
Chatra : लावालौंग थाना क्षेत्र से अफीम की अवैध खेती के मामले में लावालौंग पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के सुलमा गांव निवासी पचास वर्षीय बालेश्वर गंझू के रूप में हुई है। उक्त विषय की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध कांड संख्या 26/26 (दिनांक 21 अप्रैल 2026) में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(सी), 17(सी) एवं 18(बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह मामला अफीम की अवैध खेती से संबंधित है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थाना प्रभारी ने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और अफीम की अवैध खेती में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर मो0 साजिद
