चतरा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गिद्धौर थाना क्षेत्र के फुटबॉल टांड़ से दो युवकों को अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 14.52 ग्राम ब्राउन शुगर, एक स्कूटी, 55,500 रुपये नगद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार तस्करों में राहुल कुमार सोनी और आनंद कुमार ठाकुर दोनों ग्राम न्यू कॉलोनी बगीचा, रामगढ़, थाना- रामगढ़, जिला- रामगढ़ के रहने वाले हैं। सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नागरगोजे शुभम भउसाहेब ने प्रेसवार्ता कर बताया कि चतरा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के ग्राम गिद्धौर…
Author: Sankalan News
Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र स्थित शिक्षा दीप कोचिंग संस्थान में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर जिला टॉपर, प्रखंड टॉपर एवं विभिन्न स्कूलों के टॉपर्स विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। संस्थान के संचालक संजित कुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षा दीप कोचिंग के विद्यार्थी प्रत्येक वर्ष प्रखंड अथवा जिला टॉपर बनते रहे हैं, इसी क्रम में एक बार फिर निशा कुमारी ने जिला में प्रथम रैंक हासिल कर संस्थान एवं क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि…
Ranchi : झारखंड के पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार की मेहनत रंग लाई है। देशभर के वकीलों के लिए अनिवार्य ब्लैक कोट नियम में बदलाव और जिला अदालतों में सुविधाओं के विस्तार की मांग पर केंद्र सरकार सक्रिय हो गई। विधि एवं न्याय मंत्रालय ने पोद्दार के पत्र पर तुरंत संज्ञान लिया और प्रस्ताव को बार काउंसिल ऑफ इंडिया भेज दिया।पोद्दार ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को पत्र लिखकर कहा था कि अंग्रेजी राज से चली आ रही यह ब्लैक कोट व्यवस्था आज की जलवायु में फिट नहीं बैठती। गर्मी के मौसम में जिला अदालतों में वकील बेहाल हो…
चतरा जिले में नशे के सौदागरों पर पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। राजपुर थाना पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत गुप्त सूचना पर हेसापारन रोड पर वाहन चेकिंग शुरू की। तभी एक संदिग्ध TVS लूना को रोका गया। तलाशी में आरोपी के कब्जे से 6 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलीप ठाकुर (पिता: गांगो ठाकुर), कान्हाचट्टी, थाना राजपुर, चतरा के निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से भूरे रंग की लूना (नंबर: JH13F-4898) और रियलमी नार्जो मोबाइल भी जब्त…
चतरा : क्षत्रिय गौरव एकता मंच के तत्वावधान में शनिवार को कुल्लू मोड़ पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा, उत्साह और गौरवपूर्ण माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उनके शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद किया। इस दौरान महाराणा प्रताप अमर रहें, भारत माता की जय, जय भवानी जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जयंती समारोह के अवसर पर मंच के सदस्यों ने कुल्लू मोड़ पर महाराणा प्रताप का बोर्ड स्थापित कर चौक का नामकरण “महाराणा प्रताप चौक” किया। उपस्थित…
Chatra : कान्हाचट्टी प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गौरव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य, साहस एवं बलिदान की गाथा सुनाते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को महाराणा प्रताप के जीवन संघर्ष, देशभक्ति, स्वाभिमान एवं राष्ट्रभक्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके आदर्श समाज को एक नई दिशा देने का कार्य करते हैं। इस दौरान…
चतरा: सदर थाना क्षेत्र के सीमा गांव निवासी कोयल देवी (22) पति चमन भुईयां की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी. मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है. बताया गया कि शुक्रवार की अहले सुबह चमन भुईयां के चाचा ने फोन पर मृतका के चाचा को सूचना दी कि कोयल देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग सीमा गांव पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी ली. सदर…
चतरा : सदर प्रखंड के कमात गांव में शुक्रवार को भक्ति, आस्था और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात दिवसीय शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। महायज्ञ की शुरुआत विशाल कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु व ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। इस दौरान पूरे गांव में हर-हर महादेव के जयघोष और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकाली, जो मरमदीरी स्कूल मैदान होते हुए चुआड़ी नदी पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा और पुनः…
चतरा : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी भवन चतरा में शुक्रवार को विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ. सतेन्द्र प्रसाद द्वारा झंडोत्तोलन कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने रेड क्रॉस के संस्थापक और संगठन के मानवीय कार्यों को याद करते हुए इसके उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि रेड क्रॉस संस्था मानव सेवा, आपदा राहत, रक्तदान, स्वास्थ्य सहायता और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती है। समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना ही इसका मुख्य उद्देश्य है। रेड क्रॉस के सिद्धांत मानवता, निष्पक्षता…
चतरा : जिले का ब्लड बैंक इन दिनों रक्तदान शिविरों के अभाव का गंभीर दंश झेल रहा है। जिले में नियमित रूप से ब्लड डोनेशन कैंप नहीं लगने के कारण जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे हालात में ब्लड बैंक अपनी पहचान, रक्त मित्र समूह और कुछ साहसी रक्तवीरों के सहयोग से किसी तरह व्यवस्था संभाल रहा है।चतरा में लगभग 60 से 70 मरीज थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। इन मरीजों को प्रत्येक माह नियमित रूप से निःशुल्क रक्त की आवश्यकता होती है। विशेष बात यह है कि इनसे…
