Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » कटकमसांडी के खुटरा पंचायत में नशा मुक्त जागरूकता अभियान के तहत आयोजित टूर्नामेंट का समापन, विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित
    Hazaribagh News

    कटकमसांडी के खुटरा पंचायत में नशा मुक्त जागरूकता अभियान के तहत आयोजित टूर्नामेंट का समापन, विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग | कटकमसांडी प्रखंड के खुटरा पंचायत में आयोजित नशा मुक्त जागरूकता फुटबॉल प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। खेल के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला हजारीबाग फुटबॉल एकेडमी और खुटरा ब्लू बर्ड्स क्लब के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन रोमांचक मुकाबले में खुटरा ब्लू बर्ड्स क्लब ने 2-1 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान खिलाड़ियों के बेहतरीन खेल ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इससे पहले प्रदर्शनी मैच हजारीबाग ओल्ड और खुटरा रिटायर टीम के बीच खेला गया। यह मुकाबला भी बेहद संघर्षपूर्ण रहा और खिलाड़ियों ने अपने पुराने अनुभव का शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में खुटरा पंचायत के मुखिया अनवारुल हक, सचिव शाहजहां हुसैन, ओबेदुल्ला मलिक, फुटबॉल संघ के सचिन भैया, मुरारी प्रसाद सिन्हा, हजारीबाग फुटबॉल एकेडमी के कोच नजरुल हसन, सरफराज अहमद, सुबोध राम, शमीम खान, मुख्तार हुसैन, समीउल्लाह खान, शमी बॉबी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका अशोक राम, विकास कुमार और वकील राम ने निभाई। वहीं कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्तिक कुमार, दास शरीफ उल्लाह, गुड्डू, रमीज राजा, मुशर्रफ हुसैन, गुलाम अली, फिरोज अहमद, गनी खान, अब हुसैन, मिंटू उर्फ सईदुल्लाह, शाहिद अफरीदी, जुनेद आलम उर्फ मिंटू, अब्दुल कादिर, सबील अहमद, आफताब आलम सहित आयोजन समिति और ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन मुंतासिब राजा, समी अहमद और अहब आलम ने किया। आयोजकों ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल से जोड़कर नशे के बढ़ते प्रभाव के खिलाफ जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। यदि सभी लोग मिलकर प्रयास करें, तो नशे की बढ़ती समस्या पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के उत्साह और ग्रामीणों के सहयोग से प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकार से जुड़े खेल आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया।

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    सिरते तैय्यबा की झलक: 8 स्टॉल में बच्चियों ने पेश की पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी और इस्लामी इतिहास की कहानी

    August 30, 2026

    Hazaribagh News : लव ट्रायंगल, शराब की पार्टी और पेसमेकर वाला खौफनाक कातिल! जानिए कैसे दोस्त ने ही लिखी विकास की मौत की स्क्रिप्ट!

    July 21, 2026

    Hazaribagh News : बच्चों की छोटी बचत बनी बड़ी मदद, मिलेनियम पब्लिक स्कूल ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियां

    July 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • सिरते तैय्यबा की झलक: 8 स्टॉल में बच्चियों ने पेश की पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी और इस्लामी इतिहास की कहानी August 30, 2026
    • MMDR BILL नहीं चलेगा: चतरा में झामुमो का घर-घर जनजागरण, सड़क से सदन तक protest की चेतावनी August 30, 2026
    • व्हाट्सऐप लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़ गए 9,999 रुपये, हंटरगंज में साइबर ठगी का मामला August 30, 2026
    • एसएसबी 35 बटालियन सी Coy ने मदनडीह गांव में लगाया पशु चिकित्सा शिविर August 30, 2026
    • लावालौंग में रामदेव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के 17वें सीजन का भव्य आगाज, 32 टीमें दिखाएंगी दम August 28, 2026
    • कान्हाचट्टी में एकल विद्यालय ने मनाया रक्षाबंधन, बच्चों के बीच बांटी शिक्षण सामग्री August 27, 2026
    • चतरा पुलिस का बड़ा खुलासा: रहस्यमयी गिरोह से बरामद हुई भराठी बंदूक और चार चोरी की बाइक बरामद August 26, 2026
    • चार लाख के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार, कार व अवैध शराब की खेप जब्त..! August 24, 2026
    • शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण के मामले में आरोपी गिरफ्तार August 23, 2026
    • Chatra News : राजपुर वॉलीबॉल टीम बनी जिला स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता August 23, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.