Author: Sankalan News

चतरा : छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं, आमजनों और व्रतियों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए चतरा अनुमंडल प्रशासन ने भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। एसडीएम जहूर आलम ने बताया कि छठ पर्व के दौरान शहरी क्षेत्रों, स्थानीय बाजारों और विभिन्न छठ घाटों की ओर जाने वाले मार्गों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। इस कारण किसी भी प्रकार की दुर्घटना या यातायात अवरोध की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।एसडीएम ने बताया कि विधि-व्यवस्था के संधारण और आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए…

Read More

Chatra : छठ महापर्व के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आज सूचना विज्ञान केंद्र, चतरा के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल से उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार अग्रवाल की संयुक्त अध्यक्षता में जिले के सभी संबंधित अधिकारियों के साथ ऑनलाइन माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में छठ पर्व के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी प्रखंडों में स्थित छठ घाटों की सफाई, समतलीकरण, प्रकाश व्यवस्था एवं पेयजल की उपलब्धता समय पर सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी…

Read More

Chatra : लावालौंग थाना क्षेत्र अन्तर्गत पोटम गांव निवासी शिबू भुइयां (उम्र 41 वर्ष) पिछले कई दिनों से लापता हैं। जानकारी के अनुसार, शिबू भुइयां काम के सिलसिले में पटना गए हुए थे। बताया जा रहा है कि वे 17 अक्टूबर 2025 को घर लौटने के दौरान रहस्यमय तरीके से गायब हो गए।परिजनों ने बताया कि 19 अक्टूबर को एक अनजान नंबर से फोन आया, जिसमें खुद शिबू भुइयां ने बताया कि उन्हें जेल हो गया है और 13 महीने की सजा मिली है, साथ ही परिवार को चिंता न करने की बात कही। हालांकि, जब परिवार वालों ने उसी…

Read More

चतरा : टंडवा प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी मॉल में बड़ा मामला सामने आया है। मॉल के एक कर्मी पर एक युवती ( ग्राहक) का अश्लील वीडियो बनाने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के सामने आते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।घटना गुरुवार की बताई जा रही है, जब मॉल परिसर में चेंजिग रूम में मॉल के कर्मी का संदिग्ध गतिविधि को लेकर युवती के द्वारा शोर मचाने पर मॉल में हड़कंप मच गया। सूचना पर टंडवा पुलिस मौके पर पहुँची और संबंधित युवक से पूछताछ शुरू है । सूत्रों…

Read More

लोक आस्था का महानपर्व छठ को लेकर चतरा शहर के सभी मुख्य घाटों पर साफ सफाई के साथ साथ जल शुद्धिकरण का कार्य जोर शोर से किया जा रहा है। इसके तहत नगर छठ घाटों को दुल्हन की तरह सजाने की कवायद शुरू कर दी गई हैं। जहां एक ओर छठ घाटों की सफाई हो रही है वहीं इन घाटों के जल की शुद्धिकरण को लेकर ब्लीचिंग पाउडर और चूना पानी में डालने का कार्य किया जा रहा है। इस बार हुई अति वृष्टि के कारण पानी से लबालब भरे छठ तालाबों की पानी को सुरक्षा की दृष्टिकोण से पंप…

Read More

झारखंड के चतरा जिले की स्वास्थ्य विभाग के मिशन डायरेक्टर शशि प्रकाश झा ने सदर अस्पताल में बड़ी कार्रवाई की है। दवा खरीद में अनियमितताओं की शिकायत पर वह गुरुवार देर शाम अस्पताल पहुंचे और व्यवस्थाओं का गहराई से निरीक्षण किया। चतरा सदर अस्पताल में दवाओं की खरीद को लेकर अनियमितताओं की गंभीर शिकायतों के बाद, स्वास्थ्य विभाग के मिशन डायरेक्टर शशि प्रकाश झा ने स्टोर का निरीक्षण किया। अस्पताल प्रबंधक प्रियरंजन नीरज से बीते तीन माह में दवाओं के सप्लाई ऑर्डर, आपूर्ति और खर्च से जुड़े दस्तावेज मांगे गए।निरीक्षण के दौरान मिशन डायरेक्टर ने दवा स्टोर में रखे गए…

Read More

कान्हाचट्टी/चतरा : आस्था और श्रद्धा के महापर्व छठ की तैयारियाँ कान्हाचट्टी प्रखण्ड क्षेत्र में पूरे जोश और उत्साह के साथ की जा रही हैं। जगह-जगह छठ घाटों की सफाई और सजावट का कार्य तेजी से चल रहा है। ग्रामीण अपनी सहभागिता से इस पावन पर्व को सुंदर और भव्य बनाने में लगे हुए हैं।गहरी नदी छठ घाट समिति के सदस्य शुक्रवार को सफाई अभियान में जुटे दिखे। समिति के अध्यक्ष प्रकाश दांगी ने बताया कि राजपुर थाना से लेकर गहरी नदी पुल तक सड़क के दोनों ओर लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में…

Read More

हजारीबाग | जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पेलावल ओपी पुलिस ने गुरुवार सुबह छड़वा डैम क्षेत्र में छापामारी कर 2.7 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है। पुलिस ने मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार किया, जो इस खेप को लुधियाना (पंजाब) ले जाने की तैयारी में थे।हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि छड़वा डैम के पास अफीम की खरीद-बिक्री होने वाली है। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमित कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने छापामारी कर ट्रक (PB10HG 0296) व तीन मोटरसाइकिलों को जब्त किया। तलाशी के…

Read More

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी द्वारा राज्य में बढ़ती हथियारों और रंगदारी की घटनाओं पर किए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यह मामला केवल बयानबाजी का विषय नहीं है, बल्कि इसका मूल कारण केंद्र सरकार की नीतियों और नियंत्रण में विफलता है। आलोक कुमार दूबे ने कहा, “कौवा कान लेके भाग गया ,यही कहावत बाबूलाल चरितार्थ कर रहे हैं। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार और गोलियों की सप्लाई हो रही है, और इसका इस्तेमाल व्यापारियों और व्यवसायियों को डराने और रंगदारी वसूलने के लिए किया जा…

Read More

लावालौंग/चतरा : 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के समवाय लावालौंग के द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान एसएसबी के जवानों ने आसपास अपने कैंप परिसर की साफ़ सफाई की, तथा अपने नज़दीक चौक-चौराहों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की भी सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में सी समवाय लावालौंग के प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह रावत एवं उप निरीक्षक आनंद सिंह के नेतृत्व में जवानों नेस्थानीय लोगों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि अपने आसपास के…

Read More