चतरा उपयुक्त कृतिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के द्वारा दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा सफल विधि-व्यवस्था संधारण के लिए सदर थाना के शहरी क्षेत्र में किया गया बाइक फ्लैग मार्च। जिसमें बताया गया कि चतरा जिला में दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। शहर भ्रमण के दौरान कई वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद थे। निरीक्षण के द्वौरान विभिन्न पूजा पंडालों का जायजा लिया तथा दुर्गापूजा समितियों के सदस्यों से बातचित किया व समिति को निर्देश दिया गया कि जिला प्रशासन द्वारा…
Author: Sankalan News
चतरा : जिले के सलगी निवासी व भाजपा युवा नेता सुभाष सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने उन्हें अपना जिला मीडिया प्रभारी प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस संबंध में सांसद ने पत्र जारी कर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, चतरा को भी औपचारिक सूचना दे दी है।सांसद कालीचरण सिंह ने सुभाष सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपते हुए भरोसा जताया है कि वे संगठन और जनसंपर्क कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा सांसद की जनहितकारी योजनाओं व कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएंगे।मनोनयन पर खुशी व्यक्त करते हुए सुभाष सिंह ने सांसद कालीचरण सिंह के…
हजारीबाग । भाजपा के वरिष्ठ नेता सह प्रवक्ता पिंटू महादेव द्वारा एक राष्ट्रीय टीवी चैनल पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी को छाती पर गोली मारने की धमकी दिए जाने पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष सह कांग्रेस नेता साजिद अली खान ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र के लिए खतरनाक करार दिया। साजिद ने कहा कि राहुल गांधी आज देश के शोषित, वंचित, किसानों और नौजवानों की आवाज बन चुके हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा बौखला गई है और इसी हताशा में इस…
राँची | झारखंड सरकार ने मंगलवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अविनाश कुमार को अगले आदेश तक मुख्य सचिव पद का कार्यभार सौंपा गया है। अविनाश कुमार (आईएएस 1993 बैच) वर्तमान में अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग के पद पर कार्यरत थे। इसके साथ ही वे मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड, प्रबंध निदेशक झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड और मुख्य स्थानिक आयुक्त,…
हजारीबाग | राष्ट्र की सुरक्षा के साथ-साथ समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते हुए कोबरा 203 बटालियन के जवानों ने रक्तदान कर मानवीय संवेदना का अनूठा उदाहरण पेश किया। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चल रहे पखवाड़े के अंतर्गत 30 सितम्बर को बरही स्थित कोबरा 203 बटालियन और वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के संयुक्त सहयोग से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ कोबरा जवान संजीव रंजन सिंह ने रक्तदान कर किया। उनके बाद लोकेश कुमार, सुरेश गणपतिया, विजेंद्र सिंह, महादेव सिंह समेत कई जवानों ने रक्तदान कर उत्साह और…
Chatra : राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व हृदय दिवस का आयोजन सोमवार को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में किया गया। सदर अस्पताल, चतरा के प्रांगण में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद ने विधिवत रूप से किया। इस अवसर पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार यादव एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार उपस्थित थे। सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल हृदय रोगियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है, जिसका मुख्य कारण उच्च कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप है। उन्होंने लोगों…
चतरा जिले की संघरी घाटी एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। ब्रेक फेल होने के कारण एक कोयला लदे ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। ड्राइवर ने अपनी जान बचाने के लिए ट्रक से छलांग लगा दी, लेकिन दुर्भाग्यवश वह उसी के पहिए के नीचे दब गया। यह हादसा तब हुआ जब लगभग 40 वर्षीय ड्राइवर जमुना यादव (पिता: धर्मु यादव, निवासी: डुमरांव, कोकर गांव, कैमूर, बिहार) झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ कोल परियोजना से कोयला लेकर बिहार जा रहे थे। संघरी घाटी के पास ढलान पर ट्रक का ब्रेक फेल हो गया,…
चतरा में जीएसटी बचत उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस मौके पर बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें सांसद कालीचरण सिंह और सिमरिया विधायक उज्ज्वल कुमार दास समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने दुकानदारों से भेंट कर उन्हें पारदर्शिता के साथ व्यापार करने और ग्राहकों को हमेशा बिल देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जीएसटी व्यवस्था देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ साबित हो रही है। इससे न केवल सरकार की आय बढ़ रही है, बल्कि उपभोक्ताओं को भी इसका सीधा लाभ मिल रहा है। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने ग्राहकों से…
चतरा जिले के पत्थलगडा-सिमरिया सीमाने पर स्थित बोगासाड़म के रखौत में एक दलित परिवार पर दबंगों ने जमीन विवाद को लेकर कहर बरपाया है। सोमवार सुबह 9:30 बजे हुई इस घटना में दबंगों ने परिवार के साथ मारपीट की, घर में आग लगा दी और लाखों रुपये नकद समेत सामान लूट लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिमरिया एसडीपीओ (SDPO) शुभम खंडेलवाल स्वयं पत्थलगडा थाना पहुंचे और घटना स्थल की जांच की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। पीड़ित गिरधारी रजक ने पत्थलगडा थाना में…
चतरा जिले में दुर्गापूजा मे शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए प्रशासनिक तैयारियों को परखने हेतु उपायुक्त कीर्तिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल सोमवार देर शाम टंडवा, सिमरिया तथा चतरा सदर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख दुर्गापूजा पंडालों के निरीक्षण पर निकले। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने पूजा पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं, मंडपों, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था तथा दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय स्तर पर पदाधिकारियों व आयोजकों से सुरक्षा, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन, यातायात व्यवस्था एवं आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी तैयारियों की विस्तृत जानकारी…
