Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा पुलिस को बड़ी सफलता, टीएसपीसी का वांछित उग्रवादी नरेश गंझू उर्फ रविकांत गिरफ्तार,लावालौंग थाना क्षेत्र के मधंनिया इलाके से हुई गिरफ्तारी
    Chatra News

    चतरा पुलिस को बड़ी सफलता, टीएसपीसी का वांछित उग्रवादी नरेश गंझू उर्फ रविकांत गिरफ्तार,लावालौंग थाना क्षेत्र के मधंनिया इलाके से हुई गिरफ्तारी

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के वांछित उग्रवादी नरेश गंझू उर्फ रविकांत जी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से कई गंभीर मामलों में फरार चल रहा था। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, पुलिस पर हमला, अवैध हथियार रखने तथा यूएपीए समेत विभिन्न धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहब ने सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि टीएसपीसी संगठन का सक्रिय सदस्य नरेश गंझू उर्फ रविकांत जी अपने पैतृक गांव मंधनिया (थाना-लावालौंग) में चोरी-छिपे आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व वह स्वयं कर रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने गांव मंधनिया स्थित फुटबॉल मैदान से करीब 100 मीटर दूर घने जंगल के समीप घेराबंदी कर नरेश गंझू को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

    कई गंभीर मामलों में था वांछित था गिरफ्तार नक्सली रविकांत

    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार नरेश गंझू बालूमाथ थाना कांड संख्या 168/19 में वांछित था। इस मामले में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला, रंगदारी, अवैध हथियार रखने, सीएलए एक्ट तथा यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ लातेहार और चतरा जिले के विभिन्न थानों में कुल छह गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें अपहरण, रंगदारी, पुलिस बल पर हमला, अवैध हथियार रखने और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन की गतिविधियों में संलिप्तता जैसे आरोप शामिल हैं।

    रविकांत के विरुद्ध कित थानों में दर्ज है कितना मामला

    पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार नरेश गंझू उर्फ रविकांत के विरुद्ध बालूमाथ थाना में दो मामले, लावालौंग थाना में दो मामले, कुंदा थाना में एक मामला तथा
    सिमरिया थाना में एक मामला दर्ज है।
    इन मामलों में भारतीय न्याय संहिता आईपीसी की गंभीर धाराओं के अलावा आर्म्स एक्ट, क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट (सीएलए) एक्ट तथा गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धाराएं भी शामिल हैं। अभियान में सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहब, लावालौंग थाना के पुलिस अवर निरीक्षक विधायक प्रसाद यादव, एसएसबी की 35वीं वाहिनी के जवान तथा लावालौंग थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

    नक्सलियों के विरुद्ध जारी रहेगा अभियान: शुभम

    प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसीडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहब ने कहा कि आगे भी नक्सल विरोधी अभियान जारी रहेगा। जिले में उग्रवादी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना चतरा पुलिस की प्राथमिकता में शामिल है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : राजपुर पंचायत में जलजमाव से ग्रामीण परेशान, वैकल्पिक नाली निर्माण की मांग

    July 20, 2026

    खबर का असर: चार दिनों में ही ठीक हुआ खराब चापाकल, ग्रामीणों को मिली राहत

    July 20, 2026

    Chatra News : इटखोरी में 60 लाख के जेवरात चोरी का खुलासा, उड़ीसा के गुलगुलिया गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

    July 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : राजपुर पंचायत में जलजमाव से ग्रामीण परेशान, वैकल्पिक नाली निर्माण की मांग July 20, 2026
    • खबर का असर: चार दिनों में ही ठीक हुआ खराब चापाकल, ग्रामीणों को मिली राहत July 20, 2026
    • बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा July 20, 2026
    • चतरा पुलिस को बड़ी सफलता, टीएसपीसी का वांछित उग्रवादी नरेश गंझू उर्फ रविकांत गिरफ्तार,लावालौंग थाना क्षेत्र के मधंनिया इलाके से हुई गिरफ्तारी July 20, 2026
    • Chatra News : इटखोरी में 60 लाख के जेवरात चोरी का खुलासा, उड़ीसा के गुलगुलिया गिरोह का सदस्य गिरफ्तार July 19, 2026
    • भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक: नामकुम में तीन दिवसीय महा संवाद July 19, 2026
    • Chatra News : बैंक ऑफ इंडिया ने किसान दिवस पर आयोजित किया भव्य कार्यक्रम,किसानों के बीच लगभग छह करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृति पत्र वितरित July 18, 2026
    • शिक्षक करुणाकर प्रसाद के दोनों बच्चों ने नीट 2026 में हासिल की सफलता, गांव में खुशी की लहर July 17, 2026
    • नीति आयोग के मार्गदर्शन में NITI TARA पर जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के लिए एक दिवसीय क्षमतावर्धन कार्यशाला July 17, 2026
    • Chatra News : श्रीनिवास की गिरफ्तारी के विरोध में हुआ प्रदर्शन,मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने से भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका July 17, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.