लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह (साजिबार) गांव में जहरीले सांप के काटने से एक 16 वर्षीय युवक की मौत हो गई।मृतक की पहचान रुपेश कुमार, पिता प्रमोद ठाकुर के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार, रुपेश 11 अक्टूबर को रोज की तरह मवेशी चराने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान घर से कुछ ही दूरी पर उसे जहरीले सांप ने डस लिया। परिवार वालों ने तत्काल रुपेश को इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने हजारीबाग रेफरल अस्पताल भेज दिया।हजारीबाग में भी उसकी हालत में सुधार नहीं होने…
Author: Sankalan News
राँची। वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन (भा.पु.से.) के निर्देश पर राँची पुलिस ने कोयलांचल शांति सेना (K.S.S.) के नाम पर रंगदारी वसूलने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। इस गिरोह के सरगना प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा के इशारे पर काम करने वाले चार अपराधियों को पुलिस ने मंगलवार देर रात पार चुट्ट ओवरब्रिज के नीचे छापेमारी कर गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अपराधियों में इनामुल हक उर्फ बबलु खान, रवि आनंद उर्फ सिंघा, मोहम्मद शाहिद उर्फ अफरीदी खान, मोहम्मद सेराज उर्फ मदन तथा रिया सिन्हा (पत्नी सुजीत सिन्हा) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से तीन लोडेड पिस्टल, सात मैगजीन, 13…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल और युवा मामले विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार, सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक शेखर जमुआर एवं झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव मधुकांत पाठक ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को 24 से 26 अक्टूबर तक राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित होने वाली चौथी साउथ एशियन एथलेटिक्स फेडरेशन (सैफ) सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा। उद्घाटन समारोह 24 अक्टूबर को संध्या 6 बजे से…
लावालौंग/चतरा : प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत बांदु में 22 अक्टूबर 2025 दिन बुधवार को ग्रामीणों द्वारा छठ घाट की साफ सफाई की गई एवं छठ पूजा की बैठक उगन साहू की अध्यक्षता में की गई बैठक में सर्वसम्मति से पप्पू कुमार साहू को अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंहा को सचिव एवं नीतीश कुमार साहू को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।बैठक में ग्रामीणों ने निर्णय लिया की प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा हर्षोलाश के साथ धूम धाम से छठ पूजा मनाया जाएगा एवं छठ घाट की सजावट आकर्षक रूप में की जाएगी।बैठक को सफल बनाने में छठ पूजा के कार्यसमिति…
Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स एवं जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध अंचलवार एवं कार्यालयवार की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में माह सितम्बर 2025 में कुन्दा एवं लावालौंग अंचल से अवैध खनन के विरुद्ध प्राथमिकी या कार्रवाई शून्य रहने पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को सक्रिय मोड में रहकर अपने-अपने क्षेत्र में नियमित औचक छापामारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने…
चतरा। पुलिस लाइन चतरा और शहीद विनय भारती पार्क में मंगलवार को ‘पुलिस संस्मरण दिवस’ के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्र की सेवा और सुरक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों की स्मृति में था। इस अवसर पर, कर्तव्य पथ पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा अमर जवान शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करने से हुई। उन्होंने देश और प्रदेश की सेवा में प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीर पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन किया। इसके…
राँची। झारखण्ड सशस्त्र पुलिस-1,के परेड मैदान में “पुलिस संस्मरण दिवस परेड” का आयोजन श्रद्धा और सम्मान के साथ किया गया। इस समारोह में झारखण्ड राज्य सहित देश के विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों एवं अर्द्धसैनिक बलों के उन शहीदों को याद किया गया, जिन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा और जनसेवा के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया।कार्यक्रम में झारखण्ड के महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक सहित पुलिस मुख्यालय के वरीय अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर वाहिनी परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर सभी शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।इस वर्ष देशभर में पुलिस बलों और पैरामिलिट्री फोर्स के कुल…
चतरा. दीपो का त्योहार दीपावली के अवसर पर युवा समाजसेवी सह भावी नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी अभिषेक निषाद ने शहर के कई स्थानों पर दीप जलाकर अमर शहीदों को नमन किया. उन्होंने सबसे पहले फांसीहारी तालाब स्थित शहीद स्मारक स्थल पर दीया जलाकर शहीद जयमंगल पांडेय और शहीद नादिर अली खां को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद उन्होंने शहीद विनय भारती पार्क व जतराहीबाग चौक पर भी दीये जलाए. इस मौके पर अभिषेक निषाद ने शहरवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि दीपों का यह पर्व हमारे समाज में प्रेम, एकता और उजाले का संदेश देता है.…
Chatra : लावालौंग थाना क्षेत्र के लमटा पंचायत स्थित आतमपुर गाँव के जमीनी विवाद के हमला में घायल नवीन रिम्स में कठिनाइयों से जूझ रहा है।उक्त विषय की जानकारी देते हुए नवीन के पिता राधेश्याम प्रसाद नें बताया कि लगभग डेढ़ माह पूर्व नवीन को गाँव के ही अजय रविदास एवं विक्रम कुमार अपने परिजनों के साथ मिलकर हमला करके अधमरा करके फेंक दिया था।तब से लेकर अभी तक रिम्स में ही नवीन का इलाज चल रहा है।घटना के बाद लावालौंग पुलिस के द्वारा उल्टा हमारे ऊपर ही दबाव बनाकर धमकाते हुए केश करके जेल भेजने की बात कहा गया…
चतरा: भाजपा जिला कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान विधानसभा सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ हुआ, जिसमें पूर्व डीजीपी व पलामू सांसद बीडी राम मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने देशवासियों से विदेशी वस्तुओं के त्याग और देशी वस्तुओं के उपयोग का आह्वान किया। कार्यक्रम में चतरा विधायक जनार्दन पासवान ने कोरोना काल में भारत के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित टीके की विशेष सफलता पर प्रकाश डाला। भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता और पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा ने भारतीय उत्पादों के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ाने की महत्वपूर्ण भूमिका बताई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन…
