चतरा कॉलेज के सामने हैलीपैड मैदान में आज जिला नियोजनालय, चतरा के द्वारा एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक चतरा जनार्दन पासवान और कुमार उज्ज्वल दास (सिमरिया) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ किया गया और इसके बाद अतिथियों ने मेले में लगी विभिन्न कंपनियों की स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा युवाओं से संवाद किया। रोजगार मेला में विभिन्न क्षेत्रों की 21 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। तकनीकी, अर्ध-तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए ऑन-द-स्पॉट साक्षात्कार का आयोजन किया गया। जिले के सैकड़ों युवा-युवतियों ने इस…
Author: Sankalan News
चतरा। झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वाधान में जिला ओलम्पिक संघ के सहयोग से शनिवार को स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 20 सितम्बर से 27 दिसंबर तक आयोजित 8 दिवसीय खेलो झारखण्ड का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा सांसद कालीचरण सिंह और उपायुक्त कृतिश्री जी औरविशिष्ट अतिथि के रूप में सिमरिया के भाजपा विधायक कुमार उज्ज्वल,जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी, उपविकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिंहा,आरक्षी अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल,जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार,जिला क्रीड़ा पदाधिकारी कैलाश राम,जिला ओलम्पिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रेश शर्मा,सचिव राकेश सिंह, कोषाध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी,सांसद प्रतिनिधि प्रफुल्ल पांडे तथा विधायक प्रतिनिधि…
Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त, श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध खनन के विरुद्ध अंचलवार और कार्यालयवार की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। जिला खनन पदाधिकारी, चतरा ने बैठक में बताया कि अंचलाधिकारी मयूरहण्ड, कुन्दा, ईटखोरी एवं कान्हाचट्टी से कैटेगरी 1 बालूघाटों एवं नदीघाटों का नक्शा और स्पष्ट विवरण उपलब्ध कराने हेतु पत्र निर्गत किया गया है। शेष अंचलों टंडवा, सिमरिया और लावालौंग से प्रतिवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। इस पर उपायुक्त, चतरा…
Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में आज दुर्गापूजा 2025 को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिले के सभी थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी, शांति समिति के सदस्य तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बैठक का प्रारंभ उपायुक्त ने सभी शांति समिति के सदस्यों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद उन्होंने थाना स्तर पर आयोजित शांति समिति की बैठकों की विस्तृत जानकारी ली और जहां-जहां बैठकें अभी तक नहीं हुई हैं, वहां शीघ्र बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। बैठक…
Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत में जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं, हिट एंड रन मामलों एवं गुड सेमैरिटन पॉलिसी के क्रियान्वयन की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम के लिए सभी विभागों को समन्वित एवं ठोस कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में सड़क सुरक्षा नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और इसके लिए व्यापक जांच…
चतरा। जिला खेल विभाग के तत्वाधान में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में 18 व 19 सितंबर को आयोजित किया जा रहा जिला स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता विवादों के घेरे में आ गया है। खेल कूद युवा कार्य निदेशालय द्वारा पत्रांक 554 दिनांक 10/09/25 के माध्यम निकाले गए पत्र में उल्लेख है कि जिला स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता में जिला खेल पदाधिकारी,संबंधित जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला शिक्षा अधीक्षक,जिला खेल समन्वयक,खेल प्रशिक्षक (कोच),संबंधित खेल संघ के पदाधिकारी एवं शारीरिक शिक्षक का सहयोग प्राप्त करना है। परंतु आश्चर्यजनक रूप से सभी नियमों को ताक पर रखते हुए जिला में आयोजित चयन प्रतियोगिता…
चतरा जिला खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में 18 एवं 19 सितम्बर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में दो दिवसीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। इस आयोजन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से लगभग 200 खिलाड़ी पहुंचे और एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, बैडमिंटन एवं कुश्ती जैसे खेलों में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। प्रतिभाओं को मिला मंच जिला क्रीड़ा पदाधिकारी ने बताया कि यह चयन प्रतियोगिता जिले के खिलाड़ियों के लिए बड़ा अवसर है। 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र एवं जे॰एस॰एस॰पी॰एस॰ के लिए किया…
Ranchi : राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची परिसर में आयोजित “East Tech Symposium-2025” (Defence Expo) कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन राज्य के लिए महत्वपूर्ण दिन है। राजधानी रांची की स्थित वीर टाना भगत इंडोर स्टेडियम परिसर खेलगांव में केंद्रीय रक्षा मंत्रालय की ओर से “ईस्ट टेक सिम्पोजियम-2025” का ऐतिहासिक आयोजन किया जा रहा है। ये आयोजन अपने आप में एक विशिष्ट कार्यक्रम है जिसमें रक्षा क्षेत्र के कई नए आयाम…
चतरा। चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर आज शुक्रवार को चतरा पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के बुच्चीडाढ़ी गांव से सुरेन्द्र कुमार नाम के एक अपराधी को एक देशी कट्टा और एक गोली के साथ गिरफ्तार किया।अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में चतरा एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक अपराधी ने अपने घर में अवैध देशी कट्टा एवं गोली रखा हुआ है। सूचना का सत्यापन किया गया एवं त्वरित कार्रवाई करने के लिए चतरा के एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम…
चतरा। चतरा जिले में इन दिनों साईबर अपराधियों द्वारा भोले भाले लोगों के बैंक खाता में सेंधमारी कर लाखों रु उड़ाने का खेल चल रहा है। चतरा पुलिस ने ऐसे ही एक मामले का पर्दाफाश करते हुए देवघर जिले के खागा गांव से एक साईबर अपराधी मुन्ना मंडल (29 वर्ष) पिता बीरबल मेहता को गिरफ्तार किया है। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने आज आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि प्रतापपुर थाना क्षेत्र के टंडवा गांव के अशोक कुमार प्रजापति के बैंक खाता से साईबर अपराधियों ने सात लाख रु की निकासी कर ली थी। इस संबंध में थाना कांड संख्या…
