हजारीबाग | नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 02 स्थित मिल्लत कॉलोनी में बन रहे अपार्टमेंट के निर्माण को लेकर स्थानीय निवासियों ने जोरदार आपत्ति दर्ज कराई है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि 3 मई 2025 को निजी जमीन पर जेसीबी से खुदाई की गई, जिससे निकली मिट्टी और भारी वाहनों की आवाजाही ने नई बनी सड़क को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस कारण रोजाना पैदल चलने वाले राहगीरों, खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों और महिलाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि खुदाई के कारण वहां एक डोभा बन गया…
Author: Sankalan News
चतरा/सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के निमित्त आज भारतीय जनता पार्टी जिला चतरा द्वारा रेड क्रॉस में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया रक्तदान शिविर कार्यक्रम का उद्घाटन चतरा के लोकप्रिय सांसद आदरणीय कालीचरण सिंह जी के द्वारा किया गया।17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की निमीत भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे भारतवर्ष में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।जैसे रक्तदान स्वच्छता अभियान एक पेड़ मां के नाम दिव्यांगजनों की उपकरण वितरण भारत की प्रगति पर चित्रकला प्रतियोगिता आदि कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इसी निमित्त आज 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के…
हजारीबाग । दुर्घटना के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे एक 25 वर्षीय युवक के परिवार की मदद कर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत किया। मामला हजारीबाग जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र के जबरा स्थित ब्राम्बे आवास का है, जहां 29 अगस्त को सड़क दुर्घटना में इरशाद अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।दुर्घटना में उनका बायां पैर टूट गया और परिवार के पास इलाज कराने के लिए पर्याप्त साधन नहीं थे। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती की कोशिश भी जानकारी और संसाधनों के अभाव में टलती रही। बाद में 9 सितम्बर को किसी…
Ranchi : राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज सदर अस्पताल, रांची में आयोजित “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज की नींव रखती है। महिलाओं की भूमिका समाज में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। एक स्वस्थ नारी ही परिवार और समाज को सशक्त बना सकती है। हमारी सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को अपनी प्राथमिकता मानती है।…
Chatra : घरेलू गैस सिलिंडर के अवैध व्यावसायिक उपयोग एवं अवैध रिफिलिंग की जांच एवं कार्रवाई हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री के निदेशानुसार गठित विशेष छापामारी दल ने आज कार्रवाई की। छापामारी दल ने हरमू बाजार में संचालित एक दुकान पर छापा मारा। छापामारी के दौरान दुकान संचालक को घरेलू गैस सिलिंडर की अवैध रिफिलिंग करते हुए पाया गया। मौके से 14.02 किलोग्राम क्षमता वाले 05 (पांच) गैस सिलिंडर, 05 किलोग्राम का 01 (एक) गैस सिलिंडर एवं 02 किलोग्राम क्षमता वाले 06 (छह) गैस सिलिंडर जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त गैस रिफिलिंग में उपयोग किए जाने…
Chatra : प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (PMKKKY) के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज चतरा जिले में विभिन्न विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में विविध सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। जिले के सभी प्रखंडों के विद्यालयों, जिनमें केजीबीवी, +2 विद्यालय आदि सम्मिलित रहे—में छात्रों के बीच चित्रकला, निबंध लेखन, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता जैसी प्रतिस्पर्धाएँ आयोजित की गईं। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली प्रतियोगिता एवं जागरूकता रैली के माध्यम से खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के उद्देश्यों, डीएमएफटी की उपलब्धियों तथा सामाजिक-आर्थिक विकास में इनके योगदान को जन-जन तक पहुँचाया गया। इन कार्यक्रमों का मुख्य…
Chatra : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में आत्मा शासकीय निकाय एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2024-25 में हुए व्यय को स्वीकृति प्रदान की गई तथा वर्ष 2025-26 हेतु राज्य स्तर से स्वीकृत जिला प्रसार कार्य योजना को अनुमोदित किया गया। बैठक के दौरान आत्मा, चतरा द्वारा संचालित कृषि विस्तार योजनाओं जैसे प्रशिक्षण, परिभ्रमण, प्रत्यक्षण, किसान गोष्ठी, कृषक-वैज्ञानिक अंतरमिलन कार्यक्रम एवं कृषक पाठशाला आदि की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी क्रम में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत दलहन, धान, तेलहन, मोटा…
चतरा : जिले में बेखौफ बालू माफियाओं का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। इस बार बालू माफियाओं और अवैध परिवहन करने वाले वाहन चालकों ने अपने गैर कानूनी कृत्यों से पुलिस और जिला प्रशासन को ही खुली चुनौती पेश कर दी है। गुप्त सूचना के आधार पर हंटरगंज में बालू माफियाओं और अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई कर रहे अंचल अधिकारी की टीम पर माफियाओं ने जानलेवा हमला किया है। बालू माफियाओं के इस हमले में हंटरगंज अंचल अधिकारी के बॉडीगार्ड को गंभीर चोट आई है। जानकारी के अनुसार हंटरगंज अंचल अधिकारी ऋतिक कुमार थाना क्षेत्र के…
पलामू- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित सभागार में स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई।इस दौरान उन्होंने एक-एक कर स्वास्थ्य विभाग के अलग-अलग सूचकांकों की समीक्षा की।उपायुक्त ने गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण,ससमय आयरन की गोली देने,संस्थागत प्रसव व होम डिलीवरी,टीवी,वीएचएनडी कार्यक्रम की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।वहीं संस्थागत डिलीवरी की समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि पिछले माह की तुलना में इस माह संस्थागत डिलीवरी के आंकड़ो में सुधार हुआ है।जुलाई माह में 79 प्रतिशत था जबकि अगस्त में यह बढ़कर 86 प्रतिशत हो गया है।इसपर उन्होंने इसमें और बढ़ोतरी लाते…
हजारीबाग, झारखंड | झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र के पनतीतरी जंगल में सोमवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने कुख्यात और एक करोड़ का इनामी भाकपा (माओवादी) केंद्रीय समिति सदस्य सहदेव सोरेन को मार गिराया। इस मुठभेड़ में दो और नक्सली — *रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल (25 लाख का इनामी, सैक सदस्य) और बिरसेन गंझू उर्फ रामखेलावन (10 लाख का इनामी)—भी ढेर हो गए। सूत्रों के अनुसार, कोबरा बटालियन, गिरिडीह और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सहदेव सोरेन किसी बड़ी नक्सली वारदात…
