Author: Sankalan News

चतरा। जिले के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के नेतृत्व में चतरा पुलिस मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बीते बुधवार को इटखोरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में बलेनो कार संख्या जेएच 028जे -5997 से 2 किलो 28 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम विकास कुमार(22 वर्ष) है। तस्कर सदर थाना क्षेत्र के लिपदा मोहल्ला का रहनेवाला है। आज समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बोलेनो कार…

Read More

रांची : कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के उच्चस्तरीय निरीक्षण दल द्वारा आज सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के रांची स्थित मुख्यालय में राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन एवं प्रगामी प्रयोग की व्यापक समीक्षा की गई। यह निरीक्षण डॉ. माणिक चंद्र पंडित, आर्थिक सलाहकार एवं राजभाषा प्रभारी, कोयला मंत्रालय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।निरीक्षण दल में मंत्रालय के सहायक निदेशक (राजभाषा) विशाल तथा वरिष्ठ प्रबंधक (हिंदी) दिलीप कुमार सिंह भी शामिल थे। दल ने सीसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों एवं क्षेत्रीय कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग, राजभाषा नीति के अनुपालन तथा हिंदी के प्रोत्साहन हेतु किए जा रहे प्रयासों का गहन अवलोकन किया।…

Read More

चतरा के DAV पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट घोषित होते ही खुशी का ठिकाना नहीं रहा। स्कूल ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है, और हर छात्र-छात्रा ने अपने कमाल के मार्क्स से स्कूल का झंडा बुलंद कर दिया! साइंस स्ट्रीम में सृष्टि गोस्वामी ने 86% के साथ स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। उनके बाद शिवम (82.8%), आलिया कौसर (81.4%), हमदान (77.8%), माही (75%), आनंदी (73.6%), पुरुषोत्तम कुमार (71.8%), काशिश (66.2%) और रितिक (65.8%) ने भी शानदार प्रदर्शन किया।कॉमर्स में रेहान इकबाल ने 91.8% मार्क्स लाकर पूरे स्कूल का टॉप किया! कुमार आरव (75.4%),…

Read More

हजारीबाग | “हालात चाहे जैसे हों, मेहनत रास्ता बना ही लेती है…” इस बात को हजारीबाग की छात्रा शोएबा इमाम ने सच कर दिखाया है। कुरैशी मोहल्ला निवासी शोएबा इमाम ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में कला संकाय से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार, स्कूल और पूरे इलाके का नाम रोशन किया है।शोएबा, एंजेल्स हाई स्कूल हजारीबाग की छात्रा हैं। उनके पिता का नाम बाबर कुरैशी है। बेटी की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। स्कूल की प्राचार्या समेत सभी शिक्षकों ने शोएबा की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं…

Read More

हजारीबाग | देशभर में अब युवाओं के बीच यूपीएससी यानी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी को लेकर नया ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। पहले जहां छात्र ग्रेजुएशन के बाद तैयारी शुरू करते थे, वहीं अब कई विद्यार्थी 12वीं पास करते ही यूपीएससी की तैयारी में जुट रहे हैं। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि जल्दी शुरुआत करने से छात्रों को प्रतियोगिता में बढ़त मिलती है और उनकी बुनियाद मजबूत होती है। सक्सेस गुरु ए. के. मिश्रा ने कहा कि “12वीं पास करना अंत नहीं, बल्कि यूपीएससी यात्रा की शुरुआत है।” उनका मानना है कि अनुशासन, लगातार मेहनत और सही…

Read More

चतरा जिले की ईटखोरी थाना पुलिस ने 16 मार्च को मोबाइल दुकान से चोरी की घटना का खुलासा कर पांच अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 31 मोबाइल फोन, एक निकॉन कैमरा व चार्जर तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई। चोरी का माल करीब 10 लाख का आंका गया है। ईटखोरी चट्टी के दुकानदार सूरज कुमार दांगी की शिकायत पर ईटखोरी थाना कांड सं()-28/26, दि0- 16.03.26 धारा- 303(2)/334(1) बी0एन0एस0 के अंतर्गत अज्ञात चोरों के विरुद्ध दर्ज कराया गया था। एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।…

Read More

Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सीकनी गांव में सोलर प्लांट निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने जरेडा कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सोलर प्लांट लगाने के लिए पहले निर्धारित स्थल पर जियोटेक (भू-तकनीकी जांच) कराया गया था, लेकिन अब प्लांट को उस स्थान पर नहीं लगाकर दूसरे स्थानों पर स्थापित किया जा रहा है, जहां किसी प्रकार की जियोटेक जांच नहीं हुई थी।ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कंपनी के मैनेजर द्वारा पैसे लेकर मनमाने तरीके से स्थान बदलकर कार्य कराया जा रहा है। इससे योजना की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर…

Read More

चतरा : जिले के संघरी घाटी में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर लंबा जाम लग गया। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्गापुर से सरिया लोड कर बक्सर जा रही एक ट्रक का ब्रेक अचानक फेल हो गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी सरिया लोड ट्रक उसी पलटी हुई ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक बैजू कुमार…

Read More

चतरा : सदर अस्पताल चतरा में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल की सभी नर्सें एकजुट होकर कार्यक्रम में शामिल हुईं और केक काटकर दिवस का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान नर्सों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की तथा सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने भी भाग लिया और नर्सों के योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ होती हैं, जो दिन-रात मरीजों की सेवा में तत्पर रहती हैं। मरीजों की देखभाल और…

Read More

चतरा : जिले में पेट्रोल की किल्लत धीरे-धीरे गंभीर रूप लेती जा रही है। सोमवार से शहर के लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल उपलब्ध नहीं होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही लोग पेट्रोल पंपों का चक्कर लगाते रहे, लेकिन अधिकांश जगहों पर “पेट्रोल खत्म है” का बोर्ड लगा मिला। हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल डीजल की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।पेट्रोल नहीं मिलने से खासकर बाइक और निजी वाहन चालकों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। कई लोगों को आवश्यक कार्य छोड़कर वापस लौटना पड़ा। वहीं…

Read More