Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » हथियारों के जखीरा व कई कांडो में संलिप्त टीएसपीसी नक्सली संगठन के एरिया कमांडर कुणाल व रोहिणी गंझू ने पुलिस के समक्ष किया सरेंडर
    Chatra News

    हथियारों के जखीरा व कई कांडो में संलिप्त टीएसपीसी नक्सली संगठन के एरिया कमांडर कुणाल व रोहिणी गंझू ने पुलिस के समक्ष किया सरेंडर

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 17, 2025Updated:October 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा पुलिस को नक्सल उन्मूलन के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। नक्सली संगठन टीएसपीसी के एरिया कमांडर कुणाल उर्फ कुलदीप व रोहिणी गंझू ने शुक्रवार को चतरा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली कुणाल के विरुद्ध चतरा व पलामू क्षेत्र में 16 तथा रोहिणी के विरुद्ध 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बोकारो आईजी सुनील भास्कर के समक्ष नक्सलियों ने सरेंडर किया। यह सरेंडर चतरा पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने नक्सली कुणाल को सरेंडर कर मुख्य धारा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। एसपी की बातों से सहमत होकर नक्सली ने हथियार डालने का मन बनाया। नक्सलियों ने अपने हथियार एक एसएलआर, एक सेमी राइफल व लगभग 200 राउंड जिंदा कारतूस भी सरेंडर किया है। यहां बताते चले की चतरा सहित पूरे झारखंड में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान तेज हो गया है। पिछले कुछ माह में कई नक्सली मारे गए हैं। पुलिस के इस अभियान का ही असर है कि नक्सली सरेंडर कर रहे हैं। प्रमुख नक्सली घटनाओं का सारांश1. मुठभेड़ – 07.02.2024 (नरैनातरी)घटना: अफीम विनष्टीकरण से लौट रही पुलिस पर अचानक हमलापरिणाम: दो पुलिस जवान शहीदसंबंधित थाने: कुंदाधाराएँ: भा.दं.वि. 147,148,149,307,302, CLA Act 17(i)(ii)2. मुठभेड़ – 14.06.2024 (सिकिदाग जंगल)पुलिस व TSPC उग्रवादियों के बीच गोलीबारीकई आरोपी पकड़े गएकुंदा थाना कांड सं. 29/243. डबल मर्डर केस – 25.05.2024 (पंकज बिरहोर प्रकरण)TSPC नक्सलियों द्वारा दो ग्रामीणों की हत्याकारण: संगठन समर्थक को पुलिस को सौंपनाकुंदा थाना कांड सं. 27/244. मुठभेड़ – 21.10.2024 (तिरुदाग पहाड़ी)कुंदा पुलिस व TSPC के बीच झड़पआरोपी: उमेश सिंह खेरवार उर्फ नगीना व अन्यछतरपुर थाना कांड सं. 194/20245. मुठभेड़ – 20.07.2025 (अनगढ़ा जंगल)कुंदा पुलिस व TSPC उग्रवादियों के बीच गोलीबारीआरोपी: जोनल कमांडर शशिकांत, मुखदेव यादव आदिकुंदा थाना कांड सं. 21/25प्रमुख अभियुक्त1. रोहनी गंझू उर्फ रोहनी सिंह उर्फ पाहनपता: स. अनगढ़ा, थाना कुंदा, जिला चतराकुल दर्ज कांड: 10धाराएँ: भा.दं.वि., आर्म्स एक्ट, CLA Act, UAPA सहितप्रमुख थाने: कुंदा, मनातु (पलामू)नवीनतम कांड: मनातु थाना कांड सं. 59/25, दिनांक 14.09.20252. कुलदीप गंझू उर्फ पत्थर उर्फ कुणालपता: स. कोजरम, थाना कुंदा, जिला चतराकुल दर्ज कांड: 16धाराएँ: भा.दं.वि., BNS 2023, Arms Act, CLA Act, UAPAप्रमुख थाने: कुंदा, वशिष्ठनगर, छतरपुर, मनातुनवीनतम कांड: मनातु थाना पलामू कांड सं. 59/25, दिनांक 14.09.2025

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.