Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : बिहार के विधायक माँ का सरकारी बॉडीगार्ड लेकर झारखंड मे हनक दिखा रहा था ठेकेदार बेटा, सनकी प्राइवेट गार्ड के अपराध नें सिस्टम पर खड़े कर दिये गंभीर सवाल.
    Chatra News

    Chatra News : बिहार के विधायक माँ का सरकारी बॉडीगार्ड लेकर झारखंड मे हनक दिखा रहा था ठेकेदार बेटा, सनकी प्राइवेट गार्ड के अपराध नें सिस्टम पर खड़े कर दिये गंभीर सवाल.

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 21, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के आवास के मुख्य गेट के सामने प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने वाला प्राइवेट बॉडीगार्ड न सिर्फ मानसिक विक्षिप्त है, बल्कि उसका पुराना आपराधिक इतिहास भी है। घटना के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना के आरोपी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी प्राइवेट बॉडीगार्ड बलबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही गाड़ी में मौजूद बिहार पुलिस के एक जवान सत्येंद्र कुमार को भी हिरासत में लिया गया है। वहीं चतरा मे बाईपास निर्माण का कार्य कर रहे रमिया कंस्ट्रक्शन से जुड़े बिहार के गया जी अंतर्गत बेलागंज निवासी ठेकेदार विनित उर्फ जैकी यादव व उसके चालक प्रसाद यादव को भी हिरासत में रखा गया है, पुलिस सभी से गहनता से पूछताछ कर रही है। डीएसपी ने बताया कि पूछताछ के क्रम में आरोपी बलबीर सिंह ने बताया कि अतुल बार-बार उससे खैनी मांग रहा था और उसे तंग कर चिढ़ा रहा था। जिसके बाद गुस्से में आकर उसने उसपर अपने लाइसेंसी हथियार से फायर कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी बलबीर ने अतुल पर दो फायर किया था। पहली गोली गाड़ी के सनरूफ को तोड़ते हुए निकल गई, वहीं दूसरी गोली दूसरे प्राइवेट बॉडीगार्ड अतुल सिंह के आंख में जा लगी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बलबीर सिंह मेंटल कंडीशन से भी जूझ रहा है। पूर्व से उसका ईलाज रांची रिनपास से चल रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी के पॉकेट से मेंटल हॉस्पीटल का पुर्जा भी मिला है। इससे पहले भी आरोपी बलबीर सिंह पर बिहार के नबीनगर में एक व्यक्ति पर गोली चलाने समेत अन्य थानों मे मामले दर्ज हैं। वह तीन वर्ष से ज्यादा वक्त तक जेल मे भी रहा है। बहरहाल पुलिस घटना के सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

    *बड़ा सवाल ?*

    सरकारी बॉडीगार्ड बिहार के विधायक का, दूसरे राज्य मे साथ लेकर कैसे घूम रहा था बेटा..?

    बेलागंज की जदयू विधायक मनोरमा देवी ने क्यों बेटे के साथ चतरा भेजा था अपना हथियारबंद सरकारी बॉडीगार्ड..?

    बेलागंज विधायक मनोरमा देवी के गिरेबान तक पहुंच सकती है मर्डर केस के जांच की आंच..?

    विधायक के ठेकेदार बेटे के भौकाल में झारखंड पुलिस के हत्थे चढ़ा बिहार पुलिस का जवान, दीनदहाड़े हत्या मामले मे सरकारी कार्बाइन जप्ती का कौन है जिम्मेवार..?

    बिहार की प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी ने नहीं किया था आरोपी का चरित्र सत्यापन, मानसिक विक्षिप्त बलबीर विधायक पुत्र सह ठेकेदार का कर रहा था सुरक्षा..?

    प्राइवेट मेंटल हथियार से लैश बॉडीगार्ड को क्यूं साथ लेकर घूम रहा था जैकी..?

    घटना मे प्रयुक्त हथियार का लाइसेंस है या नहीं..?

    आपराधिक मामलों के आरोपी बलबीर को किस एजेंसी नें कर रखा था ड्यूटी पर बहाल..?

    क्या झारखंड मे एंट्री से पूर्व पुलिस को ठेकेदार जैकी नें दी थी सूचना..?

    चतरा मे नहीं होती वाहनों कि नियमित चेकिंग, कैसे हथियार लेकर जिले मे एसपी आवास तक पहुँच गया प्राइवेट ठेकेदार..?

    जैकी यादव को प्राइवेट बॉडीगार्ड आपूर्ति करने वाली सिक्योरिटी एजेंसी भी पुलिसिया रडार पर, नियुक्ति मापदंड और हथियारों की भी होगी जांच..?

    इस घटना में सबसे बड़ा सवाल उभर कर सामने यह आया है कि बिहार के बेलागंज की जदयू विधायक मनोरमा देवी के नाम से एलॉट सरकारी बॉडीगार्ड सत्येंद्र कुमार को उसका ठेकेदार बेटा जैकी यादव झारखंड मे लेकर कैसे घूम रहा था ? सरकारी बॉडीगार्ड सत्येंद्र कुमार के पास कार्बाइन हथियार है। घटना के बाद वह कार्बाइन लेकर मेन रोड की ओर दौड़ने लगा था। जिसके बाद एसपी कोठी के जवानों ने दौड़ा कर उसको पकड़ा था। पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया है। उसके सरकारी कार्बाइन को भी जप्त कर ली गई है। डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है कि बिहार पुलिस का जवान झारखंड में अपने हथियार के साथ क्या कर रहा था। क्या उसने जिले मे एंट्री से पूर्व चतरा पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस इस मामले की हर बिंदुओं की गहनता से जांच कर रही है। सवाल यह भी खड़े हो रहे हैं की क्या झारखंड में एंट्री से पूर्व चतरा पुलिस द्वारा वाहनों की तलाशी नहीं ली जाती, इसी का नतीजा है कि गैरकानूनी तरीके से कोई भी व्यक्ति हथियार के साथ जिले मे प्रवेश कर जाता है और नियमविरुद्ध सरकारी व हथियारबंग गैर सरकारी बॉडीगार्ड का भौकाल मचाते धड़ल्ले से घूमते फिरते रहते है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार

    November 3, 2026

    कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

    November 3, 2026

    नावाड़ीह बेल मोड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: पांच लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

    November 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार November 3, 2026
    • कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा November 3, 2026
    • नावाड़ीह बेल मोड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: पांच लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार November 2, 2026
    • विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश November 2, 2026
    • लावालौंग के हेडुम में 25 दिवसीय बेंत/बांस प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवा बनेंगे आत्मनिर्भर,मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की विशेष घटक योजना, JVK चतरा कर रहा संचालन November 2, 2026
    • विकसित भारत युवा संसद में युवाओं ने रखे विचार, राजनंदनी कुमारी ने हासिल किया प्रथम स्थान November 2, 2026
    • चतरा की आवाज दिल्ली के रामलीला मैदान से गूंजी, अरुण कुमार सिंह ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में उठाया लोकतंत्र का मुद्दा November 1, 2026
    • चतरा में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान, लक्ष्मणपुर भेड़ी फॉर्म डैम में वाटर स्पोर्ट्स सुविधाओं का सफल ट्रायल November 1, 2026
    • चतरा में 18 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई जेटेट-2026 की परीक्षा, 9,428 अभ्यर्थी हुए शामिल,दो पालियों में आयोजित हुई परीक्षा, उपायुक्त रवि आनंद ने चार केंद्रों का किया निरीक्षण November 1, 2026
    • नाली निर्माण अधूरा, सड़क पर बह रहा गंदा पानी; कीचड़ से राहगीर परेशान,दो महीने बाद भी पूरा नहीं हुआ निर्माण कार्य, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मरीजों को हो रही परेशानी November 1, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.