Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » 20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2025 के समापन समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन।
    Ranchi News

    20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2025 के समापन समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जैप-1 ग्राउंड डोरंडा रांची में आयोजित 20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट- 2025 के समापन समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस विभाग किसी भी राज्य की रीढ़ होती है। पुलिस विभाग की जिम्मेवारी वर्तमान समय में चुनौतियों से भरा है। राज्य में जैसे-जैसे विकास के आयाम आगे बढ़ते हैं पुलिस की चुनौतियां भी बढ़ती चली जाती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तकनीकी युग में हमारे पुलिस के जवान किस प्रकार अधिक से अधिक दक्षता हासिल करें यह अत्यंत जरूरी है। आज हमारी सरकार राज्य के पुलिस महकमें को ज्यादा से ज्यादा दक्ष बनाने की जिम्मेदारी को पूरा करने का हरसंभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि मैं उन सभी प्रतिभागियों एवं टीमों को बधाई देता हूं जिन्होंने इस प्रतियोगिता में अपने-अपने क्षेत्र में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं। साथ ही उन्हें भी मेरी हार्दिक बधाई जिन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेकर ईमानदारी पूर्वक प्रयास करना सबसे बड़ी बात है, इसके अतिरिक्त तीन उत्कृष्ट अनुसंधानकर्ताओं को भी पुरस्कृत किया गया है उन्हें भी मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि 20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2025 के प्रतिभागियों से अपेक्षा है कि प्रतियोगिता में भाग लेकर आपने जो भी ज्ञानार्जन किया है, उसका प्रयोग अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जाकर करेंगे। साथ ही मुझे उन चयनित प्रतिभागियों से पूर्ण आशा है कि वे अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट-2025 में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे।इस अवसर पर डीजीपी श्री अनुराग गुप्ता, अपर पुलिस महानिदेशक ए०सी०बी० श्रीमती प्रिया दूबे, पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान श्री मनोज कौशिक, पुलिस विभाग के वरीय एवं कनीय पदाधिकारीगण सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    जातीय जनगणना में ओबीसी कॉलम की मांग, 16 सितंबर को लोकभवन तक कांग्रेस का पैदल मार्च

    September 12, 2026

    बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा

    July 20, 2026

    भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक: नामकुम में तीन दिवसीय महा संवाद

    July 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.