Author: Sankalan News

हजारीबाग | बुधवार को हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय, कृष्ण वल्लभ आश्रम में आयोजित एक गरिमामय समारोह में पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल का भव्य अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनसेवा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की पक्षधर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि जय प्रकाश भाई पटेल के नेतृत्व में हजारीबाग कांग्रेस एकजुटता और कार्यकर्ताओँ…

Read More

हजारीबाग | उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद की अध्यक्षता में बुधवार को ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अम्बेडकर आवास योजना, अबुआ आवास योजना, बिरसा कूप संवर्धन योजना, डोभा निर्माण, आंगनबाड़ी योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, बागवानी योजना, पीडी जनरेशन, जियो टैगिंग, जनमन योजना, पंचायती राज, एबीपीएस एवं जेएसएलपीएस के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सप्ताह में…

Read More

हजारीबाग | झारखंड कांग्रेस में इन दिनों एक नई बहस छिड़ी हुई है — “कांग्रेस को बचाने की लड़ाई।” यह लड़ाई किसी पद या शक्ति के लिए नहीं, बल्कि संगठन की आत्मा और विचारधारा को बचाने की मुहिम बन गई है। कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत के संविधान, समानता और सामाजिक न्याय की विचारधारा का प्रतीक रही है। यही वह पार्टी है जिसने कभी कॉरपोरेट या जातिवाद की राजनीति नहीं की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हमेशा संगठन में विकेंद्रीकरण और “जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” के सिद्धांत की वकालत की है, ताकि हर स्तर का…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पलामू जिला बल के शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम एवं संतन कुमार मेहता के परिजनों ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम एवं संतन कुमार मेहता के परिजनों को सम्मान राशि के रूप में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत निर्गत 1 करोड़ 10 लाख रुपए की वित्तीय सहायता राशि का चेक सौंपा। शहीद हुए दोनों आरक्षी जवानों के परिजनों के बैंक अकाउंट में 1 करोड़ 10 लाख – 1 करोड़ 10 लाख की…

Read More

चतरा। जिला मुख्यालय स्थित शहीद पार्क में 8 अक्टूबर 2005 को नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद हुए डीएसपी विनय भारती समेत अन्य पुलिस कर्मियों को आज उपायुक्त श्रीमती कृतिश्री जी और एसपी सुमित अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारियों से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पत्रकारों से बात करते हुए उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चतरा आज पूरी तरह से नक्सल मुक्त जिला बन गया है। इसमें हमारे जिला के पुलिस कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान है। इन्हीं में से एक थे डीएसपी विनय भारती जो आज ही दिन 8 अक्टूबर 2005 को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो…

Read More

Chatra : राजपुर थाना में पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास व संवाद को मजबूत बनाने के उद्देश्य से थाना दिवस का आयोजन प्रत्येक मंगलवार को किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुनने और उनका त्वरित समाधान करने पर जोर दिया जा रहा है। थाना प्रशासन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आमजन से अपील की कि वे अपनी शिकायतें लेकर थाना दिवस अथवा जनता दरबार में उपस्थित हों। पुलिस ने आश्वासन दिया कि समस्याओं का निपटारा विधिसम्मत और शीघ्र किया जाएगा।थाना दिवस के हालिया आयोजन में कई शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकांश…

Read More

हजारीबाग | हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट ने एक बार फिर अपने मानवीय प्रयासों से समाज में मिसाल कायम की है। हजारीबाग की अनाथ बालिका पूजा कुमारी की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी मिलते ही ट्रस्ट ने तत्काल कदम उठाते हुए उसका समुचित इलाज शुरू करवाया। सूत्रों के अनुसार, उपायुक्त कार्यालय से यह मामला ट्रस्ट के संज्ञान में आने पर हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट ने तुरंत कार्रवाई की। ट्रस्ट की पहल पर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आयुष्मान मित्र की सहायता से पूजा कुमारी का आयुष्मान कार्ड अविलंब बनवाया गया। इसके बाद उसे शुगर और अन्य बीमारियों के इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज…

Read More

हजारीबाग | हजारीबाग जिला कांग्रेस में जिला अध्यक्ष के मनोनयन को लेकर घमासान मच गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी पर नियम तोड़कर मनमाने ढंग से अध्यक्ष नियुक्त करने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा तय चयन प्रक्रिया को हजारीबाग में पूरी तरह से नज़रअंदाज़ किया गया है। जानकारी के अनुसार, एआईसीसी पर्यवेक्षक सुदीप राय बर्मन सहित प्रदेश के तीन पर्यवेक्षकों ने हजारीबाग में एक सप्ताह से अधिक समय तक रहकर जिला अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया पूरी की थी। इस दौरान सभी ब्लॉकों का भ्रमण, कार्यकर्ताओं से रायशुमारी,…

Read More

हजारीबाग | पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के गुप्त निर्देश पर की गई कार्रवाई में हजारीबाग पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विष्णुगढ़) वैद्यनाथ प्रसाद के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने एनएच-20 पर चरही थाना अंतर्गत 15 माइल के पास वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान करीब दोपहर 2:50 बजे एक मारुति अल्टो 800 (रजिस्ट्रेशन नंबर JH02AR-6621) वाहन पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सशस्त्र बल के सहयोग से उसका पीछा किया। चालक ने वाहन को 15 माइल चेकपोस्ट के पास बीच सड़क पर खड़ा कर जंगल की…

Read More

Chatra : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), चतरा में आज “रानी मिस्त्री” प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी एवं उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपायुक्त, चतरा रहीं जबकि विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त, चतरा थे। इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक, चतरा, डीपीएम (JSLPS), प्रखंड विकास पदाधिकारी, चतरा, आरसेटी चतरा के निदेशक, श्रम विभाग, चतरा के प्रतिनिधि सहित संस्थान के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को निर्माण कार्य से…

Read More