Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन
    Chatra News

    जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : झारखंड शिक्षा परियोजना, चतरा के समग्र शिक्षा अभियान के तत्वावधान में आज विकास भवन स्थित जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल, चतरा में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह क्विज़ कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कुल 100 नवाचार मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता को प्रदर्शित किया। इसके साथ ही 41 विद्यार्थियों ने विज्ञान क्विज़ प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त चतरा श्रीमती कीर्तिश्री जी ने शामिल होकर दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपायुक्त का स्वागत जिला शिक्षा पदाधिकारी चतरा दिनेश कुमार मिश्रा द्वारा पौधा प्रदान कर किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार एवं क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी अम्बुज्य राज लक्ष्मी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राकेश पाण्डेय, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी राहुल कुमार भी सम्मिलित रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने कहा कि आप सबके बीच आकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। आज के ये नवाचार मॉडल हमारे भविष्य के वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और नवप्रवर्तकों की पहचान हैं। जीवन में सफलता पाने के लिए दो शब्द हमेशा याद रखें अनुशासन और पछतावा। अनुशासन से आपका व्यक्तित्व निखरता है और पछतावा आपको गलतियों से सीखने की प्रेरणा देता है। यदि इन दोनों को अपनाया जाए तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता। आप सब अपनी मेहनत और कल्पनाशक्ति से जिला, राज्य और देश का नाम रोशन करें यही हमारी शुभकामना है। उद्घाटन के पश्चात उपायुक्त ने सभी नवाचार मॉडलों का अवलोकन किया एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच और प्रस्तुति की सराहना की। विज्ञान क्विज़ प्रतियोगिता को इस बार प्रोजेक्टर के माध्यम से ऑडियो-वीडियो के रोचक स्वरूप में प्रस्तुत किया गया, जिससे प्रतिभागियों और सहयोगी शिक्षकों को एक नया और आनंददायक अनुभव मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी शिक्षकों के रूप में सीमा श्रीवास्तव, स्नेह राज, अजीत मिश्रा, मंटू प्रजापति, उज्ज्वल साहू, गौतम कुआंर साव, राजीव नयन प्रकाश, रामाधार प्रसाद सिंह, राजीव रंजन, अमरनाथ केशरी, रविन्द्र यादव, शमीम जया, दीपक यादव तथा अन्य शिक्षकों ने अभूतपूर्व योगदान दिया।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.