चतरा जिले में शनिवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही सुहागिन महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा और 16 श्रृंगार कर वट वृक्ष के पास पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।शहर के विभिन्न वट वृक्ष स्थलों पर पूजा को लेकर काफी चहल-पहल देखी गई। महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांधा और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी। पूजा स्थलों पर भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से माहौल भक्तिमय बना रहा। महिलाओं ने बताया कि वट सावित्री पूजा हिंदू…
Author: Sankalan News
Chatra : विश्व डेंगू दिवस पर लोगों को दिया साफ-सफाई और सतर्कता का संदेशविश्व डेंगू दिवस के अवसर पर शुक्रवार को चतरा में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान “घर के आसपास पानी जमा न होने दें”, “साफ-सफाई रखें, डेंगू भगाएं” और “मच्छरों से बचाव ही सुरक्षा है” जैसे संदेश दिए गए। बच्चों ने लोगों से कूलर, गमले और पुराने टायरों में जमा पानी को नियमित रूप से साफ करने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग के उपाधीक्षक डॉक्टर पंकज कुमार ने बताया कि डेंगू…
चतरा जिले के हंटरगंज बाजार में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौ#त हो गई। मृतका कांग्रेस नेता एवं पोशाक गारमेंट्स के संचालक श्रवण साव की माता बताई जा रही हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है।जानकारी के अनुसार हंटरगंज बाजार स्थित वस्त्रलोक के समीप वृद्ध महिला मॉर्निंग वॉक के लिये निकली थी। तभी तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि महिला की मौके पर ही मौ#त हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते…
चतरा के जोरी थाना क्षेत्र के NH-22 स्थित घंघरी देवी मंडप के समीप शुक्रवार देर रात एक अनियंत्रित हाइवा सड़क किनारे बने घर में जा घुसा। हादसे के वक्त घर में सो रहे लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार घंघरी गांव निवासी श्रवण गोस्वामी के घर में तेज रफ्तार हाइवा अचानक अनियंत्रित होकर घुस गया। हादसे के समय घर के अंदर उनके पिता रघुवीर गोस्वामी सोए हुए थे। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।हाइवा की टक्कर से घर…
Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिलादंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रवि आनंद की अध्यक्षता में चतरा जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों एवं भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रतिनिधि सेल्स मैनेजरों के साथ वाहन ईंधन की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के प्रावधानों के अनुरूप जिले में आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को निर्बाध रूप से ईंधन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस, स्वास्थ्य सेवा, पुलिस सेवा, खाद्य आपूर्ति, प्रशासनिक विभागों के वाहन, दूध आपूर्ति,…
चतरा : सिमरिया में अनुमंडल पदाधिकारी सह चतरा डीटीओ महेश्वरी यादव ने गुरुवार को आधी रात ताबड़तोड़ वाहन जांच अभियान चलाकर सड़क पर नियम तोड़ने वालों की नींद उड़ा दी। SLD, ओवरलोड, DL समेत कई बिंदुओं पर हुई सख्त जांच में कुल 2 लाख 65 हजार का जुर्माना वसूला गया। वहीं नियम तोड़कर चलने वाले कोयला वाहनों पर भी कड़ी कार्रवाई की गई। डीटीओ की लगातार कार्रवाई से अब लापरवाह वाहन चालकों में डर साफ दिखने लगा है। सड़क हादसों में जा रही बेगुनाह लोगों की जान को देखते हुए डीटीओ ने साफ कहा – सड़क को मौत का खेल…
चतरा जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रवि आनंद ने आज गिद्धौर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय संचालन एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कर्मियों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति की जांच करते हुए उपस्थिति पंजी, कार्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि वर्षा होने पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे कर्मियों एवं आमजनों को आवागमन में कठिनाई होती है। इस पर उपायुक्त ने संबंधित कार्यपालक अभियंता को समस्या के स्थायी समाधान हेतु प्राक्कलन तैयार कर…
Chatra : ऑनलाइन फार्मेसी की मनमानी और बड़े कॉर्पोरेट घरानों की भारी छूट के खिलाफ दवा विक्रेताओं ने विद्रोह का बिगुल फूंक दिया है। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने 20 मई 2026, बुधवार को पूरे देश में एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद का ऐलान कर दिया। चतरा जिला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने इसे जमकर समर्थन दिया है।बुधवार को चतरा में आयोजित प्रेस वार्ता में एसोसिएशन के अध्यक्ष बिरजू प्रसाद केसरी और सचिव अनिमेष दत्त ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “ऑनलाइन प्लेटफॉर्म नियमों की खामियां भुनाकर बिना चेकिंग के दवाएं बेच रहे हैं। AI से फर्जी…
चतरा : जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल के तहत राज्य के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण सह खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले तथा आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और विधायक जनार्दन पासवान ने ग्लोबल सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि 60 बेड का यह अत्याधुनिक अस्पताल सभी आवश्यक सुविधाओं से लैस है। इसके शुरू हो जाने से अब चतरा और आसपास के लोगों को बेहतर इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत कम होगी और जिले में…
चतरा। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर एनडीपीएस थाना प्रभारी के नेतृत्व में कुंदा प्लस 2 उच्च विद्यालय में नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य, बच्चे, युवा पीढ़ी और स्थानीय ग्रामीणों को अवैध अफीम की खेती न करने तथा अवैध अफीम से बनने वाले मादक पदार्थ, उसका अवैध व्यापार, मानव जीवन पर पड़ने वाले घातक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कलाकारों द्वारा एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम के अंत में स्कूल के छात्रों और शिक्षकों ने नशीले पदार्थों से दूर रहने और समाज को…
