Author: Sankalan News

चतरा संसदीय क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने चतरा निवासी मो० बेलाल को चतरा, लातेहार एवं पलामू जिला का सांसद परिवाहन प्रतिनिधि नियुक्त किया है. इस नियुक्ति के संबंध में सांसद कार्यालय से आधिकारिक पत्र जारी किया गया है. इससे पूर्व में भी संसद प्रतिनिधि रह चुके हैं जिसके बाद फिर से नई जिम्मेदारी के तहत मो० बेलाल को चतरा लोक सभा क्षेत्र के परिवहन सड़क सुरक्षा एवं मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना विभाग से जुड़ी जनसमस्याओं को सांसद तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए पहल करने का दायित्व सौंपा गया है. और विभाग के लिये सांसद की अनुपस्थिति में…

Read More

हजारीबाग | झारखंड की धरती के अमर सपूत और 1857 की क्रांति के महानायक शहीद शेख भिखारी की स्मृति को अमर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर जिला प्रशासन ने त्वरित पहल करते हुए हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव विचाराधीन रखा है। इसके लिए जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) मद से खर्च वहन करने का सुझाव दिया गया है। शेख भिखारी का जन्म 2 अक्टूबर 1819 को हुआ था और वे 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी…

Read More

चतरा सांसद कालीचरण सिंह के प्रयासों से स्वीकृत परियोजनाएँ क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। इनके पूरे होने से आने वाले वर्षों में सामाजिक और आर्थिक दोनों स्तरों पर सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। चंदवा फ्लाईओवर और हंटरगंज बाईपास से जाम की समस्या खत्म होगी।सड़क और रेल ढांचे में सुधार से ग्रामीण और शहरी इलाकों के बीच यात्रा का समय कम होगा।आपात स्थिति में मरीजों और दुर्घटनाग्रस्त लोगों को तेजी से अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी।चतरा मेडिकल कॉलेज से जिला और आसपास के क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध होंगी।युवाओं को अपने ही क्षेत्र में मेडिकल…

Read More

चतरा उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने आज जिले के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अवसंरचना परियोजनाओं निर्माणाधीन ब्लड बैंक एवं तैयार डीईआईसी (District Early Intervention Centre) भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्लड बैंक के निर्माण कार्य की प्रगति का विस्तार से जायजा लिया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं संवेदक को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े इन महत्त्वपूर्ण भवनों के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने संबंधित अभियंताओं को नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा समयबद्ध एवं…

Read More

चतरा के इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के नंगवा पुल के पास उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब 22 वर्षीय सोनू कुमार पिता अशोक शर्मा, निवासी इटखोरी निवासी बक्शा नहर में नहाने के दौरान अचानक फिसलकर गहरे पानी में बह गया। तेज धारा में बहने के कारण वह आंखों से ओझल हो गया।हादसे की ख़बर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन धारा इतनी तेज थी कि कोई उसे पकड़ नहीं सका। सूचना मिलते ही इटखोरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तत्काल खोजबीन का कार्य…

Read More

Chatra : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मंगलवार को शहीद स्मारक फांसी तालाब स्थित परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त कीर्तिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार अग्रवाल ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिणाथ महतो, अंचल अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने भी बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान शहीद स्मारक में स्थापित अन्य शहीदों की तस्वीरों…

Read More

चतरा. गिद्धौर पुलिस ने जपुआ मैदान के पास से दो किलो 520 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक बाइक (जेएच 13 एच 8463) व दो मोबाईल को जब्त किया है. गिरफ्तार तस्करों में पांडेयबागी गांव निवासी भोला भुइयां व संदीप कुमार भुइयां शामिल हैं. यह जानकारी थाना प्रभारी शिवा यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि जपुआ मैदान के पास अफीम का खरीद-बिक्री किया जा रहा है. सूचना के आलोक में एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में छापामारी…

Read More

Chatra : लावालौंग नीम चौक स्थित दुर्गा मण्डप पूजा महासमिति एवं गणमान्य समाजसेवियों ने बुधवार को माता रानी के नौंवे स्वरूप सिद्धिदात्रि पूजन व महाआरती के बाद लावालौंग नीम चौक दुर्गा मण्डप के परिसर मे लगातार नौ दिनों तक विभिन्न प्रकार के भंडारे व प्रसाद वितरण किया गया । यह भंडारे व प्रसाद वितरण अध्यक्ष आदित्य प्रसाद उर्फ लालाजी तथा कोषाध्यक्ष राजेश प्रजापति उर्फ डब्लू दा,संरक्षक अशोक ठाकुर के देखरेख व मानिटरिंग में किए गए । इस नवरात्रा में पूजन पर भंडारे कराने व करने का विशेष धार्मिक महत्व है।क्योंकि मां महागौरी को अन्नपूर्णा भी कहा जाता है।इस दिन भंडारे…

Read More

चतरा जिले में बुधवार को ‘विश्व बुजुर्ग दिवस 2025’ बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम जिला सदर अस्पताल, चतरा के प्रांगण में आयोजित हुआ, जबकि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (यूएएएम/यूपीएचसी), अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एएएम) और स्वास्थ्य उपकेंद्र (एचएससी) में भी एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर डॉ. रवि रंजन, डॉ. विनय मेहता एवं डॉ. अंकुर निषाद सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी, अस्पताल प्रबंधन टीम व…

Read More

राँची | झारखंड प्रशासनिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण बदलाव के तहत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अलका तिवारी ने झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी संभाल ली है। उन्होंने 30 सितंबर 2025 को मुख्य सचिव के पद से अपनी सेवा पूरी की और सेवानिवृत्त हो गईं। अलका तिवारी ने नवंबर 2024 में मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली थी और इस दौरान उन्होंने राज्य प्रशासन में सुचारू संचालन सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पहल और योजनाएं लागू की गईं। संबंधित जानकारी के अनुसार, उनके पति डी.के. तिवारी, जो स्वयं पूर्व मुख्य सचिव रहे हैं, हाल…

Read More