रांची:डोरंडा से मुस्लिम महिलाओं द्वारा निकाली गई आई लव मोहम्मद लिखने पर कानपुर में हुए 25 मुस्लिम पर मामले को लेकर विरोध मार्च निकाला गया जिसको नेतृत्व निगार सुलताना के द्वारा किया गया जिसमें बड़ी संख्या में डोरंडा की मुस्लिम महिलाएं व बच्चे जुलूस में साथ-साथ चल रहे थे जुलूस का रूट बेलदार मोहल्ला होते हुए मनीटोला पत्थर रोड हाथी खाना झंडा चौक से यूनुस चौक होते हुए राजेंद्र चौक की तरफ से रिसालदार मैदान पहुंच कर समापन किया गया। जुलूस में उत्तर प्रदेश सरकार होश में आओ मुसलमानों को न्याय दो असंवैधानिक गिरफ्तारीया बंद करो तथा लब्बैक या रसूल…
Author: Sankalan News
Chatra : सशस्त्र सीमा बल की 35वीं वाहिनी ने संजीव कुमार, कमाडेंट के दिशा निर्देशन पर वाहिनी मुख्यालय चतरा में हिंदी पखवाडा का आयोजन किया गया जिसमे वाहिनी के कार्मिको ने बढ़ चढ़कर हिसा लिया व वाहिनी कार्मिको को नीरज कुमार सिंह, उप कमान्डेंट के द्वारा अवगत कराया गया कि 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा द्वारा हिन्दी को “राज्यभाषा” के रूप में अंगीकृत किये जाने की स्मृति में भारत सरकार द्वारा प्रति वर्ष 14 सितम्बर को “हिन्दी दिवस” के रूप में मनाया जाता है I हिंदी के प्रति कार्मिको में जागरूकता लाने तथा सरकारी काम-काज में उसके प्रयोग को…
समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में आज शिक्षा विभाग की सभी इकाइयों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विद्यालयों में शिक्षा की स्थिति, विद्यार्थियों की प्रगति और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कुछ प्रखण्डों का प्रदर्शन अपेक्षित स्तर पर नहीं है। इस पर उपायुक्त ने संबंधित प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारियों चतरा, हंटरगंज एवं सिमरिया को सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया और कहा कि एक सप्ताह के भीतर सभी मानकों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जाए। बैठक…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड (जमशेदपुर) की बेटी एवं बॉलीवुड गायिका शिल्पा राव ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायिका का पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर शिल्पा राव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई मौकों पर हमारी बेटियों ने राष्ट्रीय फलक पर राज्य का नाम रोशन किया है। आपकी यह सफलता झारखंड की युवा पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करेगा। मुख्यमंत्री ने शिल्पा राव से कहा कि आपको मिला…
Ranchi : झारखंड स्वास्थ्य विभाग के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के कर-कमलों से लगभग 200 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा, जिनमें 100 सरकारी डॉक्टर और लगभग 100 अनुबंध पर डॉक्टर शामिल होंगे। 25 तारीख को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। यह केवल नियुक्तियों का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि झारखंड के हर गाँव और गली तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाने का एक महापर्व है। इससे पूर्व भी स्वास्थ्य विभाग ने निरंतर कदम आगे बढ़ाए हैं। हाल ही में 91 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी और 126 संविदा पर…
Chatra : दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ को देखते हुए, चतरा के सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) जहुर आलम ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर नो-एंट्री का समय बढ़ा दिया है।पहले यह समय रात 9 बजे तक था, जिसे अब बढ़ाकर 22 से 28 सितंबर तक रात 10:30 बजे तक कर दिया गया है। इसके बाद, 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रात 2 बजे तक नो-एंट्री लागू किया गया है। यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि दुर्गा पूजा के कारण लोग देर रात तक बाजारों में खरीदारी कर रहे हैं। भारी वाहनों की आवाजाही से भीड़ में…
हजारीबाग। सामाजिक सरोकार और जनहित के कार्यों में सक्रिय हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट ने एक बार फिर जरूरतमंद परिवार की आवाज प्रशासन तक पहुंचाई है। ट्रस्ट के संज्ञान में मामला आने पर मो. मंसूर, पिता मो. यूनुस, निवासी लाखे (थाना मुफस्सिल, जिला हजारीबाग) की दयनीय स्थिति को नगर निगम आयुक्त के समक्ष रखा गया। मौजूदा समय में बरसात के दिनों में मो. मंसूर का परिवार छप्पर के घर में रहकर बेहद कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा था। इस समस्या पर ध्यान दिलाते हुए ट्रस्ट ने नगर आयुक्त महोदय से प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ दिलाने का आग्रह किया। नगर निगम…
Chatra : हंटरगंज के आरएनएम डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्राचार्य एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में भूगोल विभाग की व्याख्याता प्रो पूजा सिंह के नेतृत्व में एक दिवसीय शैक्षणिक टूर पर बिहार के प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय और राजगीर स्थित शांति स्तूप का विद्यार्थियों ने अवलोकन किया।देश के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को नजदीक से जानने का मौका मिला।इस प्राचीन धरोहर को नजदीक से जानने के बाद शोध करने की दिशा में सूद मंद साबित होगा।इस दौरान विद्यार्थियों ने नालंदा विश्वविद्यालय और राजगीर का विश्व शांति स्तूप का भ्रमण कर कई बिंदुओं में कुछ जानने की उत्सुकता देखी गई।छात्रों ने सबसे…
चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल की बेहतर पुलिसिंग का नतीजा है कि भुक्तभोगी के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में महज एक दिन में ही हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बड़े ही ड्रामाई अंदाज में कार्रवाई करते हुए रेलवे में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले बिहार के औरंगाबाद और पटना निवासी को गया से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार रेलवे में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर फ्रॉड करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर गहन पूछ ताछ किया गया। पूछ ताछ में दोनों ने अपने…
गिरिडीह: जिले में देवरी प्रखंड के रहने वाले प्रवासी युवा मजदूर शुभांकर पासवान ने बीते दिनों मुंबई में फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली थी। शुभांकर देवरी के मारुडीह पंचायत अंतर्गत बुचाडीह निवासी नकुल पासवान का 19 वर्षीय पुत्र था, जो मुंबई सेंट्रल में रहकर एक निजी कम्पनी में मजदूरी किया करता था। इसी दौरान उसने बीते गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘मेरी जिंदगी का आख़री वीडियो’ लिखकर पोस्ट किया। जिसके बाद कमरे की छत पर लगी अलबेस्टस के पाइप में फंदे से झुलकर अपनी जान दे दिया था।सोमवार को उसका शव उसके पैतृक गांव लाया गया, जहाँ…
