चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यादव नगर की स्थिति बदहाल बनी हुई है। भवन जर्जर हो चुका है। प्लास्टर टूट टूट कर गिर रहा है। यहां कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में डर और असुरक्षा के माहौल में काम करने को मजबूर हैं। सबसे बड़ी समस्या केंद्र में बिजली नहीं रहने की बताई जा रही है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत सीएचओ ज्योति सौय समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई स्वास्थ्यकर्मियों का…
Author: Sankalan News
चतरा : बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी एवं आम जनता की समस्याओं को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जिला अध्यक्ष निलेश गया सेन की अध्यक्षता में चतरा समाहरणालय के समीप एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महंगाई पर नियंत्रण लगाने की मांग की। धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष निलेश गयासेन ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस,पेट्रोल-डीजल,खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम आसमान छू…
चतरा : जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के कोनी पँचायत के पकरिया कला गांव में आपसी विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई । मृतक की पहचान पकरिया कला के ही 32 वर्षीय युवक संतोष भुइँया के रूप में की गई। हालांकि थाना प्रभारी अभषेक कुमार सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी इस मामले की जांच कर रही है । इस मामले में तीन लोगो को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है । उम्मीद है कि हर मामले को सुलझाने वाले थाना प्रभारी इस मामले को भी जल्द सुलझा लेंगे । फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के…
चतरा। राजाटांड़ से कोलेश्वरी मंदिर के सुनसान रास्ते पर शाम ढलते ही गिद्धौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता। गश्त के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को देखते ही टीम ने घेराबंदी की। भागने की कोशिश की, लेकिन जवान पीछा कर पकड़ लिए। तलाशी में 27 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन बाइक और छह मोबाइल बरामद।गिरफ्तार तस्कर हैं—सिमरिया के पुंडरा गांव के सक्षम कुमार पांडेय उर्फ बादशाह (संजय पांडेय का पुत्र), राजा बाबु उर्फ राजा (महेंद्र प्रसाद का पुत्र), सोहरकला के दिनेश कुमार उर्फ रफ्तार (शंभू साव का पुत्र), टंडवा के बाजारटांड़ के मो. शाहबाज उर्फ मोनू (मो. कलीम का पुत्र) और गिद्धौर…
चतरा में दो अलग-अलग दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वशिष्टनगर थाना क्षेत्र के मुरेनवा में शादी समारोह से लौट रहे युवक की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टंडवा में अज्ञात कोल वाहन के चपेट में आने से दो स्कूटी सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब विकास कुमार शादी समारोह से वापस लौट रहा था। इसी दौरान एक तेज गति से आ रही ट्रक ने…
Chatra : कान्हाचट्टी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार को तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश के दौरान एक पेड़ गिरने से हाल ही में बनी चारदीवारी पूरी तरह ध्वस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई बच्चा या व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।बताया जा रहा है कि उक्त चारदीवारी का निर्माण महज दो महीने पूर्व ही कराया गया था। इतनी कम अवधि में ही इसके ढह जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण के दौरान मानकों की अनदेखी की…
Chatra : लावालौंग थाना कांड संख्या 79/25 में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त रौशन कुमार, पिता रविन्द्र प्रसाद, निवासी ग्राम आत्मपुर के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में पुलिस पदाधिकारी ASI सुधीर कुमार के द्वारा अभियुक्त के पैतृक आवास आत्मपुर पहुंचकर विधिवत इस्तीहार चिपकाया गया।जानकारी के अनुसार लावालौंग थाना में दर्ज कांड संख्या 79/25 में रौशन कुमार को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है। मामले में लगातार फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होने पर न्यायालय से प्राप्त आदेश के आलोक में पुलिस ने दंड प्रक्रिया के तहत इस्तीहार की कार्रवाई…
Chatra : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद एवं पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने आज चतरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, प्रवेश एवं निकास नियंत्रण, प्रहरी तैनाती, साफ-सफाई, बंदियों के रख-रखाव, आवासीय व्यवस्था, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण क्रम में कारा में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गई तथा सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से कारा परिसर में नियमित पेट्रोलिंग, आगंतुकों की सघन जांच…
रांची : शहर में पत्रकारों के संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल देखने को मिली। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा सदस्यता ग्रहण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकारों ने हिस्सा लेकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी मौजूद रहे और साथ ही मिशन ब्लू फाउंडेशन के अध्यक्ष पंकज सोनी साथ थे, वहीं प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभूनाथ चौधरी, सचिव अभिषेक सिंहा साथ ही प्रेस क्लब के सदस्य विजय गोप, चंदन…
Chatra : लावालौंग थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी लगातार नए-नए हथगंडे अपना रहे हैं, अब तस्करों ने पुलिस की नजर से बचने के लिए शादी समारोह का सहारा लेना शुरू कर दिया है। शादी का पोस्टर लगाकर वाहन के जरिए डोडा की तस्करी किए जाने का मामला सामने आया है। लावालौंग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लगभग ढाई क्विंटल डोडा से भरी एक बोलेरो गाड़ी को जब्त किया है, हालांकि चालक एवं तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बगरा से लावालौंग मार्ग…
