Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » कान्हाचट्टी प्रखण्ड में छठ महापर्व की तैयारी चरम पर, घाटों की साफ-सफाई और सजावट में जुटे ग्रामीण
    Chatra News

    कान्हाचट्टी प्रखण्ड में छठ महापर्व की तैयारी चरम पर, घाटों की साफ-सफाई और सजावट में जुटे ग्रामीण

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कान्हाचट्टी/चतरा : आस्था और श्रद्धा के महापर्व छठ की तैयारियाँ कान्हाचट्टी प्रखण्ड क्षेत्र में पूरे जोश और उत्साह के साथ की जा रही हैं। जगह-जगह छठ घाटों की सफाई और सजावट का कार्य तेजी से चल रहा है। ग्रामीण अपनी सहभागिता से इस पावन पर्व को सुंदर और भव्य बनाने में लगे हुए हैं।गहरी नदी छठ घाट समिति के सदस्य शुक्रवार को सफाई अभियान में जुटे दिखे। समिति के अध्यक्ष प्रकाश दांगी ने बताया कि राजपुर थाना से लेकर गहरी नदी पुल तक सड़क के दोनों ओर लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, नदी के गहरे हिस्सों में बांस की बैरिकेडिंग भी की जा रही है ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।व्रतियों के बैठने और पूजा करने के लिए समुचित स्थान तैयार किए जा रहे हैं। घाटों पर मिट्टी समतल करने, सजावट और फूलों की माला से सुंदर बनाने का कार्य भी तेजी से हो रहा है। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष जय प्रकाश दांगी, कोषाध्यक्ष पवन कुमार वर्मा, उपकोषाध्यक्ष राकेश कुमार, सचिव दीपक कुमार दांगी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।वहीं खाप गांव के युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक छठ घाट की सफाई की। गांव के भागी सिंह, अजित सिंह, संजीव कुमार सिंह और अन्य ग्रामीणों ने मिलकर पुल के समीप स्थित घाट को साफ-सुथरा बनाया। ग्रामीणों का कहना है कि छठ पर्व केवल धार्मिक अवसर नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सहयोग का प्रतीक है, इसलिए सभी अपने स्तर से योगदान दे रहे हैं।छठ पूजा को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। ठेकुआ, केला, गन्ना, अरवा चावल, नींबू, नारियल जैसी सामग्रियों की खरीदारी जोरों पर है। महिलाएं पारंपरिक गीतों की धुन में पूजा की तैयारी में जुटी हैं, जबकि युवा वर्ग जलाशयों की मरम्मत, रोशनी और सजावट के काम में सक्रिय हैं।ग्रामीणों की भागीदारी और प्रशासनिक सहयोग से इस बार कान्हाचट्टी प्रखण्ड के तमाम छठ घाटों पर भव्य दृश्य देखने को मिलेगा। आस्था, स्वच्छता और सामूहिक प्रयासों का यह संगम इस बार का छठ पर्व और भी विशेष बनाने जा रहा है।

    नितेश सिंह — संवाददाता, कान्हाचट्टी

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : उपायुक्त ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण, कार्यालय व्यवस्था एवं कर्मियों की उपस्थिति का लिया जायजा

    July 8, 2026

    Chatra News : सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में लावालौंग व कल्याणपुर की टीमों का रहा दबदबा

    July 8, 2026

    Chatra News : हंटरगंज में जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़,युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

    July 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : उपायुक्त ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण, कार्यालय व्यवस्था एवं कर्मियों की उपस्थिति का लिया जायजा July 8, 2026
    • Chatra News : सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में लावालौंग व कल्याणपुर की टीमों का रहा दबदबा July 8, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज में जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़,युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप July 7, 2026
    • Chatra News : लावालौंग के पारामातु गांव से राजस्थान काम करने गए युवक की संदिग्ध मौत। मृतक के परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप। विरोध में लावालौंग में सड़क जाम। July 7, 2026
    • Chatra News : लिंगानुपात में सुधार एवं भ्रूण लिंग जांच पर रोक को लेकर जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, उपायुक्त ने अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश July 6, 2026
    • Chatra News : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, उपायुक्त ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश July 6, 2026
    • Chatra News : अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ बिहार में 2.0 में रक्तमित्र विवेक केशरी हुए सम्मानित July 6, 2026
    • कान्हाचट्टी के अरुगड़ा गांव में देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को मिला कांग्रेस नेताओं का सहयोग, चंदा देकर दिया समर्थन July 5, 2026
    • Chatra News : सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करने का लिया संकल्प, राजद ने मनाया 30वां स्थापना दिवस July 5, 2026
    • शौच के लिए निकले युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, देल्हो गांव में मचा कोहराम, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम July 5, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.