Chatra : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), चतरा में आज “रानी मिस्त्री” प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी एवं उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपायुक्त, चतरा रहीं जबकि विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त, चतरा थे। इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक, चतरा, डीपीएम (JSLPS), प्रखंड विकास पदाधिकारी, चतरा, आरसेटी चतरा के निदेशक, श्रम विभाग, चतरा के प्रतिनिधि सहित संस्थान के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को निर्माण कार्य से…
Author: Sankalan News
Chatra : कान्हाचट्टी प्रखंड के हव्वाग गांव निवासी जितेंद्र कुमार सिंह को राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय महासचिव संजय सुमन की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति द्वारा की गई है। इस मनोनयन पर कान्हाचट्टी के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जताया आभार और जितेंद्र सिंह को बधाई दी है। भाजपा के अनुभवी नेता जितेंद्र सिंह ने मंडल अध्यक्ष रहते हुए प्रखंड में पार्टी को मजबूत और सक्रिय बनाया है। इस नियुक्ति पर संतोष वर्मा, शशि तिवारी, विनय सिन्हा, सचिदानंद सिंह, सतीश सिंह, सिकंदर सिंह, विनय सिंह, तिलेश्वर राम…
चतरा: जिले में एक बड़ा प्रशासनिकघोटाला उजागर हुआ है। डीआरडीए (जिला ग्रामीण विकास एजेंसी) की डायरेक्टर अलका कुमारी को हजारीबाग पुलिस ने आज उनके कार्यालय से नाटकीय तरीके से हिरासत में लिया।जानकारी के अनुसार, अलका कुमारी पर आरोप है कि हजारीबाग में अंचल अधिकारी के पद पर रहते हुए उन्होंने जमीन माफियाओं के साथ मिलीभगत कर सरकारी जमीनों का अवैध दाखिल-खारिज करवाया था। मामले की जांच में वे दोषी हैं, जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।वारंट जारी होते ही हजारीबाग पुलिस की विशेष टीम ने चतरा पहुंचकर उन्हें डीआरडीए कार्यालय से हिरासत में लिया और…
चतरा जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के माननीय सचिव महोदय के निर्देशानुसार 06-10-25( सोमवार) को लावालौंग प्रखण्ड के प्राथमिक विद्यालय शिवराजपुर में कानूनी साक्षरता कक्षा का जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित बच्चों को उसका हक ,उसकी ताक़त समानता से सम्मान , नन्हे कदम बड़ा न्याय ,बचपन सुरक्षित,भविष्य सुनिश्चित, बाधाओ से परे,अधिकार हमारे, बुजुर्गों का सहारा, कानून का किनारा, जंगल जमीन और न्याय न्याय के संघ नए सवेरे की ओर, न्याय का नया युग, एवं अन्य बिंदुओं छात्र/छात्राओं को अहम जानकारी दी गई। इसके साथ नशा उन्मूलन एवं बाल विवाह,बाल मजदूर, नालसा टोल फ्री नंबर 15100 के बारे…
रांची। झारखंड की अस्मिता और सामाजिक ताने-बाने को सबसे ज़्यादा नुकसान भाजपा ने पहुंचाया,भाजपा की राजनीति केवल झूठे आरोपों और धार्मिक ध्रुवीकरण पर टिकी,झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा झूठ, भ्रम और सांप्रदायिकता के सहारे जनता को गुमराह करने में लगी है। हेमंत सरकार सबकी सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है – किसी एक धर्म के लिए नहीं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड सरकार पर लगाए गए आरोपों पर झामुमो ने कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि झारखंड की अस्मिता और सामाजिक ताने-बाने को सबसे ज़्यादा नुकसान भाजपा…
हजारीबाग । हजारीबाग पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय अपराधी गिरोह के सरगना मोहम्मद दानिश इकबाल (उम्र 23 वर्ष), पिता स्व. मोहम्मद इकबाल हैदर, निवासी ग्राम रमना, थाना शेरघाटी, जिला गया (बिहार) को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को 5 अक्टूबर 2025 की रात थाना लोहसिंघना क्षेत्र के नगवा हवाई अड्डा के पास से पकड़ा गया।थाना प्रभारी लोहसिंघना के नेतृत्व में गठित पुलिस दल ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त आरोपी को दबोचा। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से फर्जी आधार और पैन कार्ड, चार मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड, एक राउटर,…
रामगढ़ : समाजसेवा और नशा मुक्त भारत अभियान में निरंतर योगदान देने वाले हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए जन सेवा मिशन डेवलपमेंट फाउंडेशन (जेएसएमडीएफ) द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान रामगढ़ पुलिस अधीक्षक द्वारा 05 अक्टूबर को छत्तर, रामगढ़ टाउन हॉल में आयोजित भव्य स्थापना दिवस समारोह में प्रदान किया गया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट ने युवाओं को नशे से दूर रखने, जरूरतमंदों की सहायता करने और समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। संस्था की यह सक्रियता समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में नई प्रेरणा देती…
Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। श्री मरांडी सिमडेगा जिला प्रशासन द्वारा चर्च की सुरक्षा को लेकर की गई बैठक पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में झारखंड में कई जगह संतालों के ज़ाहिर थान, मांझी थान की ज़मीनों पर क़ब्ज़ा एवं अतिक्रमण की घटनायें हुई, विवाद हुआ और ये सब हो रहा है। आदिवासियों के सरना स्थल, मसना स्थल, हड़गड़ी के ज़मीनों के अतिक्रमण का विरोध और सुरक्षा को लेकर लोगों को आये दिन आंदोलन करना पड़ रहा है। झारखंड के…
पलामू। नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में सोमवार को झारखंड के राज्यपाल-सह-विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति श्री संतोष कुमार गंगवार ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और शोधार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपाधि केवल प्रमाण पत्र नहीं, बल्कि उनके सपनों, संघर्ष और जिम्मेदारियों का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने करियर तक सीमित न रहकर समाज और राष्ट्र की सेवा में संकल्पित हों।राज्यपाल ने स्वतंत्रता सेनानी नीलाम्बर और पीताम्बर को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन साहस, कर्तव्य और त्याग की प्रेरणा देता है। उन्होंने विश्वविद्यालयों को नियमित कक्षाएँ संचालित करने, समय पर…
Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सहयोग से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय, रांची द्वारा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आज चैम्बर भवन में किया गया। कार्यक्रम में ईपीएफओ के रीजनल कमिश्नर राकेश कुमार सिन्हा ने योजना की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का उद्देश्य रोजगार सृजन को प्रोत्साहन देना तथा नए कर्मचारियों को औपचारिक क्षेत्र में लाना है। इस योजना के तहत योग्य प्रतिष्ठानों को नए कर्मचारियों की भर्ती पर सरकार द्वारा ईपीएफ योगदान में सब्सिडी दी जाएगी। सरकार…
