लावालौंग/चतरा : प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत सिलदाग गांव में बीते दिन तेज बारिश के दौरान कुदरत की कहर से एक गरीब परिवार को आजीविका पर गहरा असर पड़ा है। इनका वज्रपात से दो पशुओं की मौत हो गई। वज्रपात की चपेट में आकर गांव के रामप्रवेश यादव की एक गाय और विलास यादव का एक बैल घटनास्थल पर ही मर गया। इस घटना से दोनों परिवारों को लगभग 80 हजार रुपए से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र के अधिकांश लोग खेती और पशुपालन पर ही निर्भर रहते हैं। ऐसे में पशुओं की असमय मौत…
Author: Sankalan News
लावालौंग/चतरा : प्रखण्ड में स्थित 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल चतरा के कमांडेंट श्री संजीव कुमार के दिशानिर्देश में “सी” समवाय 35वीं वाहिनी एसएसबी द्वारा लावालौंग में आयोजित पांच दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का समापन सोमवार को किया गया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में द्वितीय कमान अधिकारी श्री रमेश कुमार और उप कमांडेंट श्री नीरज कुमार सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशंसा पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि ब्यूटी पार्लर का कोर्स महिलाएं घर पर रहकर भी कर सकती हैं। साथ ही सशस्त्र सीमा बल…
Chatra : समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में जिले में राजस्व से संबंधित विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के राजस्व प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन चर्चा करते हुए अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में मुख्य रूप से दाखिल-खारिज, भू-मापी, राजस्व न्यायालय के लंबित मामलों, गैर-मजरूआ भूमि के ऑनलाइन सर्वे सहित राजस्व संबंधी अन्य विषयों की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त महोदया ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी लंबित मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को समय पर न्याय…
चतरा : जिले के चतरा कॉलेज चतरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने दिया एक दिवसीय धरना। धरना के दौरान कॉलेज के प्रिंसपल कार्यालय के मुख्य गेट में ताला लगा नारेबाजी किया। एवीबीपी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि स्नातक सेमेस्टर वन 2024 – 28 के परीक्षा परिणाम में निहित त्रुटियों को अविलंब संशोधित कर पुनः परिणाम जारी किया जाय। चतरा कॉलेज के लगभग 50% विद्यार्थियों को प्रमोट कर दिया गया है।मामले को लेकर अभाविप ने पूर्व में भी विज्ञप्ति दिया गया था। परंतु विज्ञप्ति के आलोक में विश्वविद्यालय द्वारा कोई कारवाई नहीं की गई। अभाविप स्थापना से…
प्रतापपुर: चतरा उपायुक्त श्रीमती कृतिश्रीजी के निर्देश पर जिले में अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में प्रतापपुर टास्क फोर्स टीम ने कुन्दा थाना क्षेत्र के बरवाडीह में संचालित अवैध ऋषु नर्सिंग होम हॉस्पिटल को रविवार को सील कर दिया है। छापेमारी में नर्सिंग होम के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। संचालक से पूछे जाने पर बताया गया कि लाइसेंस हेतु दस्तावेज अप्लाई किये गए हैं। लेकिन अप्लाई से जुड़े भी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए। अंचलाधिकारी विकास टुडू ने बताया कि छापेमारी में वैध दस्तावेज नहीं मिले। प्रतापपुर चिकित्सक प्रभारी डॉ…
Ranchi : कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड द्वारा आज श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची में आयोजित हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्मिक सचिव श्री प्रवीण टोप्पो ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय एकता, संस्कृति और संवाद की सशक्त भाषा है। उन्होंने कहा कि हिंदी ने प्रशासनिक कार्यों को सरल और जनसामान्य तक सुगम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हिंदी भाषा को और अधिक सरल, सहज तथा समृद्ध बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन, प्रशासनिक कार्यों तथा तकनीकी क्षेत्रों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा…
हजारीबाग। समाजसेवी संजर मलिक के ससुर और नवाबगंज के वरिष्ठ नागरिक कैसुरुल हसन खान उर्फ़ क़ैसर खान का इंतक़ाल हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और रांची के ऑर्किड हॉस्पिटल में इलाजरत थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें रिम्स ले जाया गया, जहां देर रात लगभग 2:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हजारीबाग और आसपास के क्षेत्रों में गहरा शोक फैल गया। आज शाम 5 बजे असर की नमाज़ के बाद खिरगांव कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया। अंतिम यात्रा में परिवारजन, रिश्तेदार और बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। सभी ने उनके लिए…
Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने डीजीपी मामले में राज्य सरकार को फिर आड़े हाथों लिया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार द्वारा झारखंड की पुलिस व्यवस्था और प्रशासन को बंधक बनाकर सत्ता का खेल खेला जा रहा है जिसका दुष्परिणाम यह है कि 17 सीनियर डीएसपी के प्रमोशन की प्रक्रिया महीनों से ठप पड़ी है। पुलिसकर्मी अपने हक़ से वंचित हैं क्योंकि सरकार ने एक अवैध नियुक्ति को ज़बरदस्ती थोप रखा है। कहा कि संविधान और क़ानून की धज्जियाँ उड़ाकर सिर्फ़ और सिर्फ़ अपने भ्रष्टाचार को बचाने के लिए राज्य सरकार ने पूरी…
Chatra : भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली से प्राप्त निर्देश के आलोक में शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था एवं रख-रखाव की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सभी ताले, सील, रिकॉर्ड एवं सुरक्षा व्यवस्था की भौतिक जांच की गई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को वेयरहाउस की साफ-सफाई, नियमित मॉनिटरिंग एवं सभी उपकरणों के समय-समय पर परीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के क्रम में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष/सचिव एवं…
Chatra : झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (पलाश) के तत्वावधान में आज जिले में आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना का शुभारंभ किया गया। समाहरणालय परिसर से उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने दो मालवाहक वाहनों और तीन सवारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि यह योजना ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा यह योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए एक नया अवसर लेकर आई है। नियमित संचालन, पारदर्शी प्रबंधन और सक्रिय भागीदारी से न केवल दीदियों की आय में वृद्धि होगी बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता…
