Author: Sankalan News

चतरा : लंबे इंतज़ार और अधूरी उम्मीदों के बाद सात परिवारों के चेहरे पर खुशी लौट आई, जब हंटरगंज पुलिस ने CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीक की मदद से खोए हुए सात मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। घटना ने स्थानीय लोगों के बीच पुलिस पर विश्वास और उम्मीद दोनों फिर से जागृत कर दिए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर SDPO संदीप सुमन के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान की प्रक्रिया शांत, सटीक और गोपनीय तरीके से पूरी की गई। कई नागरिकों ने पहले थाने में लिखित शिकायतें दर्ज कराई थीं और कुछ ने…

Read More

चतरा जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है।जिले के उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद यादव एवं एमभीआई नीरज कुमार ने वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के जोरी के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया।यह कार्रवाई सड़क दुर्घटनाओं में कमी, नियमों के पालन तथा वाहन चालकों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा थी। जांच टीम ने दोपहिया से लेकर भारी वाहनों तक सभी श्रेणियों की गाड़ियों की कड़ाई से जांच की।वाहन कागजात,ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस,इंस्योरेंस,प्रदूषण प्रमाण पत्र तथा ओवरलोडिंग पर विशेष निगरानी रखी गई।…

Read More

चतरा। दशकों से रेलवे से वंचित चतरा जिले के लिए आज का दिन यादगार बन गया। केंद्र सरकार ने परैया (गया, बिहार) से चतरा (झारखंड) तक नई ब्रॉडगेज रेल लाइन को ‘विशेष रेल परियोजना’ के रूप में मंजूरी दे दी है। सरकार की राजपत्री अधिसूचना के बाद आज चतरा के सांसद कालीचरण सिंह ने राजधानी दिल्ली से लौटकर यहां भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस उपलब्धि को क्षेत्र के इतिहास का नयाटर्निंग‑पॉइंट बताया। सांसद ने भावुकता के साथ कहा, “यह सिर्फ एक रेलवे लाइन नहीं, हमारे बच्चों के लिए आशा की नई कड़ी है। आज हमारा चतरा देश के बड़े रेल…

Read More

चतरा : फेम इंडिया-एशिया पोस्ट द्वारा जारी ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सर्वे में वर्तमान में चतरा के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद को देश के उत्कृष्ट जिलाधिकारियों की सूची में स्थान दिया गया है। यह पहचान उन्हें पूर्व में जामताड़ा जिले में उपायुक्त के रूप में किए गए प्रशासनिक कार्यों, जनहित आधारित पहल एवं प्रभावी नेतृत्व के आधार पर प्राप्त हुई है. फेम इंडिया-एशिया पोस्ट द्वारा किए गए इस राष्ट्रीय स्तर के सर्वे में प्रशासनिक दक्षता, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनसरोकार, नवाचार, संकट प्रबंधन क्षमता, पारदर्शिता एवं जनसेवा जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर अधिकारियों का मूल्यांकन किया गया। रवि आनंद…

Read More

चतरा जिले में बढ़ती छिनतई की घटनाओं के बीच ईटखोरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक मोबाइल छिनतई गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई के दौरान घटना में उपयोग की गई सफेद रंग की Pulsar NS160 मोटरसाइकिल और छिनकर ले गया गया एक VIVO V60 मोबाइल भी बरामद किया गया।घटना और प्राथमिकी: वादी रितिक कुमार (पिता स्व. रामजतन सिंह) निवासी केशरी चौक, चतरा की शिकायत पर 17 मई को ईटखोरी थाना में प्राथमिकी संख्या 64/26 दर्ज की गई। शिकायत में बताया गया कि अज्ञात आरोपियों ने उसके मोबाइल की छिनतई की थी।तफ्तीश और गिरफ्तारी: पुलिस…

Read More

चतरा सदर अस्पताल में रविवार को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. सतेंद्र कुमार सिन्हा एवं उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्यकर्मियों, चिकित्सकों एवं मरीजों को उच्च रक्तचाप से बचाव और नियमित जांच के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन ने कहा कि बदलती जीवनशैली, तनाव, अनियमित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण उच्च रक्तचाप की समस्या तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से ब्लड प्रेशर जांच…

Read More

चतरा। चतरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिद्धौर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई में 3 किलो 972 ग्राम अवैध अफीम और गुड़ जैसा गिला पदार्थ 2 किलोग्राम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आज अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के ग्राम-जपुआ मे एक तस्कर अवैध अफीम लेकर हजारीबाग जाने की तैयारी में है। सूचना के आलोक में सिमरिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभम भाउसाहेब के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। टीम…

Read More

चतरा जिले में सुहाग और अखंड सौभाग्य का पर्व वट सावित्री पूजा पूरे श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही सुहागिन महिलाएं पारंपरिक परिधानों और 16 श्रृंगार में सजी-धजी वट वृक्ष के पास पहुंचीं, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु, परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। शनिवार सुबह से ही चतरा शहर और ग्रामीण इलाकों के मंदिरों एवं वट वृक्ष स्थलों पर महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। महिलाएं पूजा की थाली, फल, फूल, सिंदूर और पूजन सामग्री लेकर वट वृक्ष के नीचे एकत्रित हुईं और…

Read More

चतरा: आजादी के 78 वर्षों बाद चतरा को वह नई रेलवे लाइन मिलने जा रही है जिसकी स्थानीय जनता वर्षों से मांग कर रही थी। सांसद कालीचरण सिंह के लगातार प्रयासों के बाद केंद्र सरकार ने गया जी परैया स्टेशन (किमी 0.00) से चतरा (किमी 75.1) तक नई ब्रॉडगेज (BG) रेल लाइन परियोजना को “विशेष रेलवे परियोजना” घोषित कर स्वीकृति दे दी है। राजपत्र में इस परियोजना की अधिसूचना जारी की गई है।परियोजना में परैया से चतरा तक 75.1 किमी नई लाइन के साथ-साथ काष्ठा तक 4.95 किमी लंबा Y‑कनेक्शन भी शामिल है। यह कार्य पूर्व मध्य रेलवे के दायरे…

Read More

Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आज जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी अनुपालन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया-सह-जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद द्वारा बताया गया कि जनवरी से अप्रैल 2026 तक जिले में कुल 65 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। इस पर उपायुक्त ने सभी ट्रांसपोर्टरों एवं उपस्थित प्रतिनिधियों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु सुझाव एवं आवश्यक पहल पर विचार साझा करने को…

Read More