जम्मू-कश्मीर में तैनात जवान लक्ष्मण कुमार यादव तीन दिन पहले ही छुट्टी पर अपने घर लौटे थे। गुरुवार को देल्हो घाटी में कोयला खाली कर लौट रहे एक हाईवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इलाज के दौरान…

Read More