Author: Sankalan News

गिरिडीह : बगोदर विधानसभा क्षेत्र के चिरवा में शनिवार को JLKM के बैनर तले एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के केंद्रीय वरीय पदाधिकारी मोती लाल महतो, शेख शाहिद, दिनेश साहू, मनोज यादव, डॉ. सलीम अंसारी, ललिता कुमारी, मो. शाहिद अंसारी, धर्मपाल महतो, उमेश कुमार, प्रेमचंद साहू, अमजद खान सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।समारोह में वक्ताओं ने संगठन की विचारधारा और जयराम महतो के जनोन्मुखी नेतृत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि JLKM जनता की आवाज़ को सशक्त करने हेतु निरंतर कार्यरत है।इस अवसर पर चिरवा क्षेत्र के लगभग 200 से अधिक लोगों —…

Read More

लावालौंग: प्रखंड मुख्यालय स्थित डीएवी शिक्षादीप स्कूल में शनिवार को सेव एनर्जी सेव अर्थ कार्यक्रम के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में कक्षा पांचवी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति और रंगों के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण तथा पृथ्वी की सुरक्षा का संदेश समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए स्कूल के निदेशक अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर ऊर्जा बचत,पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को सुरक्षित रखने की भावना को विकसित करना है।उन्होंने…

Read More

चतरा जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के तहत उपायुक्त, चतरा कीर्तिश्री जी ने सदर अस्पताल, चतरा में कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में चतरा के विधायक जनार्दन पासवान, अनुमंडलीय पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद और जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त द्वारा सदर अस्पताल परिसर से दो मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ हुआ। साथ ही ब्रेस्ट कैंसर जांच शिविर का भी विधिवत उद्घाटन किया गया। यह मोबाइल…

Read More

Chatra : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा को लेकर विभागीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखण्डवार शैक्षणिक स्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान सिमरिया प्रखण्ड के स्टूडेंट डाटा प्रोग्रेशन की स्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की। साथ ही प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को खराब स्थिति वाले विद्यालयों में अनुश्रवण कर स्थिति में सुधार लाने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में प्रखण्ड एम.आ.ई.एस. समन्वयक, चतरा अजय कुमार…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में लातेहार जिला में प्रस्तावित टाइगर सफारी प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन देखा। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के समक्ष अधिकारियों ने टाइगर सफारी प्रोजेक्ट से संबंधित विस्तृत जानकारी रखी। मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने अवगत कराया कि यह प्रोजेक्ट झारखंड का पहला टाइगर सफारी प्रोजेक्ट होगा। लातेहार जिला के पुटूवागढ़ क्षेत्र में इसका निर्माण किया जाना प्रस्तावित है जो पलामू टाइगर रिजर्व से बाहर का क्षेत्र है। इस निमित्त विभाग द्वारा भूमि चिन्हित कर ली गई है। टाइगर सफारी प्रोजेक्ट बेतला नेशनल पार्क के नजदीक क्षेत्र में बनाए…

Read More

रांची :रांची शहर में 4 अक्टूबर की रात डोरण्डा थाना क्षेत्र स्थित सत्यभामा अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनका संबंध कुख्यात सुजीत सिन्हा गिरोह और कोयलांचल शांति सेना (K.S.S) से बताया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 17 अक्टूबर की रात करीब 12:30 बजे सूचना मिली कि पहले की फायरिंग में शामिल आरोपी अनगड़ा की ओर से बीआईटी मेसरा के रास्ते किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं।सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा के नेतृत्व में गठित टीम…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जैप-1 ग्राउंड डोरंडा रांची में आयोजित 20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट- 2025 के समापन समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस विभाग किसी भी राज्य की रीढ़ होती है। पुलिस विभाग की जिम्मेवारी वर्तमान समय में चुनौतियों से भरा है। राज्य में जैसे-जैसे विकास के आयाम आगे बढ़ते हैं पुलिस की चुनौतियां भी बढ़ती चली जाती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तकनीकी युग में हमारे पुलिस के जवान किस प्रकार अधिक से अधिक दक्षता हासिल करें यह अत्यंत जरूरी है। आज हमारी…

Read More

सिमरिया: इन दोनों सभी की जुबानी तथा डाक विभाग में हर्ष का माहौल देखा जा सकता है, क्योंकि पूरे भारतवर्ष में डाक व्यवसाय में ग्रामीण डाक जीवन बीमा एवं डाक जीवन बीमा में हजारीबाग प्रमंडल प्रथम स्थान प्राप्त कर डाक विभाग को गौरवान्वित किया है। इसके पूर्व में भी पांच करोड़ प्रीमियम करके के प्रथम स्थान प्राप्त किया गया था, लेकिन लगातार अच्छी कार्य को बढ़ावा देते हुए पुनः दिनांक 11 अक्टूबर को एक ही दिन में 8 करोड़ 28 लाख समथिंग प्रीमियम जमा कर भारत वर्ष में हजारीबाग प्रमंडल प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रचा गया इस उपलक्ष में…

Read More

Chatra : कान्हाचट्टी प्रखण्ड के बेंगोकला के मधुवा गांव में कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह , मंडल अध्यक्ष हेमराज साव के द्वारा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार “वोट चोर गद्दी छोड़ो” हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के तहत प्रखण्ड अध्यक्ष दीपक सिंह बोले कि केंद्र के NDA सरकार के प्रधानमंत्री और भारत की चुनाव आयोग के मिली भगत से देश भर में बड़े पैमाने पर वोट- चोरी और मतदाता – सूची में हेरा फेरी हो रहा है ।देश का लोकतंत्र खतरे में है। केंद्र की मोदी सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत से पूरे देश में वोट चोरी…

Read More

चतरा पुलिस को नक्सल उन्मूलन के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। नक्सली संगठन टीएसपीसी के एरिया कमांडर कुणाल उर्फ कुलदीप व रोहिणी गंझू ने शुक्रवार को चतरा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली कुणाल के विरुद्ध चतरा व पलामू क्षेत्र में 16 तथा रोहिणी के विरुद्ध 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बोकारो आईजी सुनील भास्कर के समक्ष नक्सलियों ने सरेंडर किया। यह सरेंडर चतरा पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने नक्सली कुणाल को सरेंडर कर मुख्य…

Read More