Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, उपायुक्त ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
    Chatra News

    Chatra News : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, उपायुक्त ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (NFSM) कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान वर्ष 2025-26 में NFSM Pulse, NFSM आत्मनिर्भरता इन पल्सेस, Coarse Cereals, Nutri Cereals, Edible Oilseeds, NFSM Rice एवं TRFA Pulse के तहत संचालित गतिविधियों, उपलब्धियों एवं व्यय की समीक्षा की गई। साथ ही वर्ष 2026-27 के लिए प्राप्त कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

    उपायुक्त रवि आनंद ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्ययोजना के अनुरूप सभी गतिविधियों का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के अंतर्गत किए जाने वाले प्रत्येक कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा कार्यों का समुचित अभिलेखीकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि योजनाओं के अंतर्गत किए गए कार्यों के स्पष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण फोटोग्राफ भी संधारित किए जाएं, ताकि योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धियों का प्रभावी दस्तावेजीकरण हो सके।

    उपायुक्त ने वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीक, उन्नत बीज एवं कृषि संसाधनों से जोड़कर कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि करना है। इसलिए योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र कृषकों तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

    बैठक में जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष बृज किशोर तिवारी, जिला कृषि पदाधिकारी गौतम कुमार, वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान, कृषि विज्ञान केंद्र, चतरा, कार्यपालक अभियंता, जल संसाधन विभाग, कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : लिंगानुपात में सुधार एवं भ्रूण लिंग जांच पर रोक को लेकर जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, उपायुक्त ने अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

    July 6, 2026

    Chatra News : अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ बिहार में 2.0 में रक्तमित्र विवेक केशरी हुए सम्मानित

    July 6, 2026

    कान्हाचट्टी के अरुगड़ा गांव में देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को मिला कांग्रेस नेताओं का सहयोग, चंदा देकर दिया समर्थन

    July 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : लिंगानुपात में सुधार एवं भ्रूण लिंग जांच पर रोक को लेकर जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, उपायुक्त ने अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश July 6, 2026
    • Chatra News : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, उपायुक्त ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश July 6, 2026
    • Chatra News : अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ बिहार में 2.0 में रक्तमित्र विवेक केशरी हुए सम्मानित July 6, 2026
    • कान्हाचट्टी के अरुगड़ा गांव में देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को मिला कांग्रेस नेताओं का सहयोग, चंदा देकर दिया समर्थन July 5, 2026
    • Chatra News : सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करने का लिया संकल्प, राजद ने मनाया 30वां स्थापना दिवस July 5, 2026
    • शौच के लिए निकले युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, देल्हो गांव में मचा कोहराम, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम July 5, 2026
    • Chatra News : हेडुम पंचायत के कोची में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बीस सूत्री अध्यक्ष छठू सिंह भोक्ता ने फीता काटकर किया शुभारंभ July 5, 2026
    • Chatra News : चतरा में हैरान करने वाली घटना: दो जिंदा सांप खा गया शख्स, तीसरे सांप को मारकर अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर भी रह गए दंग July 4, 2026
    • Crime news : हटिया से लौटते समय तीन बदमाशों ने यात्री को सुनसान जगह लाकर लूटा, पुलिस ने तुरन्त की कार्रवाई July 4, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग में एसआईआर-2026 के गणना कार्य का लिया जायजा, बिरहोर कॉलोनी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्ष July 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.