Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : प्रतापपुर में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का सफल आयोजन,87 आवेदकों ने कराया पंजीकरण
    Chatra News

    Chatra News : प्रतापपुर में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का सफल आयोजन,87 आवेदकों ने कराया पंजीकरण

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में परिवहन विभाग की ओर से विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का सफल आयोजन किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) माहेश्वरी प्रसाद यादव के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को उनके प्रखंड स्तर पर ही ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराना था,ताकि उन्हें जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। शिविर के दौरान कुल 87 लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया। विभागीय अधिकारियों ने सभी आवेदनों की आवश्यक जांच एवं प्रक्रिया पूरी कर पात्र अभ्यर्थियों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस भी वितरित किए। साथ ही आवेदकों को स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा यातायात नियमों की भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर डीटीओ माहेश्वरी प्रसाद यादव ने कहा कि परिवहन विभाग आम नागरिकों को सरल, पारदर्शी और सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से जिले के विभिन्न प्रखंडों में समय-समय पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वाहन चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, निर्धारित गति सीमा का पालन करना तथा यातायात संकेतों का सम्मान करना सुरक्षित यात्रा की पहली शर्त है। शिविर में पहुंचे लोगों ने परिवहन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रखंड स्तर पर इस तरह के कैंप आयोजित होने से समय और धन दोनों की बचत होती है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। शिविर के सफल संचालन में परिवहन विभाग की टीम की अहम भूमिका रही। इस दौरान मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) नीरज कुमार के साथ सुभाष कुमार, रविन्द्र कुमार एवं निखिल कुमार ने पूरे कार्यक्रम का सुचारू रूप से संचालन किया। सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने आवेदकों के दस्तावेजों की जांच,पंजीकरण, सत्यापन तथा लर्निंग लाइसेंस वितरण की प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया, जिससे शिविर बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परिवहन विभाग ने संकेत दिया है कि भविष्य में भी जिले के अन्य प्रखंडों में इसी प्रकार के विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकें और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होकर सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार

    November 3, 2026

    कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

    November 3, 2026

    नावाड़ीह बेल मोड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: पांच लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

    November 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार November 3, 2026
    • कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा November 3, 2026
    • नावाड़ीह बेल मोड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: पांच लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार November 2, 2026
    • विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश November 2, 2026
    • लावालौंग के हेडुम में 25 दिवसीय बेंत/बांस प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवा बनेंगे आत्मनिर्भर,मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की विशेष घटक योजना, JVK चतरा कर रहा संचालन November 2, 2026
    • विकसित भारत युवा संसद में युवाओं ने रखे विचार, राजनंदनी कुमारी ने हासिल किया प्रथम स्थान November 2, 2026
    • चतरा की आवाज दिल्ली के रामलीला मैदान से गूंजी, अरुण कुमार सिंह ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में उठाया लोकतंत्र का मुद्दा November 1, 2026
    • चतरा में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान, लक्ष्मणपुर भेड़ी फॉर्म डैम में वाटर स्पोर्ट्स सुविधाओं का सफल ट्रायल November 1, 2026
    • चतरा में 18 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई जेटेट-2026 की परीक्षा, 9,428 अभ्यर्थी हुए शामिल,दो पालियों में आयोजित हुई परीक्षा, उपायुक्त रवि आनंद ने चार केंद्रों का किया निरीक्षण November 1, 2026
    • नाली निर्माण अधूरा, सड़क पर बह रहा गंदा पानी; कीचड़ से राहगीर परेशान,दो महीने बाद भी पूरा नहीं हुआ निर्माण कार्य, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मरीजों को हो रही परेशानी November 1, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.