Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » हजारीबाग में मानवीय पहल: जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने पीड़ित परिवार को दिलाया राहत,हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट के अनुरोध पर कुछ ही घंटों में बना राशन कार्ड, आर्थिक सहयोग कर पेश की इंसानियत की मिसाल
    Hazaribagh News

    हजारीबाग में मानवीय पहल: जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने पीड़ित परिवार को दिलाया राहत,हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट के अनुरोध पर कुछ ही घंटों में बना राशन कार्ड, आर्थिक सहयोग कर पेश की इंसानियत की मिसाल

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग । दुर्घटना के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे एक 25 वर्षीय युवक के परिवार की मदद कर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत किया। मामला हजारीबाग जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र के जबरा स्थित ब्राम्बे आवास का है, जहां 29 अगस्त को सड़क दुर्घटना में इरशाद अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।दुर्घटना में उनका बायां पैर टूट गया और परिवार के पास इलाज कराने के लिए पर्याप्त साधन नहीं थे। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती की कोशिश भी जानकारी और संसाधनों के अभाव में टलती रही। बाद में 9 सितम्बर को किसी के सहयोग से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन ऑपरेशन के लिए आवश्यक सामग्रियों की खरीद और आयुष्मान कार्ड न होने के कारण इलाज अधर में लटक गया। परिवार की मजबूरी को देखते हुए हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। ट्रस्ट के आग्रह पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में पीड़ित की मां का राशन कार्ड बनवाया और साथ ही आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। इस मानवीय कदम से पीड़ित युवक का इलाज अब संभव हो सका है। हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम न केवल जरूरतमंद परिवार को राहत देने वाला है, बल्कि प्रशासनिक संवेदनशीलता की एक मिसाल भी है। ट्रस्ट ने आशा जताई कि भविष्य में भी ऐसे अधिकारी समाज के गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आते रहेंगे।

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Hazaribagh News : दिनदहाड़े बैंक लूट का हजारीबाग पुलिस ने किया खुलासा अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत 3 शातिर अपराधियों को धर दबोचा, करोड़ों का सोना-नकदी बरामद!

    May 3, 2026

    Hazaribagh News : मिलेनियम पब्लिक स्कूल के छात्रों ने रचा सफलता का नया इतिहास, यावर हुसैन जिले के टॉप 10 में शामिल

    April 17, 2026

    Hazaribagh News हजारीबाग-चतरा में बौद्ध संस्थान की मांग तेज, संजय मेहता ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

    April 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Ranchi News : मुख्यमंत्री ने प्रतिभाशाली बाल तैराक इशांक सिंह को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उन्हें 5 लाख रुपए का चेक, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया सम्मानित। May 7, 2026
    • Chatra News : परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्रदर्शन, पीएम. श्री. उत्क्रमित उच्च विद्यालय लावालौंग ने रचा इतिहास May 7, 2026
    • Chatra News : नशे की लत तोड़ो, स्वस्थ भारत बनाओ: चतरा कॉलेज में एसएसबी का जोरदार जागरूकता अभियान! May 7, 2026
    • Chatra News : दिव्यांग शिक्षक अजय राणा बने मिसाल, संघर्ष और सेवा की कहानी ने जीता दिल May 7, 2026
    • Chatra News : बिजली विहीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यादव नगर May 7, 2026
    • Chatra News : महंगाई के विरोध में चतरा झामुमो का धरना-प्रदर्शन,केंद्र सरकार के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी May 7, 2026
    • Chatra News : पारिवारिक विवाद में भाई ने की भाई की हत्या , भाई, भौजाई व एक अन्य हिरासत में May 7, 2026
    • Chatra News : 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार : गिद्धौर पुलिस की सशक्त छापेमारी, 3 बाइक व 6 मोबाइल जब्त May 7, 2026
    • Chatra News : चतरा में दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत May 6, 2026
    • Chatra News : बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर पेड़ गिरने से चारदीवारी ध्वस्त, निर्माण में अनियमितता के आरोप May 5, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.