Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त द्वारा ब्लड बैंक एवं तैयार डीईआईसी भवन का किया गया निरीक्षण
    Chatra News

    उपायुक्त द्वारा ब्लड बैंक एवं तैयार डीईआईसी भवन का किया गया निरीक्षण

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने आज जिले के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अवसंरचना परियोजनाओं निर्माणाधीन ब्लड बैंक एवं तैयार डीईआईसी (District Early Intervention Centre) भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्लड बैंक के निर्माण कार्य की प्रगति का विस्तार से जायजा लिया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं संवेदक को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े इन महत्त्वपूर्ण भवनों के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने संबंधित अभियंताओं को नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता वाले निर्माण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। निरीक्षण के दौरान संवेदक द्वारा रखी गई समस्याओं को भी उपायुक्त ने संज्ञान में लिया और विभागीय अधिकारियों को समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि समय पर कार्य पूर्ण नहीं करने पर संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ब्लड बैंक भवन के पूर्ण हो जाने से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ता मिलेगी तथा मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में बड़ी सुविधा होगी। उपायुक्त ने बनकर तैयार डीईआईसी भवन का भी जायजा लिया और वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं उपकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। साथ ही, जिले में कैंसर उपचार की संभावनाओं को लेकर आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों के बारे में सिविल सर्जन से जानकारी प्राप्त की।
    निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त श्री अमरेंद्र सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद, नियोजन पदाधिकारी श्री मन्नू कुमार, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : लावालौंग में बीडीओ सह सीओ  के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च, मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    June 25, 2026

    Breaking News : मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च,शांतिपूर्ण मोहर्रम की गारंटी: एसपी ने दिलाया भरोसा

    June 25, 2026

    Crime News : राजपुर में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: फर्जी वोटर-आधार कार्ड, पासबुक और कई मोबाइल सहित एक गिरफ्तार

    June 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : लावालौंग में बीडीओ सह सीओ  के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च, मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम June 25, 2026
    • Breaking News : मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च,शांतिपूर्ण मोहर्रम की गारंटी: एसपी ने दिलाया भरोसा June 25, 2026
    • Crime News : राजपुर में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: फर्जी वोटर-आधार कार्ड, पासबुक और कई मोबाइल सहित एक गिरफ्तार June 25, 2026
    • Chatra News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, कथित प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला; परिजनों ने कई लोगों पर हत्या का लगाया आरोप June 24, 2026
    • Chatra News : साप्ताहिक हाट से लौट रहे दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल, स्वास्थ्य कर्मी भी आई चपेटे में June 23, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बलिदान दिवस June 23, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित June 23, 2026
    • चतरा में पुलिसिंग की प्रतिभा का महाकुंभ शुरू,उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का भव्य शुभारंभ June 23, 2026
    • breaking news : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, हालत गंभीर June 23, 2026
    • रांची पुलिस ने ब्राउन शुगर की अंतर-थाना खरीद‑बिक्री में 5 तस्कर को किया गिरफ्तार, आरोपियों के पास से कुल 13 पुड़िया ब्राउन शुगर कुल वजन 1.29 ग्राम तथा नकदी बरामद हुई June 22, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.