Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : लिंगानुपात में सुधार एवं भ्रूण लिंग जांच पर रोक को लेकर जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, उपायुक्त ने अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
    Chatra News

    Chatra News : लिंगानुपात में सुधार एवं भ्रूण लिंग जांच पर रोक को लेकर जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, उपायुक्त ने अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त सह जिला समुचित प्राधिकारी (पीसी-पीएनडीटी) रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति (पीसी-पीएनडीटी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 (PC&PNDT Act) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जिले में लिंगानुपात सुधार से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक की शुरुआत पीसी-पीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों पर प्रस्तुतीकरण (प्रेजेंटेशन) के माध्यम से संक्षिप्त जानकारी के साथ हुई। इसके उपरांत जिले के लिंगानुपात, पीसी-पीएनडीटी अधिनियम के तहत निबंधित अल्ट्रासाउंड केंद्रों की स्थिति, पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन, नए अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लिए प्राप्त आवेदन तथा लाइसेंस नवीनीकरण से संबंधित मामलों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त रवि आनंद ने जिले में बिना लाइसेंस एवं अनधिकृत रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में पीसी-पीएनडीटी अधिनियम का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही सभी निबंधित अल्ट्रासाउंड केंद्रों का नियमित एवं साप्ताहिक निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि अधिनियम के प्रावधानों का पूर्णतः अनुपालन हो तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। बैठक में नए अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लिए प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पीसी-पीएनडीटी अधिनियम के सभी प्रावधानों, आवश्यक दस्तावेजों एवं निर्धारित मानकों की पूर्ण जांच एवं सत्यापन के उपरांत ही लाइसेंस निर्गत किया जाए। बैठक में बताया गया कि नए अल्ट्रासाउंड केंद्र के लिए 08 आवेदन, लाइसेंस नवीनीकरण हेतु 02 आवेदन तथा चिकित्सक परिवर्तन से संबंधित 04 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन पर समिति द्वारा नियमानुसार विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की भावना को सशक्त बनाने तथा जिले में संतुलित लिंगानुपात बनाए रखने के लिए पीसी-पीएनडीटी अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सतत निगरानी, नियमित निरीक्षण एवं जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से अधिनियम का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. सत्येन्द्र कुमार सिन्हा, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) संगीता लूसी बाला एक्का, समिति के सदस्यगण, चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, उपायुक्त ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    July 6, 2026

    Chatra News : अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ बिहार में 2.0 में रक्तमित्र विवेक केशरी हुए सम्मानित

    July 6, 2026

    कान्हाचट्टी के अरुगड़ा गांव में देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को मिला कांग्रेस नेताओं का सहयोग, चंदा देकर दिया समर्थन

    July 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : लिंगानुपात में सुधार एवं भ्रूण लिंग जांच पर रोक को लेकर जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, उपायुक्त ने अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश July 6, 2026
    • Chatra News : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, उपायुक्त ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश July 6, 2026
    • Chatra News : अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ बिहार में 2.0 में रक्तमित्र विवेक केशरी हुए सम्मानित July 6, 2026
    • कान्हाचट्टी के अरुगड़ा गांव में देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को मिला कांग्रेस नेताओं का सहयोग, चंदा देकर दिया समर्थन July 5, 2026
    • Chatra News : सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करने का लिया संकल्प, राजद ने मनाया 30वां स्थापना दिवस July 5, 2026
    • शौच के लिए निकले युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, देल्हो गांव में मचा कोहराम, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम July 5, 2026
    • Chatra News : हेडुम पंचायत के कोची में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बीस सूत्री अध्यक्ष छठू सिंह भोक्ता ने फीता काटकर किया शुभारंभ July 5, 2026
    • Chatra News : चतरा में हैरान करने वाली घटना: दो जिंदा सांप खा गया शख्स, तीसरे सांप को मारकर अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर भी रह गए दंग July 4, 2026
    • Crime news : हटिया से लौटते समय तीन बदमाशों ने यात्री को सुनसान जगह लाकर लूटा, पुलिस ने तुरन्त की कार्रवाई July 4, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग में एसआईआर-2026 के गणना कार्य का लिया जायजा, बिरहोर कॉलोनी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्ष July 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.