Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » हेमंत सरकार सबकी सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है – किसी एक धर्म के लिए नहीं : विनोद पांडेय
    Hazaribagh News

    हेमंत सरकार सबकी सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है – किसी एक धर्म के लिए नहीं : विनोद पांडेय

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड की अस्मिता और सामाजिक ताने-बाने को सबसे ज़्यादा नुकसान भाजपा ने पहुंचाया,भाजपा की राजनीति केवल झूठे आरोपों और धार्मिक ध्रुवीकरण पर टिकी,झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा झूठ, भ्रम और सांप्रदायिकता के सहारे जनता को गुमराह करने में लगी है। हेमंत सरकार सबकी सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है – किसी एक धर्म के लिए नहीं।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड सरकार पर लगाए गए आरोपों पर झामुमो ने कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि झारखंड की अस्मिता और सामाजिक ताने-बाने को सबसे ज़्यादा नुकसान भाजपा की राजनीति ने पहुंचाया है, जो हर बात में धर्म और नफरत का रंग भरने की कोशिश करती है।

    उन्होंने कहा कि सिमडेगा में चर्च की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक बैठक पूरी तरह एक कानूनी और शांति-सुव्यवस्था का मामला है, न कि किसी धर्म विशेष के पक्ष में उठाया गया कदम। प्रवक्ता पांडेय ने माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कही बात – ”एकता राज्य के लोगों का सबसे बड़ा हथियार है, जिन्हें “न तो विभाजित किया जा सकता है और न ही चुप कराया जा सकता है” का खासतौर पर उल्लेख किया।

    झामुमो प्रवक्ता पांडेय ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नेतृत्व झारखंड में धार्मिक सद्भावना – विभिन्न धर्मों और धार्मिक समूहों के बीच आपसी समझ, सम्मान, सहनशीलता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को दर्शाता है, जिसमें सभी लोग एक दूसरे के विश्वासों का आदर करते हैं और भेदभाव या संघर्ष के बजाय सामंजस्य में रहते हैं। श्री हेमंत सोरेन जी की इसी ताकत के आगे भाजपा की राजनीति धराशायी हो गई है। कहने की जरूरत नहीं – झारखंड के इतिहास में लगातार दूसरी बार राज्य की महान जनता ने हेमंत सोरेन को सत्ता की बागडोर सौंपी। वह भी प्रचंड बहुमत के साथ।

    विनोद पांडेय ने कहा कि हेमंत सरकार का स्पष्ट दृष्टिकोण है कि राज्य के हर नागरिक की सुरक्षा, चाहे वह किसी भी धर्म, जाति या क्षेत्र से जुड़ा हो। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बात से बेचैन है कि हेमंत सरकार लगातार सामाजिक सौहार्द और विकास की दिशा में काम कर रही है, जबकि भाजपा की राजनीति केवल झूठे आरोपों और धार्मिक ध्रुवीकरण पर टिकी है।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हमेशा सभी धार्मिक स्थलों सरना स्थलों, मांझी थानों, मंदिरों, मस्जिदों और गुरुद्वारों की सुरक्षा सुनिश्चित की है। जब भी कहीं तनाव या विवाद की स्थिति बनी, प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप कर शांति कायम की है और लोगों ने भी मिसाल पेश किया है। लेकिन, भाजपा को इन तथ्यों से कोई मतलब नहीं, उसका एकमात्र एजेंडा झूठ और भय फैलाकर वोट बटोरना है।

    उन्होंने सवाल पूछा – मरांडी जी बताएं, उनके शासनकाल में कितने सरना, मंदिर या गुरुद्वारा सुरक्षित थे? कितनी घटनाओं में दोषियों पर कार्रवाई हुई थी ?

    अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा को याद रखना चाहिए कि झारखंड की धरती विविधता में एकता की प्रतीक है। यहां लोगों की आस्था का नहीं, बल्कि उनकी अस्मिता और अधिकार का सवाल सर्वोपरि है और हेमंत सरकार उसी की रक्षा के लिए संकल्पित है।

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Hazaribagh News : दिनदहाड़े बैंक लूट का हजारीबाग पुलिस ने किया खुलासा अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत 3 शातिर अपराधियों को धर दबोचा, करोड़ों का सोना-नकदी बरामद!

    May 3, 2026

    Hazaribagh News : मिलेनियम पब्लिक स्कूल के छात्रों ने रचा सफलता का नया इतिहास, यावर हुसैन जिले के टॉप 10 में शामिल

    April 17, 2026

    Hazaribagh News हजारीबाग-चतरा में बौद्ध संस्थान की मांग तेज, संजय मेहता ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

    April 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Ranchi News : मुख्यमंत्री ने प्रतिभाशाली बाल तैराक इशांक सिंह को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उन्हें 5 लाख रुपए का चेक, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया सम्मानित। May 7, 2026
    • Chatra News : परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्रदर्शन, पीएम. श्री. उत्क्रमित उच्च विद्यालय लावालौंग ने रचा इतिहास May 7, 2026
    • Chatra News : नशे की लत तोड़ो, स्वस्थ भारत बनाओ: चतरा कॉलेज में एसएसबी का जोरदार जागरूकता अभियान! May 7, 2026
    • Chatra News : दिव्यांग शिक्षक अजय राणा बने मिसाल, संघर्ष और सेवा की कहानी ने जीता दिल May 7, 2026
    • Chatra News : बिजली विहीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यादव नगर May 7, 2026
    • Chatra News : महंगाई के विरोध में चतरा झामुमो का धरना-प्रदर्शन,केंद्र सरकार के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी May 7, 2026
    • Chatra News : पारिवारिक विवाद में भाई ने की भाई की हत्या , भाई, भौजाई व एक अन्य हिरासत में May 7, 2026
    • Chatra News : 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार : गिद्धौर पुलिस की सशक्त छापेमारी, 3 बाइक व 6 मोबाइल जब्त May 7, 2026
    • Chatra News : चतरा में दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत May 6, 2026
    • Chatra News : बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर पेड़ गिरने से चारदीवारी ध्वस्त, निर्माण में अनियमितता के आरोप May 5, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.