Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में स्वास्थ्य विभाग की हुई जिला स्तरीय समीक्षा बैठक
    Plamu News

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में स्वास्थ्य विभाग की हुई जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पलामू- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित सभागार में स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई।इस दौरान उन्होंने एक-एक कर स्वास्थ्य विभाग के अलग-अलग सूचकांकों की समीक्षा की।उपायुक्त ने गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण,ससमय आयरन की गोली देने,संस्थागत प्रसव व होम डिलीवरी,टीवी,वीएचएनडी कार्यक्रम की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।वहीं संस्थागत डिलीवरी की समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि पिछले माह की तुलना में इस माह संस्थागत डिलीवरी के आंकड़ो में सुधार हुआ है।जुलाई माह में 79 प्रतिशत था जबकि अगस्त में यह बढ़कर 86 प्रतिशत हो गया है।इसपर उन्होंने इसमें और बढ़ोतरी लाते हुए संस्थागत डिलीवरी को शत-प्रतिशत कराने की दिशा में कार्य करने की बात कही।डीसी ने सभी सीएचसी प्रभारी को उनके यहां के निजी होस्पिटल में होने वाले डिलीवरी का डाटा शतप्रतिशत संकलन करने पर बल दिया।बैठक में गर्भवती महिलाओं का एएनसी शतप्रतिशत करने का निर्देश दिया गया।बर्थ डोज़ इम्यूनाइजेशन की समीक्षा के दौरान चैनपुर,हुसैनाबाद और पांकी को सुधार लाने के निर्देश दिये गये।

    बगैर उचित कार्यों के एमएमसीएच में मरीजों को रेफर करने से परहेज़ करें:उपायुक्त

    बैठक में डीसी ने कहा कि आमजनों के तरफ से विभिन्न सीएचसी द्वारा सामान्य मामलों को लेकर भी एमएमसीएच रेफर किये जाने की शिकायतें आ रहीं है।उन्होंने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों से बगैर उचित कार्यों के एमएमसीएच में मरीजों को रेफर करने से बचने की सलाह दी।उन्होंने सभी सीएचसी में ओपीडी को बढ़ावा देने और रेफरल सिस्टम को कम करने की दिशा में कार्य करने की बात कही।उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि रेफरल वाले मामलों पर उसका वैलिड कारण लिखें कि उक्त बीमारी का किन परिस्थितियों में संबंधित सीएचसी में इलाज संभव नहीं है।

    आयुषमान कार्ड बनाने में तेज़ी लाने के निर्देश

    आयुषमान कार्ड बनाये जाने की समीक्षा में डीसी ने पाया कि जिले में कुल 1907492 लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है जिसके विरुद्ध अबतक 883677 लाभुकों का ही कार्ड बन गया है जो 46 प्रतिशत है।उन्होंने कार्ड बनाने में कहां और किस स्तर पर समस्या आ रही है उसके कारणों की समीक्षा की।उन्होंने सभी को पीवीटीजी क्षेत्रों में लगाए जाने वाले कैम्पों में अधिकाधिक कार्ड बनाने पर बल दिया।

    बैठक में डेंगू,मलेरिया एवं अन्य मौसमी संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर भी विशेष चर्चा हुई।इसी तरह उन्होंने एएनसी रजिस्ट्रेशन फैमिली प्लानिंग,जन्म लेने वाले बच्चों के सभी आवश्यक टीकाकरण,इम्यूनाइजेशन,फैमिली प्लानिंग,ट्यूबरक्लोसिस रिपोर्ट,सिकल सेल स्क्रीनिंग स्टेटस,अर्बन हेल्थ, मुख्यमंत्री असाध्य रोग/गंभीर बीमारी योजना की समीक्षा की।मौके पर डीआरसीएचओ डॉ अवधेश,बीपीएम,बीपीएम,बीएएम,बीडीएम समेत विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी समेत अन्य उपस्थित रहे।

    पलामू
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    डाल्टनगंज के घरों में चोरों का आतंक खत्म! मासूमों के जेवर लौटे, 5 शातिर गिरफ्तार

    January 13, 2026

    छठ घाट से अपहरण और हत्या: चचेरा भाई एवं बहनोई गिरफ्तार, पलामू पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

    October 30, 2025

    हथियार और ड्रग्स की सीमा पार सप्लाई के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार: आलोक कुमार दूबे,; महासचिव झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी

    October 23, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.