Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Hazaribagh News : लव ट्रायंगल, शराब की पार्टी और पेसमेकर वाला खौफनाक कातिल! जानिए कैसे दोस्त ने ही लिखी विकास की मौत की स्क्रिप्ट!
    Hazaribagh News

    Hazaribagh News : लव ट्रायंगल, शराब की पार्टी और पेसमेकर वाला खौफनाक कातिल! जानिए कैसे दोस्त ने ही लिखी विकास की मौत की स्क्रिप्ट!

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुए चर्चित डेंटल कॉलेज सुपरवाइजर हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मर्डर मिस्ट्री के पीछे जो कहानी निकलकर सामने आई है, वह किसी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है!
    ​एक ही लड़की से प्यार, फिर होटल में शराब की पार्टी… और उसके बाद सीन में आता है पीड़ित की बीमारी का खौफनाक फायदा उठाने वाला कातिल! हजारीबाग एसपी अमन कुमार के कड़े रुख के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी पवन कुमार दास को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।दरअसल, बीती 19 तारीख को मुफस्सिल थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि डेंटल कॉलेज में सुपरवाइजर का काम करने वाले विकास कुमार सिंह की हत्या कर दी गई है। मामला सामने आते ही एसपी अमन कुमार ने इसे बेहद गंभीरता से लिया।
    ​SDPO सदर के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह और सशस्त्र बलों की एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी सबूतों और परिस्थितियों की कड़ियां जोड़ते हुए मुख्य नामजद आरोपी पवन कुमार दास को दबोच लिया.जब पुलिस ने आरोपी पवन कुमार दास से कड़ाई से पूछताछ की, तो परत-दर-परत सच बाहर आने लगा। खुलासा हुआ कि विकास और पवन, दोनों एक ही लड़की से बेइंतहा प्यार करते थे। मजे की बात यह है कि वह युवती भी उसी जगह काम करती थी।
    ​जब पवन को पता चला कि विकास भी उसी लड़की से प्यार करता है, तो उसके सिर पर खून सवार हो गया और उसने विकास को हमेशा-हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली!साजिश के तहत आरोपी पवन दास विकास को एक होटल में पार्टी के बहाने ले गया। दोनों ने जमकर शराब पी। इसके बाद दोनों डेंटल कॉलेज पहुँचे। यहाँ पवन ने विकास को इतनी ज्यादा शराब पिला दी कि वह पूरी तरह बेसुध हो गया।
    ​इसके बाद कातिल पवन ने जो किया, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला था! आरोपी को पहले से पता था कि विकास के सीने में पेसमेकर मशीन लगी हुई है और उसका शरीर बहुत कमजोर है। पवन ने बेसुध पड़े विकास को मुँह के बल जमीन पर पटका और उसके सीने पर लात-घूंसों की बरसात कर दी। पेसमेकर लगे सीने पर ताबड़तोड़ हमलों की वजह से विकास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।पुलिस ने आरोपी पवन कुमार दास को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एकतरफा जिद और प्यार की सनक ने जहाँ एक हँसते-खेलते युवा की जान ले ली, वहीं कातिल दोस्त की जगह अब जेल की सलाखों के पीछे तय हो चुकी है।

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चौपारण को मिला हैंडलूम-पावरलूम गारमेंट्स खरीदारी का नया ठिकाना

    October 12, 2026

    हजारीबाग में दिखा हुनर का जोश, स्टार इंडिया सीजन-2 के ऑडिशन में उमड़ी प्रतिभाओं की भीड़,चयनित प्रतिभागियों की सूची जल्द होगी जारी, 22 नवंबर को रांची में होगा फाइनल कार्यक्रम

    September 28, 2026

    Crime News : बड़कागांव पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के साथी को दबोचा, हथियार और पर्चे बरामद

    September 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • सोलर प्लांट से चोरी के मामले में तीन महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल October 23, 2026
    • तड़ित चालक चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, तांबे का तार और बाइक बरामद October 23, 2026
    • लावालौंग प्रखंड उपप्रमुख महमूद खान की बहन की शादी में जुटे गणमान्य लोग, युवा समाजसेवी रंजन कुमार सागर समेत कई लोगों ने दी शुभकामनाएं October 22, 2026
    • लावालौंग में अफीम की खेती पर प्रशासन सख्त, खेती मिलने पर तय होगी संबंधित कर्मियों की जवाबदेही October 22, 2026
    • राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चतरा के विद्यार्थियों की उपलब्धि, उपायुक्त ने किया सम्मानित October 22, 2026
    • चतरा में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों के बलिदान को किया गया याद, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा का लिया संकल्प October 21, 2026
    • युवा नेता गौतम रविदास ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया दौरा, समितियों को दी सहयोग राशि October 20, 2026
    • बलरी पुल के पास संदिग्ध हालत में मिला शशिकांत कुमार दास; मोबाइल और मोटरसाइकिल भी जब्त, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज October 19, 2026
    • सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद सिमरिया चौक पर धरना, मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण; बाईपास बनने तक कोयला ढुलाई बंद करने की मांग October 19, 2026
    • इकलौते बेटे की असामयिक मौत से टूटा परिवार, मां-बाप की आंखों में बसा दर्द October 19, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.