Author: Sankalan News

Chatra : गिद्धौर थाना क्षेत्र के आमीन गांव मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार, जांगी गांव निवासी 52 वर्षीय बालमुकुंद गोस्वामी और संतोष गोस्वामी एक ही बाइक पर इटखोरी से राजमिस्त्री का काम कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में बालमुकुंद गोस्वामी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संतोष गोस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायल को इलाज के लिए सदर…

Read More

लावालौंग/चतरा : प्रखण्ड में स्थित 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के “सी” समवाय लावालौंग के द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत रविवार को स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान एसएसबी के जवानों ने न केवल अपने कैंप परिसर की सफाई की, बल्कि आसपास के चौक-चौराहों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की भी सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में सी समवाय लावालौंग के प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह रावत एवं उप निरीक्षक आनंद सिंह के नेतृत्व में जवानों ने श्रमदान कर स्थानीय लोगों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं,…

Read More

सिमरिया थाना क्षेत्र के डाड़ी चौक में रविवार को बिजली के हाई टेंशन तार के चपेट में आने से एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतक मासूम बच्ची की पहचान पलामू जिले के पदमा-पांकी निवासी जानू कुमारी के रूप में की गई। मृतक मासूम बच्ची कूड़ा कचरा बिनने का काम करती थी। घटना तब घटी जब वह डाड़ी चौक स्थित एक बिल्डिंग के ऊपर खाली बोतलो को चुनने के लिए चढ़ी थी। इसी दौरान बिल्डिंग के छत से होकर गुजरे बिजली के 11000 हाई टेंशन तार की चपेट में वह आ गई जिससे उसकी मौके पर मौत…

Read More

लावालौंग /चतरा : प्रखण्ड में स्थित 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के “सी” समवाय लावालौंग के द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत रविवार को स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान एसएसबी के जवानों ने न केवल अपने कैंप परिसर की सफाई की, बल्कि आसपास के चौक-चौराहों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की भी सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में सी समवाय लावालौंग के प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह रावत एवं उप निरीक्षक आनंद सिंह के नेतृत्व में जवानों ने श्रमदान कर स्थानीय लोगों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी…

Read More

हजारीबाग, खुटरा | एकता फुटबॉल क्लब खुटरा की ओर से आयोजित होने वाले छठे फुटबॉल महाकुंभ की तैयारी ज़ोरों पर है। क्लब ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इस वर्ष का आयोजन ग्रीन पार्क स्टेडियम खुटरा में 12 अक्टूबर 2025, रविवार को दोपहर 2 बजे भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होगा। प्रतियोगिता पूरे 25 दिनों तक चलेगी और इसमें 16 टीमें भाग लेंगी, जिनमें अन्य राज्यों की टीमें भी शामिल होंगी। क्लब की ओर से जानकारी दी गई कि विजेता टीम को एक लाख रुपये नकद पुरस्कार, जबकि उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता…

Read More

चतरा। चतरा सदर थाना मैदान के सामने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नए जिला कार्यालय का उद्घाटन रविवार को केंद्रीय महासचिव बिनोद पांडेय, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री फागू बेसरा और केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह हजारीबाग जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय महासचिव बिनोद पांडेय ने बताया कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार आज जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें पंचायत स्तर तक के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित…

Read More

चतरा : हंटरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई एक लूट की घटना का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा लूटे गए दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, दिनांक 03 अक्टूबर 2025 की रात्रि लगभग 8:00 बजे, जबरा–पाथसुगिया रोड पर तीन मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियों ने एक टोटो चालक व सवार व्यक्ति के साथ मारपीट कर उनसे दो मोबाइल फोन एवं ₹2000 नकद लूट लिया था।इस संबंध में वादी रंजीत कुमार (पिता उपेंद्र यादव, ग्राम जबरा, थाना हंटरगंज) के लिखित आवेदन पर हंटरगंज थाना कांड संख्या 171/25, दिनांक 04.10.2025, धारा…

Read More

चतरा जिला परिषद सदस्य और लोकप्रिय जननेता चंद्रदेव गोप को कांग्रेस पार्टी ने चतरा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर महागठबंधन के सभी दलों के नेताओं ने बधाई दी और उन्हें सामाजिक न्याय व सर्वजन हित का पक्षधर बताया!कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व ने अधिसूचना जारी करते हुए उनकी संगठनात्मक क्षमता, जनता के बीच मजबूत पकड़ और सक्रिय जनहित कार्यों को आधार बनाकर जिम्मेदारी सौंपी।पार्टी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। बधाई देने वालों में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष बद्री राम, वरिष्ठ नेता अरुण सिंह, राजद के अरुण यादव, सीपीआई…

Read More

Chatra : झारखंड शिक्षा परियोजना, चतरा के समग्र शिक्षा अभियान के तत्वावधान में आज विकास भवन स्थित जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल, चतरा में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह क्विज़ कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कुल 100 नवाचार मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता को प्रदर्शित किया। इसके साथ ही 41 विद्यार्थियों ने विज्ञान क्विज़ प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त चतरा श्रीमती कीर्तिश्री…

Read More

चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आज आकांक्षी जिला/प्रखंड के विभिन्न सूचकांकों की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने की। इस अवसर पर जिले के प्रमुख विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।बैठक में सर्वप्रथम नीति आयोग द्वारा निर्धारित विभिन्न सूचकांकों शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, बुनियादी अवसंरचना, कृषि, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास आदि की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यों को गति प्रदान करें तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विभागीय…

Read More