Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » दुर्गापूजा 2025 को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए गए सख्त निर्देश
    Chatra News

    दुर्गापूजा 2025 को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए गए सख्त निर्देश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में आज दुर्गापूजा 2025 को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिले के सभी थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी, शांति समिति के सदस्य तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बैठक का प्रारंभ उपायुक्त ने सभी शांति समिति के सदस्यों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद उन्होंने थाना स्तर पर आयोजित शांति समिति की बैठकों की विस्तृत जानकारी ली और जहां-जहां बैठकें अभी तक नहीं हुई हैं, वहां शीघ्र बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया।

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि दुर्गापूजा का पर्व जिले में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को सजग रहते हुए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने बैठक में स्पष्ट कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट करने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को सक्रिय कर दिया गया है जो निरंतर निगरानी रखेगा। उन्होंने सभी पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा ड्रोन के माध्यम से निगरानी करने की भी बात कही।

    बैठक में विद्युत विभाग को सभी पंडालों का निरीक्षण कर लूज तारों की मरम्मत और विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। नगर परिषद को पूरे शहर की सफाई, कूड़ा उठाव, नालियों की सफाई तथा पेयजल की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। स्वच्छता प्रमंडल विभाग को भी पेयजल आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा गया, ताकि दुर्गापूजा के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

    लगातार हो रहे बारिश को देखते हुए उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारियों और अंचल अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश देते हुए कहा कि नदी, तालाब और अन्य जलजमाव स्थल पर जलस्तर बढ़ा हुआ है, ऐसे में विसर्जन स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। सभी विसर्जन घाटों पर वायरकेटिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके साथ ही सभी प्रखंडों में कंट्रोल रूम संचालित करने का निर्देश दिया गया ताकि किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल प्राप्त हो और त्वरित कार्रवाई की जा सके।

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि विधि-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि बैठक के दौरान या उसके बाद कोई भी ऐसी सूचना मिलती है जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है, तो उसे तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जाए ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।

    इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल, वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीणा, जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा/सिमरिया/टंडवा, सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी, शांति समिति के सदस्य समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों और समिति सदस्यों से सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जिले में दुर्गापूजा का पर्व शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के माहौल में सम्पन्न कराना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.