Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » आकांक्षी जिला/प्रखंड के विभिन्न सूचकांकों की प्रगति की उपायुक्त ने की विस्तृत समीक्षा
    Chatra News

    आकांक्षी जिला/प्रखंड के विभिन्न सूचकांकों की प्रगति की उपायुक्त ने की विस्तृत समीक्षा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आज आकांक्षी जिला/प्रखंड के विभिन्न सूचकांकों की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने की। इस अवसर पर जिले के प्रमुख विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
    बैठक में सर्वप्रथम नीति आयोग द्वारा निर्धारित विभिन्न सूचकांकों शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, बुनियादी अवसंरचना, कृषि, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास आदि की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यों को गति प्रदान करें तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर कार्यों में आने वाली बाधाओं एवं समस्याओं को त्वरित गति से हल करने के लिए आपसी समन्वय अनिवार्य है। सभी संबंधित विभाग अपनी उपलब्धियों का अद्यतन डेटा समय-समय पर संबंधित पोर्टल पर अपलोड कराएं ताकि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले की स्थिति उत्कृष्ट बनी रहे। बैठक में विशेष रूप से आकांक्षी प्रखंड मयूरहंड के सूचकांकों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि मयूरहंड प्रखंड के प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों को समन्वित प्रयास करने होंगे। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि स्थानीय स्तर पर योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से ही जिले के समग्र विकास को गति मिलेगी। बैठक में कार्यान्वयन के दौरान आने वाली चुनौतियों व बाधाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संबंधित योजनाओं के लाभुकों को समयबद्ध लाभ उपलब्ध कराएं और प्रगति की नियमित समीक्षा करते रहें। उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि सभी विभाग प्रमुख अपने अधीनस्थ कर्मियों के साथ नियमित बैठक कर कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से ही जिले का समग्र विकास संभव है। बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित, जिला अग्रणी प्रबंधक, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के डीपीएम गौरव जायसवाल, पीरामल फाउंडेशन से शअक्षय सिंह, रूम टू रीड संस्थान से उत्सव आनंद सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.