Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » हजारीबाग मुठभेड़ में नक्सलियों का खात्मा, एक करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन समेत तीन ढेर
    Hazaribagh News

    हजारीबाग मुठभेड़ में नक्सलियों का खात्मा, एक करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन समेत तीन ढेर

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग, झारखंड | झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र के पनतीतरी जंगल में सोमवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने कुख्यात और एक करोड़ का इनामी भाकपा (माओवादी) केंद्रीय समिति सदस्य सहदेव सोरेन को मार गिराया। इस मुठभेड़ में दो और नक्सली — *रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल (25 लाख का इनामी, सैक सदस्य) और बिरसेन गंझू उर्फ रामखेलावन (10 लाख का इनामी)—भी ढेर हो गए।

    सूत्रों के अनुसार, कोबरा बटालियन, गिरिडीह और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सहदेव सोरेन किसी बड़ी नक्सली वारदात की तैयारी में है। इसी आधार पर अभियान चलाया गया और माओवादियों से मुठभेड़ हो गई। सर्च ऑपरेशन के दौरान मौके से तीनों शव और तीन एके-47 ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए।

    पुलिस मुख्यालय ने इस मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए इसे नक्सल सफाई अभियान की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग और गिरिडीह के एसपी सहित वरीय अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं। इलाके में सर्च अभियान अभी भी जारी है।

    जानकारी के मुताबिक, मारा गया सहदेव सोरेन हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के मंदेरी गांव का निवासी था और माओवादी संगठन में केंद्रीय कमेटी का सक्रिय सदस्य था। उसके नाम पर कई गंभीर मामले दर्ज थे।

    इस मुठभेड़ में कोबरा 209 बटालियन के दो जवान अजय भौमिक एवं सुभ्रतो विश्वास गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों का इलाज आरोग्यम अस्पताल में चल रहा है।

    सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, सहदेव के मारे जाने के बाद अब झारखंड में सिर्फ तीन नक्सली ही ऐसे बचे हैं जिन पर एक-एक करोड़ का इनाम घोषित है,मिसिर बेसरा, असीम मंडल और अनल उर्फ तूफान।

    यह सफलता राज्य में नक्सल उन्मूलन के अभियान को और मजबूती देने वाली मानी जा रही है।

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Hazaribagh News : लव ट्रायंगल, शराब की पार्टी और पेसमेकर वाला खौफनाक कातिल! जानिए कैसे दोस्त ने ही लिखी विकास की मौत की स्क्रिप्ट!

    July 21, 2026

    कटकमसांडी के खुटरा पंचायत में नशा मुक्त जागरूकता अभियान के तहत आयोजित टूर्नामेंट का समापन, विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित

    July 13, 2026

    Hazaribagh News : बच्चों की छोटी बचत बनी बड़ी मदद, मिलेनियम पब्लिक स्कूल ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियां

    July 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    • सिमरिया  प्रखण्ड के मो० एकबाल अंसारी बने कांग्रेस के चतरा जिला उपाध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी संगठन को मजबूत करने बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष  की माहौल August 3, 2026
    • शराब तस्करी का बड़ा जाल फटा: चतरा-डोभी मार्ग पर ट्रक पलटा अवैध शराब बरामद August 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने हेरुआ डैम, पिक्चर टाइम थियेटर, महादेवी वर्मा महिला कॉलेज एवं छठ तालाब का किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश August 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.