Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » अवैध खनन परिवहन व भंडारण पर नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित
    Chatra News

    अवैध खनन परिवहन व भंडारण पर नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त, श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध खनन के विरुद्ध अंचलवार और कार्यालयवार की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई।

    जिला खनन पदाधिकारी, चतरा ने बैठक में बताया कि अंचलाधिकारी मयूरहण्ड, कुन्दा, ईटखोरी एवं कान्हाचट्टी से कैटेगरी 1 बालूघाटों एवं नदीघाटों का नक्शा और स्पष्ट विवरण उपलब्ध कराने हेतु पत्र निर्गत किया गया है। शेष अंचलों टंडवा, सिमरिया और लावालौंग से प्रतिवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। इस पर उपायुक्त, चतरा ने सभी संबंधित अंचल अधिकारियों को आवश्यक प्रतिवेदन नक्शा के साथ अविलम्ब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

    बैठक में माह अगस्त 2025 में अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई पर भी चर्चा हुई। चतरा, ईटखोरी, कान्हाचट्टी, कुन्दा, लावालौंग और सिमरिया अंचलों में प्राथमिकी शून्य रहने पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को अपने क्षेत्रान्तर्गत सक्रिय औचक छापामारी अभियान चलाने का निर्देश दिया।

    उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि सरकारी योजनाओं में लघु खनिजों की आपूर्ति केवल वैध ई-परिवहन चालान के माध्यम से सुनिश्चित की जाए, ताकि अवैध खनन एवं परिवहन को रोका जा सके और जिले में राजस्व संग्रह बढ़ाया जा सके।

    जिला खनन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में अगस्त तक 73 वाहनों को जप्त करते हुए 40 प्राथमिकी दर्ज की गई तथा अवैध परिवहन में ₹12,13,532 की दंड राशि वसूल की गई। वहीं, वित्तीय वर्ष 2025-26 में अगस्त तक 95 वाहन जप्त किए गए और 39 प्राथमिकी दर्ज की गई, जबकि अवैध परिवहन में 105 वाहन जप्त कर ₹18,98,730 की दंड राशि वसूली गई।

    बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार अग्रवाल, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री राहुल मीणा, अपर समाहर्ता श्री अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा एवं सिमरिया, जिला खनन पदाधिकारी श्री मनोज टोप्पो, सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी, कोल परियोजना के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    उपायुक्त, श्रीमती कीर्तिश्री जी ने अवैध खनन पर कड़ी निगरानी बनाए रखने और सभी अधिकारियों को सक्रिय रहकर कार्रवाई सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : महाराणा प्रताप जयंती पर कुल्लू मोड़ का नामकरण, लगा ‘गया महाराणा प्रताप चौक’ का बोर्ड

    May 9, 2026

    Chatra News : वीर महाराणा प्रताप सिंह जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, शौर्य और बलिदान को किया गया याद।

    May 9, 2026

    Chatra News : महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, दहेज के लिए हत्या करने का लगाया गया आरोप

    May 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : महाराणा प्रताप जयंती पर कुल्लू मोड़ का नामकरण, लगा ‘गया महाराणा प्रताप चौक’ का बोर्ड May 9, 2026
    • Chatra News : वीर महाराणा प्रताप सिंह जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, शौर्य और बलिदान को किया गया याद। May 9, 2026
    • Chatra News : महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, दहेज के लिए हत्या करने का लगाया गया आरोप May 9, 2026
    • Chatra News : वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कमात, शुरू हुआ सात दिवसीय शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ..! May 8, 2026
    • Chatra News : रेड क्रॉस में मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस, सिविल सर्जन ने किया झंडोत्तोलन May 8, 2026
    • Chatra News : ब्लड डोनेशन कैंप के अभाव का दंश झेल रहा चतरा ब्लड बैंक,खुद की पहचान और रक्त मित्र समूह के भरोसे जरूरतमंदों की बच रही जान May 8, 2026
    • Chatra News : तेज रफ्तार भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई: चतरा एसडीओ ने जोरी बाजार सीमा में लगाया नो-एंट्री May 8, 2026
    • चतरा में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को ट्रक ने रौंदा, गया-चतरा मार्ग पर आक्रोशित ग्रामीणों का चक्का जाम May 8, 2026
    • Chatra News : अवैध संचालित मां भद्रकाली स्टोन क्रेशर को उपायुक्त और डीएमओ ने किया सील May 8, 2026
    • Ranchi News : चलती ट्रेन में अवैध देशी पिस्तौल लहराकर यात्रियों को धमकाने वाले दो अपराधियों को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार May 7, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.